तस्वीर में नजर आ रही बच्ची ने हिंदी सीरियल से शुरू किया था करियर, आज भोजपुरी सिनेमा की है स्टार, पहचाना?

Bollywood NEWS

भोजपुरी सिनेमा में कई एक्ट्रेस सफल हुईं लेकिन जो सफलता हिंदी टीवी सीरियल से आईं इस एक्ट्रेस को मिली वो शायद ही किसी और को मिली हो. इस एक्ट्रेस ने कई भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया लेकिन इनकी जोड़ी दिनेश लाल यानी निरहुआ के साथ खूब पॉपुलर हुई.

भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा, रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह ने जब राज करना शुरू किया था उसके कुछ साल बाद एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री हुई जिसने लगभग सबकी छुट्टी कर दी. उस एक्ट्रेस का नाम आम्रपाली दुबे है जिन्होंने पहली ही फिल्म में अपने अभिनय और लटके-झटकों से लोगों का दिल जीत लिया. आम्रपाली दुबे ने कई साल हिंदी टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली.

आम्रपाली दुबे का शुरुआती करियर

11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली अपने दादाजी के साथ मुंबई आईं थीं. यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी के भवन कॉलेज से पूरी की. इनका पहला टीवी सीरियल ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’ (2005) था जो 2009 तक जीटीवी पर हिट रहा और काफी लंबा चला.

इसके बाद आम्रपाली ने ‘मायका’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया. वो सीरियल तो हिट रहे लेकिन आम्रपाली को वो पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी. टीवी सीरियल करने के दौरान ही आम्रपाली को पता चला कि भोजपुरी एक्टर अपनी फिल्म के लिए हीरोइन ढूंढ रहे हैं, उन्होंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं.

आम्रपाली दुबे का भोजपुरी फिल्मी करियर

दिनेश लाल की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ (2014) रिलीज हुई और दिनेश लाल के साथ आम्रपाली की जोड़ी पहली ही फिल्म से हिट हो गई. इसके बाद इस फिल्म के लगभग 4 पार्ट्स आए और सभी हिट रहे. इसके अलावा आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल और पवन सिंह के साथ भी हिट फिल्में दी हैं. 2017 में आई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘सत्या’ में आम्रपाली दुबे सिर्फ गाने में नजर आईं लेकिन उस गाने में उनकी परफॉर्मेंस जबरदस्त थी. उस गाने का नाम ‘रात दिया बुताके’ था और ये गाना पवन सिंह के टॉप व्यूज गानों की लिस्ट में आज भी शामिल है.

38 साल की आम्रपाली ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी म्यूजिक वीडियो किए हैं. अब वो भोजपुरी सिनेमा का चेहरा बन चुकी हैं और टीवी सीरियल में काम नहीं करतीं. इंस्टाग्राम पर आम्रपाली के 5.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और फैन्स के लिए वो वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली की जोड़ी दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के साथ जमती है और उनके साथ आम्रपाली ने अभी तक लगभग 25 से 30 फिल्में की हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

तस्वीर में नजर आ रही बच्ची ने हिंदी सीरियल से शुरू किया था करियर, आज भोजपुरी सिनेमा की है स्टार, पहचाना?

Bollywood NEWS

भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा, रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह ने जब राज करना शुरू किया था उसके कुछ साल बाद एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री हुई जिसने लगभग सबकी छुट्टी कर दी. उस एक्ट्रेस का नाम आम्रपाली दुबे है जिन्होंने पहली ही फिल्म में अपने अभिनय और लटके-झटकों से लोगों का दिल जीत लिया. आम्रपाली दुबे ने कई साल हिंदी टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें पहचान भोजपुरी फिल्मों से ही मिली.

आम्रपाली दुबे का शुरुआती करियर

11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली अपने दादाजी के साथ मुंबई आईं थीं. यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी के भवन कॉलेज से पूरी की. इनका पहला टीवी सीरियल ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’ (2005) था जो 2009 तक जीटीवी पर हिट रहा और काफी लंबा चला.

इसके बाद आम्रपाली ने ‘मायका’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया. वो सीरियल तो हिट रहे लेकिन आम्रपाली को वो पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी. टीवी सीरियल करने के दौरान ही आम्रपाली को पता चला कि भोजपुरी एक्टर अपनी फिल्म के लिए हीरोइन ढूंढ रहे हैं, उन्होंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं.

आम्रपाली दुबे का भोजपुरी फिल्मी करियर

दिनेश लाल की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ (2014) रिलीज हुई और दिनेश लाल के साथ आम्रपाली की जोड़ी पहली ही फिल्म से हिट हो गई. इसके बाद इस फिल्म के लगभग 4 पार्ट्स आए और सभी हिट रहे. इसके अलावा आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल और पवन सिंह के साथ भी हिट फिल्में दी हैं. 2017 में आई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘सत्या’ में आम्रपाली दुबे सिर्फ गाने में नजर आईं लेकिन उस गाने में उनकी परफॉर्मेंस जबरदस्त थी. उस गाने का नाम ‘रात दिया बुताके’ था और ये गाना पवन सिंह के टॉप व्यूज गानों की लिस्ट में आज भी शामिल है.

38 साल की आम्रपाली ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी म्यूजिक वीडियो किए हैं. अब वो भोजपुरी सिनेमा का चेहरा बन चुकी हैं और टीवी सीरियल में काम नहीं करतीं. इंस्टाग्राम पर आम्रपाली के 5.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और फैन्स के लिए वो वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली की जोड़ी दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के साथ जमती है और उनके साथ आम्रपाली ने अभी तक लगभग 25 से 30 फिल्में की हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-girl-seen-in-the-picture-started-a-career-from/article-8381

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.