द बंगाल फाइल्स : पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, मात्र 1.75 करोड़ की कमाई

Bollywood

विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

लंबे समय से विवादों और चर्चाओं में रही इस फिल्म ने दर्शकों में जिज्ञासा जरूर पैदा की, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा।

पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज़ से जुड़े विवादों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों—द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स—की सफलता को देखते हुए इस फिल्म से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी।

बंगाल में रिलीज न होना बना बड़ी चुनौती

‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पाई, जिससे इसके कलेक्शन पर बड़ा असर पड़ा। माना जा रहा है कि अगर फिल्म बंगाल में भी रिलीज होती, तो शुरुआती आंकड़े कुछ बेहतर हो सकते थे।

पिछली फिल्मों से तुलना

2022 में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन ही 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी और धीरे-धीरे एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके मुकाबले द बंगाल फाइल्स का पहला दिन मात्र उस आंकड़े का लगभग 30% ही है, जो साफ करता है कि फिल्म की राह आसान नहीं है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक घटनाओं की कठोर झलक बताते हुए सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इसे प्रोपेगेंडा कहकर खारिज भी कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की सफलता अब माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करेगी। आने वाले दिनों में अगर फिल्म चर्चा में बनी रहती है, तो कलेक्शन में सुधार संभव है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

द बंगाल फाइल्स : पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, मात्र 1.75 करोड़ की कमाई

Bollywood

लंबे समय से विवादों और चर्चाओं में रही इस फिल्म ने दर्शकों में जिज्ञासा जरूर पैदा की, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा।

पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज़ से जुड़े विवादों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों—द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स—की सफलता को देखते हुए इस फिल्म से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी।

बंगाल में रिलीज न होना बना बड़ी चुनौती

‘द बंगाल फाइल्स’ पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पाई, जिससे इसके कलेक्शन पर बड़ा असर पड़ा। माना जा रहा है कि अगर फिल्म बंगाल में भी रिलीज होती, तो शुरुआती आंकड़े कुछ बेहतर हो सकते थे।

पिछली फिल्मों से तुलना

2022 में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन ही 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी और धीरे-धीरे एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके मुकाबले द बंगाल फाइल्स का पहला दिन मात्र उस आंकड़े का लगभग 30% ही है, जो साफ करता है कि फिल्म की राह आसान नहीं है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक घटनाओं की कठोर झलक बताते हुए सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इसे प्रोपेगेंडा कहकर खारिज भी कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की सफलता अब माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करेगी। आने वाले दिनों में अगर फिल्म चर्चा में बनी रहती है, तो कलेक्शन में सुधार संभव है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-bengal-files-earned-just-175-crores-at-the-box/article-32500

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.