जिसको बताया गया शाहिद-करीना के ब्रेकअप की वजह, उस एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी थी चुप्पी, बता दिया था सच

Bollywood NEWS

एक दौर था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के किस्से बी-टाउन में गूंजते थे. लेकिन फिर एक एक्ट्रेस को उनके ब्रकेअप का कारण बताया गया. इस बात पर उस एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा जो सबको हैरान कर गया.

2004 में फिल्म फिदा आई, जिसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. बताया जाता है कि यहां से करीना और शाहिद का अफेयर शुरू हुआ था, लेकिन 3 से 4 सालों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. किसी ने करीना-शाहिद के ब्रेकअप की वजह सैफ अली खान को बताया तो किसी ने इसकी वजह अमृता सिंह को बताया था.

फिल्म विवाह में शाहिद कपूर की को-स्टार अमृता राव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ अलग ही रिएक्शन दिया था. अमृता राव ने शाहिद-करीना के ब्रेकअप पर क्या कहा था, आइए जानते हैं.

शाहिद-करीना के ब्रेकअप की वजह कौन?

2013 में अमृता राव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने शाहिद और करीना के ब्रेकअप पर बात की थी. इसमें अमृता से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शाहिद को डेट किया या वो करीना-शाहिद के ब्रेकअप का कारण बनी थीं? इसपर अमृता राव ने कहा था, ‘नहीं. शाहिद और मैंने अपना करियर लगभग साथ में ही शुरू किया था. हमने साथ में अच्छा काम किया और जिसे लोगों ने पसंद भी किया. मैं उन्हें दोस्त से ज्यादा अच्छा को-स्टार कहना पसंद करूंगी. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है, वो शांत भी रहना जानते हैं और सेट पर मुझे चिढ़ाना भी पसंद करते थे. उन्होंने बतौर को-एक्टर मेरी बहुत हेल्प भी की है.’

अमृता राव ने आगे कहा था, ‘उस समय अनुमान लगाया गया कि शाहिद-करीना के ब्रेकअप का कारण मैं हूं, लेकिन मैंने हमेशा इसपर चुप्पी साधे रखी क्योंकि मैं जानती हूं कि एक दिन ये सब अपने तरीके से सामने आएगा ही. और मुझे करीना को फेस करने में असहज क्यों लगेगा? हमने साथ में फिल्म सत्याग्रह में काम किया और सेट पर उन्होंने मुझसे हमेशा अच्छे से बात की.’

शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्में

साल 2002 में आई फिल्म अब के बरस से अमृता राव ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं फिल्म इश्क-विश्क (2003) से शाहिद कपूर ने डेब्यू किया था, लेकिन अमृता और शाहिद की ये पहली सुपरहिट फिल्म थी. इसके बाद दोनों फिल्म विवाह (2007) में नजर आए और ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी. उसी दौरान अफवाह उड़ी थी कि शाहिद, अमृता राव से शादी करेंगे, लेकिन वो फिल्म का प्रमोशन मात्र था बस.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

जिसको बताया गया शाहिद-करीना के ब्रेकअप की वजह, उस एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी थी चुप्पी, बता दिया था सच

Bollywood NEWS

2004 में फिल्म फिदा आई, जिसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. बताया जाता है कि यहां से करीना और शाहिद का अफेयर शुरू हुआ था, लेकिन 3 से 4 सालों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. किसी ने करीना-शाहिद के ब्रेकअप की वजह सैफ अली खान को बताया तो किसी ने इसकी वजह अमृता सिंह को बताया था.

फिल्म विवाह में शाहिद कपूर की को-स्टार अमृता राव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ अलग ही रिएक्शन दिया था. अमृता राव ने शाहिद-करीना के ब्रेकअप पर क्या कहा था, आइए जानते हैं.

शाहिद-करीना के ब्रेकअप की वजह कौन?

2013 में अमृता राव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने शाहिद और करीना के ब्रेकअप पर बात की थी. इसमें अमृता से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शाहिद को डेट किया या वो करीना-शाहिद के ब्रेकअप का कारण बनी थीं? इसपर अमृता राव ने कहा था, ‘नहीं. शाहिद और मैंने अपना करियर लगभग साथ में ही शुरू किया था. हमने साथ में अच्छा काम किया और जिसे लोगों ने पसंद भी किया. मैं उन्हें दोस्त से ज्यादा अच्छा को-स्टार कहना पसंद करूंगी. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है, वो शांत भी रहना जानते हैं और सेट पर मुझे चिढ़ाना भी पसंद करते थे. उन्होंने बतौर को-एक्टर मेरी बहुत हेल्प भी की है.’

अमृता राव ने आगे कहा था, ‘उस समय अनुमान लगाया गया कि शाहिद-करीना के ब्रेकअप का कारण मैं हूं, लेकिन मैंने हमेशा इसपर चुप्पी साधे रखी क्योंकि मैं जानती हूं कि एक दिन ये सब अपने तरीके से सामने आएगा ही. और मुझे करीना को फेस करने में असहज क्यों लगेगा? हमने साथ में फिल्म सत्याग्रह में काम किया और सेट पर उन्होंने मुझसे हमेशा अच्छे से बात की.’

शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्में

साल 2002 में आई फिल्म अब के बरस से अमृता राव ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं फिल्म इश्क-विश्क (2003) से शाहिद कपूर ने डेब्यू किया था, लेकिन अमृता और शाहिद की ये पहली सुपरहिट फिल्म थी. इसके बाद दोनों फिल्म विवाह (2007) में नजर आए और ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी. उसी दौरान अफवाह उड़ी थी कि शाहिद, अमृता राव से शादी करेंगे, लेकिन वो फिल्म का प्रमोशन मात्र था बस.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-actress-who-was-told-the-reason-for-shahid-kareenas-breakup/article-7713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.