- Hindi News
- बालीवुड
- करोड़ों के चिट फंड स्कैम से जुड़ा श्रेयस तलपड़े का नाम, टीम ने जारी किया बयान, बोले- इससे नहीं कोई ल...
करोड़ों के चिट फंड स्कैम से जुड़ा श्रेयस तलपड़े का नाम, टीम ने जारी किया बयान, बोले- इससे नहीं कोई लेना देना
Bollywood NEWS
Shreyas Talpade से जुड़ी बड़ी खबर है. एक्टर का चिट फंड घोटाले में नाम आ रहा था. जिसे लेकर अब एक्टर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में टीम ने इन सारे आरोपों को झूठा बताया.
37 साल से लोगों के बीच नाम कमाने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को लेकर चिट फंड स्कैम की खबरें आ रही हैं. एक्टर पर गांव वालों को धोखा देकर उनका पैसा हड़पने का आरोप है. इस खबर पर अब एक्टर की टीम ने बयान जारी किया है.
क्या कहा टीम ने?
ये खबर जैसे ही वायरल हुई तो एक्टर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इस पूरे मामले को झूठा बताया. टीम ने जारी बयान में कहा गया- 'ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज की दुनिया में, किसी व्यक्ति की कड़ी मेहनत से कमाई प्रतिष्ठा को अफवाहों की वजह से धूमिल किया जा रहा है. श्रेयस तलपड़े पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाने वाली हालिया रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और बेसलेस हैं. एक सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में, श्रेयस तलपड़े, कई अन्य मशहूर हस्तियों की तरह, अक्सर विभिन्न कॉर्पोरेट और वार्षिक कार्यक्रमों में आमंत्रित किए जाते हैं. वो अपनी अवेलिबिलिटी को देखकर इसमें शामिल होते हैं. श्रेयस का उस कंपनी से कुछ लेना देना नहीं है.
सारे आरोप बेबुनियाद
'ये कहने की जरूरत नहीं है कि श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) का किसी भी धोखाधड़ी या गैरकानूनी काम से कोई लेना-देना नहीं है. जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है. हम सभी से गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने का अनुरोध करते हैं कि तलपड़े का नाम इन निराधार अफवाहों से दूर रखा जाए. श्रेयस कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं जो अपने सभी प्रयासों में ईमानदारी, और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने वाले हैं.'
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश में एक नया धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. ये मामला करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले से जुड़ा है, जो महोबा जिले में पिछले दस सालों से चल रहा था. इस मामले में श्रेयस समेत 14 और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है.
आखिरकार कुणाल कामरा को मिली राहत, मद्रास हाई कोर्ट ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक,ये घोटाला 'द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड' नाम की एक कंपनी से जुड़ा है. आरोप है कि इस कंपनी के एजेंटों ने गांव वालों को झांसा दिया. उनसे कहा कि निवेश किए गए पैसे जल्द ही दोगुने हो जाएंगे.इस लालच में आकर कई लोगों ने रकम लगा दी. लेकिन जब इस योजना पर कानूनी सवाल उठने लगे, तो एजेंट अचानक इलाके से गायब हो गए. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. आपको बता दें, श्रेयस तलपड़े जल्द ही 'वेलकम टू जंगल' फिल्म में नजर आएंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए