तीनों खानों का मिलन: आमिर की फिल्म के प्रीमियर में साथ दिखे शाहरुख और सलमान, बॉलीवुड के दिग्गज हुए शामिल

Bollywod

बॉलीवुड के इतिहास में दुर्लभ दृश्य उस वक्त देखने को मिला जब तीनों खानों – शाहरुख, सलमान और आमिर – एक साथ नजर आए। मौका था आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के प्रीमियर का, जो गुरुवार रात मुंबई में आयोजित किया गया।

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल हुए और रेड कार्पेट पर सितारों की झलक देखने लायक थी।

आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग दिए पोज

आमिर खान इस खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे कैमरों के सामने पोज दिए। उनके साथ बेटे आज़ाद की मौजूदगी भी सबका ध्यान खींचने वाली रही। आमिर की बेटी आयरा भी पति नुपुर शिखरे के साथ पहुंचीं।

सलमान-शाहरुख का सपोर्ट, मंच पर लगा भाईचारे का तड़का

सलमान खान ने प्रीमियर में शिरकत करते हुए आमिर को गले लगाया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में मीडिया से कहा, "मैंने कहा ये फिल्म मैं करना चाहता हूं... लेकिन आमिर ने कॉल करके कहा कि वो कर चुका है!" वहीं शाहरुख खान भी अपने कूल लुक में नजर आए और आमिर की इस फिल्म को सपोर्ट करते दिखे।

रेखा, आशा भोसले से लेकर विक्की कौशल तक रहे शामिल

प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आमिर व विक्की कौशल के साथ पोज दिए। सिंगर आशा भोसले, विक्की कौशल, जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा समेत कई चर्चित चेहरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्पेनिश फिल्म की रीमेक है ‘सितारे ज़मीन पर’

‘सितारे ज़मीन पर’ 2018 में आई स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ की आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने निर्देशित किया है और यह आमिर खान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तीनों खानों का मिलन: आमिर की फिल्म के प्रीमियर में साथ दिखे शाहरुख और सलमान, बॉलीवुड के दिग्गज हुए शामिल

Bollywod

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल हुए और रेड कार्पेट पर सितारों की झलक देखने लायक थी।

आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग दिए पोज

आमिर खान इस खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे कैमरों के सामने पोज दिए। उनके साथ बेटे आज़ाद की मौजूदगी भी सबका ध्यान खींचने वाली रही। आमिर की बेटी आयरा भी पति नुपुर शिखरे के साथ पहुंचीं।

सलमान-शाहरुख का सपोर्ट, मंच पर लगा भाईचारे का तड़का

सलमान खान ने प्रीमियर में शिरकत करते हुए आमिर को गले लगाया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में मीडिया से कहा, "मैंने कहा ये फिल्म मैं करना चाहता हूं... लेकिन आमिर ने कॉल करके कहा कि वो कर चुका है!" वहीं शाहरुख खान भी अपने कूल लुक में नजर आए और आमिर की इस फिल्म को सपोर्ट करते दिखे।

रेखा, आशा भोसले से लेकर विक्की कौशल तक रहे शामिल

प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आमिर व विक्की कौशल के साथ पोज दिए। सिंगर आशा भोसले, विक्की कौशल, जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा समेत कई चर्चित चेहरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्पेनिश फिल्म की रीमेक है ‘सितारे ज़मीन पर’

‘सितारे ज़मीन पर’ 2018 में आई स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियंस’ की आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने निर्देशित किया है और यह आमिर खान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-meeting-of-the-three-mines-shah-rukh-and-salman/article-24919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.