- Hindi News
- बालीवुड
- थामा की कमाई में गिरावट, चौथे दिन 9 करोड़ पर थमी रफ्तार — आयुष्मान की फिल्म के लिए मुश्किल हुआ बजट न...
थामा की कमाई में गिरावट, चौथे दिन 9 करोड़ पर थमी रफ्तार — आयुष्मान की फिल्म के लिए मुश्किल हुआ बजट निकालना
Bollywood
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म ‘थामा’ की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है।
रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटकर केवल 9.55 करोड़ रुपये रह गया, जो तीसरे दिन के 13 करोड़ रुपये से काफी कम है।
पहले दिन दिखा जादू, अब आई सुस्ती
21 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग दर्ज की थी। दूसरे दिन कमाई घटकर 18.6 करोड़ और तीसरे दिन 13 करोड़ रही। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर 9.55 करोड़ पर पहुंच गया। अब तक फिल्म की कुल कमाई भारत में 65.15 करोड़ रुपये रही है।
मैडॉक यूनिवर्स की पहली फिल्म जो बजट तक पहुंचने के लिए जूझ रही
फिल्म ‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन ‘थामा’ का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये है, जिसे छूना अब मुश्किल लगता है।
नई कहानी, धीमी चाल
फिल्म की कहानी भले ही नई और अलग दुनिया दिखाती हो, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के विजुअल्स की तारीफ तो की, लेकिन स्टोरीलाइन को कमजोर बताया।
वीकेंड से उम्मीद
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अगर वीकेंड पर ‘थामा’ की कमाई में उछाल नहीं आया, तो ये आयुष्मान खुराना की करियर की सबसे कमजोर परफॉर्मेंस वाली बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए