‘पुष्पा 2’ से 39 गुना कम रही ‘बेबी जॉन’ की तीसरे दिन की कमाई, अल्लू अर्जुन के सामने नहीं चला वरुण धवन का जोर!

Bollywood NEWS

वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर 'बेबी जॉन' की कमाई गुजरते दिनों के साथ-साथ फैन्स को निराश करती हुई नजर आ रही है. फिल्म की रिलीज के 3 दिन पूरे हो गए हैं और कमाई में खास उछाल नहीं आया है. 'पुष्पा 2' के मुकाबले तीसरे दिन 'बेबी जॉन' ने 39 गुना कम कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच की जंग देखना दर्शकों के लिए काफी मजेदार होता है. 25 दिसंबर को वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, उस तरह की कमाई ये पिक्चर कर नहीं पा रही है. वरुण धवन ने अपने 12 साल के अब तक के करियर में एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं दी है. ऐसे में उम्मीद थी कि वरुण की ‘बेबी जॉन’ उनके लिए लकी साबित होगी. लेकिन ‘बेबी जॉन’ के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद फैन्स काफी निराश हो गए हैं. ‘बेबी जॉन’ तीसरे दिन की कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ की तीसरे दिन की कमाई से करीब 39 गुना पीछे छूट गई है.

एक तरफ ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का आज 24वां दिन है. फिल्म ने दुनिया भर में 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वरुण धवन का फुल साउथ स्टाइल भी उनके खास काम नहीं आया है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के तीसरे दिन ‘बेबी जॉन’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज तीसरे दिन 119 करोड़ की कमाई की थी और अब रिलीज के 23वें दिन भी ‘बेबी जॉन’ से ज्यादा कमाई की है. ‘पुष्पा 2’ ने 23वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो वरुण धवन की फिल्म से 2 गुना ज्यादा है.

‘पुष्पा 2’ की नजर ‘बाहबुली 2’ पर

‘पुष्पा 2’ की नजर अब ‘बाहबुली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर जा टिकी है. प्रभास की ‘बाहबुली 2’ ने दुनिया भर में 1788 करोड़ के करीब कारोबार किया था. वहीं ‘पुष्पा 2’ भी 1700 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर चुकी है. अगर इसी तरह से ‘पुष्पा 2’ कमाई करती रही, तो जल्द ही प्रभास का ये रिकॉर्ड टूट जाएगा. वहीं ‘बेबी जॉन’ की कमाई के आंकड़े देखने के बाद मेकर्स की उम्मीदें टूटी हुई नजर आ रही हैं.

सलमान का कैमियो नहीं आया काम

‘बेबी जॉन’ को एआर मुरुगदास ने प्रोड्यूस किया है, उन्होंने इस फिल्म पर काफी ध्यान भी दिया है. इतना ही नहीं वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने तो सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी एड किया था. लेकिन दर्शकों को सलमान खान का काम तो पसंद आया, लेकिन फिल्म उनका दिल नहीं जीत पाई. हालांकि सलमान के कैमियो के चर्चे तो हर तरफ हो रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

‘पुष्पा 2’ से 39 गुना कम रही ‘बेबी जॉन’ की तीसरे दिन की कमाई, अल्लू अर्जुन के सामने नहीं चला वरुण धवन का जोर!

Bollywood NEWS

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच की जंग देखना दर्शकों के लिए काफी मजेदार होता है. 25 दिसंबर को वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, उस तरह की कमाई ये पिक्चर कर नहीं पा रही है. वरुण धवन ने अपने 12 साल के अब तक के करियर में एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं दी है. ऐसे में उम्मीद थी कि वरुण की ‘बेबी जॉन’ उनके लिए लकी साबित होगी. लेकिन ‘बेबी जॉन’ के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद फैन्स काफी निराश हो गए हैं. ‘बेबी जॉन’ तीसरे दिन की कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ की तीसरे दिन की कमाई से करीब 39 गुना पीछे छूट गई है.

एक तरफ ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का आज 24वां दिन है. फिल्म ने दुनिया भर में 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वरुण धवन का फुल साउथ स्टाइल भी उनके खास काम नहीं आया है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के तीसरे दिन ‘बेबी जॉन’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज तीसरे दिन 119 करोड़ की कमाई की थी और अब रिलीज के 23वें दिन भी ‘बेबी जॉन’ से ज्यादा कमाई की है. ‘पुष्पा 2’ ने 23वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो वरुण धवन की फिल्म से 2 गुना ज्यादा है.

‘पुष्पा 2’ की नजर ‘बाहबुली 2’ पर

‘पुष्पा 2’ की नजर अब ‘बाहबुली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर जा टिकी है. प्रभास की ‘बाहबुली 2’ ने दुनिया भर में 1788 करोड़ के करीब कारोबार किया था. वहीं ‘पुष्पा 2’ भी 1700 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर चुकी है. अगर इसी तरह से ‘पुष्पा 2’ कमाई करती रही, तो जल्द ही प्रभास का ये रिकॉर्ड टूट जाएगा. वहीं ‘बेबी जॉन’ की कमाई के आंकड़े देखने के बाद मेकर्स की उम्मीदें टूटी हुई नजर आ रही हैं.

सलमान का कैमियो नहीं आया काम

‘बेबी जॉन’ को एआर मुरुगदास ने प्रोड्यूस किया है, उन्होंने इस फिल्म पर काफी ध्यान भी दिया है. इतना ही नहीं वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने तो सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी एड किया था. लेकिन दर्शकों को सलमान खान का काम तो पसंद आया, लेकिन फिल्म उनका दिल नहीं जीत पाई. हालांकि सलमान के कैमियो के चर्चे तो हर तरफ हो रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/third-day-earning-of-baby-john-was-39-times-less/article-6476

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.