सलमान खान की डेब्यू फिल्म का वो गाना, जिसे शारदा सिन्हा ने अपने सुरों से सजाया

JAGRAN DESK

मशहूर लोकगायिका और बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. शारदा सिन्हा लोकगीत के क्षेत्र में महारत रखती थीं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी कई गीत गाए. उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने से हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था.

बिहार की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. शारदा सिन्हा की तबीयत बेहद खराब थी और वो कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया था. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका. शारदा सिन्हा भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए लोकगीत और फिल्मी गाने आज भी लोगों को दिलों में जिंदा हैं. शारदा सिन्हा ने सिर्फ भोजपुरी गाने ही नहीं गाए थे. उन्होंने बॉलीवुड में भी एक से बढ़ कर एक गानों को अपनी आवाज से गुलज़ार किया था.

बहुत कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड में शारदा सिन्हा और सुपरस्टार सलमान खान का करियर लगभग एक ही साथ शुरू हुआ था. सलमान खान ने लीड एक्टर के तौर पर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था. वहीं हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक शारदा सिन्हा को इसी फिल्म के गाने ‘कहे तो से सजना’ से मिला था. उनका ये गाना इतने सालों के बाद भी लोगों के जहन में है.

कैसे मिला था शारदा सिन्हा को गाना?

गाना मिलने का किस्सा सुनाते हुए संसद टीवी के एक कार्यक्रम में शारदा सिन्हा ने कहा, “बहुत बड़ा नाम, ताराचंद बड़जात्या जी. मैं अपनी भोजपुरी फिल्म की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई में थी. मेरा एक एचएमवी का कैसेट था. उसमें मैथिली कोकिल विद्यापति को ट्रिब्यूट था. वो ताराचंद बड़जात्या सुना करते थे. विद्यापति की रचनाए थी. वो उसे बहुत पंसद करते थे…उनकी एक चिट्ठी आई थी कि आपका श्रद्धांजलि सुनते सुनते घिस गया है मेरे पास और मुझे नहीं मिल रहा है. कृपया आपके पास हो तो मुझे भिजवाने का कष्ट करें.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सलमान खान की डेब्यू फिल्म का वो गाना, जिसे शारदा सिन्हा ने अपने सुरों से सजाया

JAGRAN DESK

बिहार की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. शारदा सिन्हा की तबीयत बेहद खराब थी और वो कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया था. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका. शारदा सिन्हा भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए लोकगीत और फिल्मी गाने आज भी लोगों को दिलों में जिंदा हैं. शारदा सिन्हा ने सिर्फ भोजपुरी गाने ही नहीं गाए थे. उन्होंने बॉलीवुड में भी एक से बढ़ कर एक गानों को अपनी आवाज से गुलज़ार किया था.

बहुत कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड में शारदा सिन्हा और सुपरस्टार सलमान खान का करियर लगभग एक ही साथ शुरू हुआ था. सलमान खान ने लीड एक्टर के तौर पर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था. वहीं हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक शारदा सिन्हा को इसी फिल्म के गाने ‘कहे तो से सजना’ से मिला था. उनका ये गाना इतने सालों के बाद भी लोगों के जहन में है.

कैसे मिला था शारदा सिन्हा को गाना?

गाना मिलने का किस्सा सुनाते हुए संसद टीवी के एक कार्यक्रम में शारदा सिन्हा ने कहा, “बहुत बड़ा नाम, ताराचंद बड़जात्या जी. मैं अपनी भोजपुरी फिल्म की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई में थी. मेरा एक एचएमवी का कैसेट था. उसमें मैथिली कोकिल विद्यापति को ट्रिब्यूट था. वो ताराचंद बड़जात्या सुना करते थे. विद्यापति की रचनाए थी. वो उसे बहुत पंसद करते थे…उनकी एक चिट्ठी आई थी कि आपका श्रद्धांजलि सुनते सुनते घिस गया है मेरे पास और मुझे नहीं मिल रहा है. कृपया आपके पास हो तो मुझे भिजवाने का कष्ट करें.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-song-from-salman-khans-debut-film-which-was-composed/article-2877

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.