सीरीज नहीं फिल्म होने वाली थी ‘आश्रम’… कुछ और था नाम, बॉबी नहीं ये एक्टर थे पहली पसंद

Bollywood NEWS

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम सीजन 4' दो दिन के बाद स्ट्रीम होने वाली है. इसमें भी पिछले तीनो सीजन की तरह बाबा निराला के काले कारनामों का जिक्र होगा. लेकिन प्रकाश झा इसे वेब सीरीज से पहले एक फिल्म बनाना चाह रहे थे और इसका नाम 'आश्रम' भी नहीं था, न तो इसके लिए बॉबी देओल पहली पसंद थे.

बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का सीजन 4 इस वक्त सुर्खियों में है. इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसे बहुत पसंद किया गया था. इसके बाद इस शो के दो और पार्ट्स रिलीज किए गए जिनको बहुत प्यार मिला. अब बॉबी देओल की सीरीज आश्रम का चौथा पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है. इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये फैन्स को बहुत लुभा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि ‘आश्रम’ वेब सीरीज से पहले प्रकाश झा इसे फिल्म बनाना चाह रहे थे और इसके लिए लीड एक्टर को भी फाइनल कर लिया गया था. जी हां ये सच है. चलिए इसे पीछे की पूरी कहानी आपको बताते हैं.

दरअसल साल 2017 में प्रकाश झा ने इस बात की घोषणा की थी वो एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो कि धर्म के विषय पर आधारित होगी, क्योंकि देश में धर्म एक गंभीर मुद्दा है और उस दौरान इसके इर्द-गिर्द बहुत सारी कहानियां घूम रही थीं. तो प्रकाश झा का कहना था कि ये फिल्म भी जमीन से जुड़ी कहानी पर आधारित होगी.

पहले आश्रम सीरीज नहीं फिल्म बनने वाली थी

उस वक्त प्रकाश झा ने एक खास बातचीत में बताया था कि उनकी इस फिल्म का नाम ‘सत्संग’ होगा. जिसकी कहानी समाज में होने वाली असली घटनाओं पर आधारित होगी. इस फिल्म में हीरो अर्जुन रामपाल होने वाले थे. लेकिन फिर फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हो सकी थी. फिर बाद में इस स्क्रिप्ट पर दोबारा से काम शुरू किया गया था, तब इसमें अर्जुन रामपाल की जगह अजय देवगन और अमृता राव को साइन किया गया, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी थी. इसके बाद प्रकाश झा ने बदलाव करके ‘सत्संग’ का नाम ‘आश्रम’ कर दिया और इसे वेब सीरीज बनाई. तब उन्होंने इसके लिए बॉबी देओल को फाइनल किया था.

आश्रम सीजन 4 की रिलीज डेट और स्टारकास्ट

एक बदनाम ‘आश्रम सीजन 4’, 27 फरवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है और फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, राजीव सिद्धार्थ, अनुप्रिया गोयनका, विक्रम कोचर और ईशा गुप्ता आदि नजर आएंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सीरीज नहीं फिल्म होने वाली थी ‘आश्रम’… कुछ और था नाम, बॉबी नहीं ये एक्टर थे पहली पसंद

Bollywood NEWS

बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का सीजन 4 इस वक्त सुर्खियों में है. इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसे बहुत पसंद किया गया था. इसके बाद इस शो के दो और पार्ट्स रिलीज किए गए जिनको बहुत प्यार मिला. अब बॉबी देओल की सीरीज आश्रम का चौथा पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है. इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये फैन्स को बहुत लुभा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि ‘आश्रम’ वेब सीरीज से पहले प्रकाश झा इसे फिल्म बनाना चाह रहे थे और इसके लिए लीड एक्टर को भी फाइनल कर लिया गया था. जी हां ये सच है. चलिए इसे पीछे की पूरी कहानी आपको बताते हैं.

दरअसल साल 2017 में प्रकाश झा ने इस बात की घोषणा की थी वो एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो कि धर्म के विषय पर आधारित होगी, क्योंकि देश में धर्म एक गंभीर मुद्दा है और उस दौरान इसके इर्द-गिर्द बहुत सारी कहानियां घूम रही थीं. तो प्रकाश झा का कहना था कि ये फिल्म भी जमीन से जुड़ी कहानी पर आधारित होगी.

पहले आश्रम सीरीज नहीं फिल्म बनने वाली थी

उस वक्त प्रकाश झा ने एक खास बातचीत में बताया था कि उनकी इस फिल्म का नाम ‘सत्संग’ होगा. जिसकी कहानी समाज में होने वाली असली घटनाओं पर आधारित होगी. इस फिल्म में हीरो अर्जुन रामपाल होने वाले थे. लेकिन फिर फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हो सकी थी. फिर बाद में इस स्क्रिप्ट पर दोबारा से काम शुरू किया गया था, तब इसमें अर्जुन रामपाल की जगह अजय देवगन और अमृता राव को साइन किया गया, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी थी. इसके बाद प्रकाश झा ने बदलाव करके ‘सत्संग’ का नाम ‘आश्रम’ कर दिया और इसे वेब सीरीज बनाई. तब उन्होंने इसके लिए बॉबी देओल को फाइनल किया था.

आश्रम सीजन 4 की रिलीज डेट और स्टारकास्ट

एक बदनाम ‘आश्रम सीजन 4’, 27 फरवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है और फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, राजीव सिद्धार्थ, अनुप्रिया गोयनका, विक्रम कोचर और ईशा गुप्ता आदि नजर आएंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-film-was-not-going-to-be-a-series-ashram%E2%80%A6/article-11704

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.