स्क्रीनिंग के दौरान सलमान के करीब पहुंचा युवक, सिक्योरिटी ने तुरंत हटाया

Bollywod

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान गुरुवार को आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन स्क्रीनिंग के बाद जैसे ही वे बाहर निकलने लगे, एक संदिग्ध युवक उनकी ओर तेजी से बढ़ने लगा। सलमान की सिक्योरिटी टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए उस शख्स को रोक लिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला ब्लेजर पहने एक व्यक्ति सीढ़ियों के बीच खड़ा होकर सलमान का इंतजार करता दिखता है। जैसे ही सलमान दरवाजे की ओर बढ़ते हैं, सिक्योरिटी टीम पहली बार उस युवक को दूर हटाती है, लेकिन जब सलमान बाहर निकलते हैं, वह फिर से उनके करीब जाने की कोशिश करता है।

इस हरकत को देखकर सुरक्षा कर्मी फौरन उसे दबोच लेते हैं, जिससे मौके पर हलचल मच जाती है। इसी दौरान सलमान की भी उस युवक पर नजर पड़ती है। स्थिति नियंत्रित होने के बाद सलमान अपने साथी जुनैद से गले मिलकर वहां से रवाना हो जाते हैं।

सलमान की सुरक्षा पहले से ही हाई अलर्ट पर

गौरतलब है कि सलमान खान को पिछले कुछ समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकियां मिलती रही हैं, जिसके चलते उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सलमान की सुरक्षा में हर समय 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें कमांडो और PSO भी शामिल हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट भी सुरक्षा घेरे में

धमकियों के मद्देनज़र सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी काफी सख्त कर दी गई है। जनवरी में हुई फायरिंग के बाद उनकी बालकनी को बुलेटप्रूफ किया गया और चारों तरफ हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सलमान की गाड़ी भी बुलेटप्रूफ है और हमेशा दो एस्कॉर्ट वाहन साथ चलते हैं।

पहले भी हो चुकी हैं सुरक्षा में सेंध की घटनाएं

मई में एक युवक ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था। इसी के एक दिन पहले एक महिला ने भी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे हिरासत में ले लिया गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

स्क्रीनिंग के दौरान सलमान के करीब पहुंचा युवक, सिक्योरिटी ने तुरंत हटाया

Bollywod

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला ब्लेजर पहने एक व्यक्ति सीढ़ियों के बीच खड़ा होकर सलमान का इंतजार करता दिखता है। जैसे ही सलमान दरवाजे की ओर बढ़ते हैं, सिक्योरिटी टीम पहली बार उस युवक को दूर हटाती है, लेकिन जब सलमान बाहर निकलते हैं, वह फिर से उनके करीब जाने की कोशिश करता है।

इस हरकत को देखकर सुरक्षा कर्मी फौरन उसे दबोच लेते हैं, जिससे मौके पर हलचल मच जाती है। इसी दौरान सलमान की भी उस युवक पर नजर पड़ती है। स्थिति नियंत्रित होने के बाद सलमान अपने साथी जुनैद से गले मिलकर वहां से रवाना हो जाते हैं।

सलमान की सुरक्षा पहले से ही हाई अलर्ट पर

गौरतलब है कि सलमान खान को पिछले कुछ समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकियां मिलती रही हैं, जिसके चलते उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सलमान की सुरक्षा में हर समय 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें कमांडो और PSO भी शामिल हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट भी सुरक्षा घेरे में

धमकियों के मद्देनज़र सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी काफी सख्त कर दी गई है। जनवरी में हुई फायरिंग के बाद उनकी बालकनी को बुलेटप्रूफ किया गया और चारों तरफ हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सलमान की गाड़ी भी बुलेटप्रूफ है और हमेशा दो एस्कॉर्ट वाहन साथ चलते हैं।

पहले भी हो चुकी हैं सुरक्षा में सेंध की घटनाएं

मई में एक युवक ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था। इसी के एक दिन पहले एक महिला ने भी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे हिरासत में ले लिया गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-young-man-who-reached-close-to-salman-during-screening/article-24917

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.