- Hindi News
- बालीवुड
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का रहस्यमयी निधन: कराची फ्लैट में सड़ी अवस्था में मिला शव, मौत की गु...
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का रहस्यमयी निधन: कराची फ्लैट में सड़ी अवस्था में मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Bollywod
पाकिस्तान की टीवी इंडस्ट्री से एक सन्न कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर का शव उनके कराची स्थित अपार्टमेंट से बुरी तरह सड़ी हुई हालत में बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि अभिनेत्री की मौत दो से तीन हफ्ते पहले ही हो चुकी थी, लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा तक नहीं था।
ताले तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस
कराची के इत्तेहाद कमर्शियल इलाके में स्थित अपार्टमेंट में हुमैरा अकेली रहती थीं। जब कई दिनों तक कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब घर का दरवाज़ा तोड़ा, तो अंदर का नज़ारा चौंका देने वाला था। हुमैरा का शव सड़ने की एडवांस स्टेज में था, जिससे पूरे घर में बदबू फैल चुकी थी।
क्या यह हत्या है या हादसा?
डीआईजी सैयद असद रज़ा ने मीडिया को जानकारी दी कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा करने के लिए फ्लैट की जांच शुरू कर दी है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे प्राकृतिक मौत माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अभी इसे हत्या या दुर्घटना दोनों ही एंगल से देख रही है।
हुमैरा की उम्र और निजी जीवन
हुमैरा असगर की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई गई है। वे पिछले 7 सालों से इसी फ्लैट में अकेले रह रही थीं। उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मौत की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इतने दिनों तक उनकी कोई खोज-खबर क्यों नहीं ली गई।
टीवी शो ‘तमाशा घर’ से मिली पहचान
हुमैरा असगर को पाकिस्तान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘तमाशा घर’ के जरिए पहचान मिली थी। वे एक मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी थीं। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी सदमे में हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर की डॉ. सुम्मैया के अनुसार, शव काफी हद तक डीकंपोज हो चुका है, जिससे मौत की सटीक तारीख का निर्धारण मुश्किल है। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत का कारण क्या था—नेचुरल, एक्सीडेंटल या आपराधिक।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए