- Hindi News
- बालीवुड
- ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट फाइनल: 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा कॉमेडी का धमाल
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट फाइनल: 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा कॉमेडी का धमाल
बालीवुड न्यूज़
30 से ज्यादा सितारों से सजी होगी मेगा कॉमेडी, दिवंगत पंकज धीर की आखिरी फिल्म बनेगी खास याद
कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसी का तूफान लेकर आ रही है। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट अब तय हो चुकी है। यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
साल 2007 में आई ‘वेलकम’ और 2015 में रिलीज हुई ‘वेलकम बैक’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस बार फ्रेंचाइजी का तीसरा चैप्टर दर्शकों को और बड़े स्तर पर एंटरटेन करने का दावा कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार निर्देशन की कमान अनीस बज्मी नहीं, बल्कि मशहूर कोरियोग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान ने संभाली है।
30 से ज्यादा सितारों की मेगा स्टारकास्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे, जिनकी कॉमिक टाइमिंग इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है।
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, अफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और उर्वशी रौतेला जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।
इसके अलावा कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, विंदू दारा सिंह, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, नवाब शाह, किरण कुमार, पूनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन, सयाजी शिंदे और दलेर मेहंदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पंकज धीर की आखिरी फिल्म
इस फिल्म को भावनात्मक रूप से खास बनाने वाली बात यह है कि इसमें दिवंगत अभिनेता पंकज धीर की भी मौजूदगी है। ‘वेलकम टू द जंगल’ उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी, जिससे यह प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए और भी यादगार बन गया है।
रिलीज को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट
आइकॉनिक म्यूजिक, दमदार कॉमिक सीन्स और स्टार्स से भरी कास्ट के चलते फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। मेकर्स को उम्मीद है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ न सिर्फ फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाएगी, बल्कि कॉमेडी फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट करेगी।
अब फैंस को बस 26 जून 2026 का इंतजार है, जब सिनेमाघरों में फिर से “वेलकम” की हंसी गूंजेगी
-----
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए