छावा के मेकर्स को 36वें दिन लगा झटका, पुलिस का लेना पड़ा सहारा, बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद भी बढ़ी मुश्किलें

Bollywood NEWS

विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई अकेले भारत में ही कर चुकी है। लेकिन इस सुपरहिट फिल्म के लिए 36वें दिन बुरी खबर आई है। इतना ही नहीं मेकर्स को पुलिस का भी सहारा लेना पड़ा है।

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। छावा अब तक अकेले भारत में ही 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म ने करीब 1 महीने तक सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद अब छावा के मेकर्स के लिए बुरी खबर आई है। छावा फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और ऑनलाइन भी लीक हो गई है। जिसके चलते छावा के मेकर्स को पुलिस का सहारा लेना पड़ा है। साइबर पुलिस में छावा के लीक होने पर शिकायत दर्ज की गई है। 

धांसू कमाई के बीच मुश्किलों में छावा?

एएनआई की खबर के मुताबिक अगस्त एंटरटेनमेंट के सीईओ रजत राहुल हस्कर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि फिल्म '1,818 internet links' के नाम से लीक हो रही है। लीक होने के बाद इसके मेकर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साउथ मुंबई साइबर पुलिस ने सीआर नंबर 23/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 308(3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6एए, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत मामला दर्ज किया है। अब साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन के बीच छावा के लीक होने पर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। 

 

 

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बनी छावा

बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा बीते महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया था। छावा ने अपनी ओपनिंग पर ही हिट होने के संकेत दे दिए थे और 31 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। पहले ही वीकेंड पर छावा 219 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सुपरहिट का तमगा हासिल कर लिया था। अब तक फिल्म ने 36 दिनों में अकेले भारत में ही 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्ड वाइड कमाई भी इससे कहीं ज्यादा रहने वाली है। अब देखना होगा कि ऑनलाइन लीक होने के बाद छावा के कलेक्शन पर कितना प्रभाव पड़ता है। 

 

 

शंभाजी महाराज बन चमके विक्की कौशल

विक्की कौशल को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया है। फिल्म में विक्की ने क्षत्रपति महाराज के बेटे शंभाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस किरदार में विक्की कौशल ने कमाल का काम किया है। साथ ही लोगों ने डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ये कहानी भी काफी पसंद आई है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही है। साथ ही विक्की कौशल के करियर में भी ये फिल्म चार चांद लगाएगी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छावा के मेकर्स को 36वें दिन लगा झटका, पुलिस का लेना पड़ा सहारा, बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद भी बढ़ी मुश्किलें

Bollywood NEWS

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। छावा अब तक अकेले भारत में ही 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म ने करीब 1 महीने तक सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद अब छावा के मेकर्स के लिए बुरी खबर आई है। छावा फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और ऑनलाइन भी लीक हो गई है। जिसके चलते छावा के मेकर्स को पुलिस का सहारा लेना पड़ा है। साइबर पुलिस में छावा के लीक होने पर शिकायत दर्ज की गई है। 

धांसू कमाई के बीच मुश्किलों में छावा?

एएनआई की खबर के मुताबिक अगस्त एंटरटेनमेंट के सीईओ रजत राहुल हस्कर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि फिल्म '1,818 internet links' के नाम से लीक हो रही है। लीक होने के बाद इसके मेकर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साउथ मुंबई साइबर पुलिस ने सीआर नंबर 23/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 308(3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6एए, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत मामला दर्ज किया है। अब साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन के बीच छावा के लीक होने पर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। 

 

 

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बनी छावा

बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा बीते महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया था। छावा ने अपनी ओपनिंग पर ही हिट होने के संकेत दे दिए थे और 31 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। पहले ही वीकेंड पर छावा 219 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सुपरहिट का तमगा हासिल कर लिया था। अब तक फिल्म ने 36 दिनों में अकेले भारत में ही 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्ड वाइड कमाई भी इससे कहीं ज्यादा रहने वाली है। अब देखना होगा कि ऑनलाइन लीक होने के बाद छावा के कलेक्शन पर कितना प्रभाव पड़ता है। 

 

 

शंभाजी महाराज बन चमके विक्की कौशल

विक्की कौशल को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया है। फिल्म में विक्की ने क्षत्रपति महाराज के बेटे शंभाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस किरदार में विक्की कौशल ने कमाल का काम किया है। साथ ही लोगों ने डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ये कहानी भी काफी पसंद आई है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही है। साथ ही विक्की कौशल के करियर में भी ये फिल्म चार चांद लगाएगी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-makers-of-chhawa-had-to-take-a-shock-on/article-14968

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.