‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद: विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Bollywood

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी।

 अब इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में थिएटर मालिकों को फिल्म दिखाने से रोकने की धमकियां दी जा रही हैं। अगर स्थिति इसी तरह बनी रही, तो वे कानूनी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म का प्रीमियर 4 सितंबर को रखा गया था। इस दौरान विवेक ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की कार्रवाइयाँ अवैध और असंवैधानिक हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे एक रिट याचिका दाखिल करने की योजना बना रहे हैं, जो आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आधार बनेगी।

निर्देशक ने आगे कहा कि कई थिएटर मालिकों ने बताया कि पुलिस उन्हें फिल्म रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है। ऐसे हालात में अगर पुलिस उनकी संपत्ति को नुकसान पहुँचाती है, तो वे इसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को बंगाली भाषा में डब किया गया है ताकि राज्य के दर्शक इसे अपनी मातृभाषा में देख सकें।

इस विवाद के बीच, अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर फिल्म की सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में फिल्म पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाया जा रहा है और कुछ सत्ताधारी पार्टी कार्यकर्ताओं की धमकी के कारण सिनेमाघरों ने इसे लगाने से मना कर दिया।

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले पेश की गई है और विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ शामिल हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Sep 2025 By दैनिक जागरण

‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद: विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Bollywood

 अब इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में थिएटर मालिकों को फिल्म दिखाने से रोकने की धमकियां दी जा रही हैं। अगर स्थिति इसी तरह बनी रही, तो वे कानूनी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म का प्रीमियर 4 सितंबर को रखा गया था। इस दौरान विवेक ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की कार्रवाइयाँ अवैध और असंवैधानिक हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे एक रिट याचिका दाखिल करने की योजना बना रहे हैं, जो आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आधार बनेगी।

निर्देशक ने आगे कहा कि कई थिएटर मालिकों ने बताया कि पुलिस उन्हें फिल्म रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है। ऐसे हालात में अगर पुलिस उनकी संपत्ति को नुकसान पहुँचाती है, तो वे इसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को बंगाली भाषा में डब किया गया है ताकि राज्य के दर्शक इसे अपनी मातृभाषा में देख सकें।

इस विवाद के बीच, अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर फिल्म की सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में फिल्म पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाया जा रहा है और कुछ सत्ताधारी पार्टी कार्यकर्ताओं की धमकी के कारण सिनेमाघरों ने इसे लगाने से मना कर दिया।

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले पेश की गई है और विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ शामिल हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-bengal-files-controversy-vivek-agnihotri-warned-of-serious-allegations/article-32408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.