फिरोज खान की 'यलगार' में इस एक्टर को मिला था संजय दत्त से भी बड़ा रोल, जानें अब कहां है?

Bollywood NEWS

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने शुरुआत तो बेहद धमाकेदार की, लेकिन फिर कहीं गायब हो गए। फिरोज खान की 'यलगार' फेम इस एक्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस एक्टर को 'यलगार' के एक गाने से ऐसी पहचान मिली कि लोग आज भी इन्हें नहीं भूले हैं।

सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसे भी स्टार हैं, जो फिल्मी दुनिया में कुछ ही साल एक्टिव रहे, लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म और एक हिट सॉन्ग से ऐसे फेमस हुए कि इन्हें आज भी जाना जाता है। अब 'ये दिल आशिकाना' के लीड स्टार्स को ही ले लीजिए। ये दिल आशिकाना के गाने, कहानी आज भी हिट है, लेकिन कम ही लोग इसके लीड एक्टर्स के नाम जानते होंगे। ऐसे ही एक गुमनाम स्टार विक्की अरोड़ा भी हैं। विक्की अरोड़ा को फिल्म 'यलगार' के लिए जाना जाता है। फिरोज खान की फिल्म में विक्की अरोड़ा को एक गाने से ऐसी पहचान मिली कि आज भी लोग इन्हें नहीं भूले हैं। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो गाना है 'हो जाता है कैसे प्यार'। इस गाने में विक्की के साथ मनीषा कोइराला दिखाई दी थीं। तो चलिए जानते हैं विक्की अरोड़ा अब कहां हैं?

फिल्मों में कैसे हुई एंट्री?

विक्की अरोड़ा की फिल्मों में एंट्री के बारे में बात करें तो विक्की दिखने में बेहद हैंडसम थे, ऐसे में उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान विक्की को नामी-गिरामी ब्रांड के असाइनमेंट भी मिले। विक्की अरोड़ा जिस कॉलेज में पढ़ते थे, उसमें फरदीन खान की बहन और फिरोज खान की बेटी लैला खान भी पढ़ती थीं। विक्की और लैला क्लासमेट थे। उन दिनों फिरोज खान 'यलगार' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। फिरोज खान को एक हैंडसम और गुड लुकिंग लड़के की तलाश थी, जो विक्की अरोड़ा पर आकर खत्म हुई।

लैला के जरिए विक्की तक पहुंचे फिरोज खान

लैला खान ने अपने पिता फिरोज खान को विक्की अरोड़ा के बारे में बताया। विक्की को देखते ही फिरोज समझ गए कि उनकी तलाश खत्म हो गई है और उन्होंने विक्की को फिल्म में संजय दत्त से बड़ा रोल उन्हें ऑफर कर दिया। हालांकि, विक्की को फिल्म में कुछ खास पसंद नहीं किया गया। खुद फिरोज खान को भी विक्की की एक्टिंग रास नहीं आई। विक्की को यलगार के चलते काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

आलोचनाओं के बाद भी मिले ऑफर

विक्की अरोड़ा को भले ही यलगार में आलोचनाएं झेलनी पड़ीं, बावजूद इसके कई प्रोड्यूसर उनके गुड लुक्स के चलते उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहते थे। मगर विक्की, फिरोज खान के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के चलते दूसरों के साथ काम नहीं कर पाए और फिरोज को पहले ही उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई थी। धीरे-धीरे विक्की अरोड़ा बॉलीवुड से गायब होते गए। अब विक्की गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। विक्की अचानक इंडस्ट्री से क्यों गायब हो गए, इसकी कोई वजह कभी सामने नहीं आई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फिरोज खान की 'यलगार' में इस एक्टर को मिला था संजय दत्त से भी बड़ा रोल, जानें अब कहां है?

Bollywood NEWS

सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसे भी स्टार हैं, जो फिल्मी दुनिया में कुछ ही साल एक्टिव रहे, लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म और एक हिट सॉन्ग से ऐसे फेमस हुए कि इन्हें आज भी जाना जाता है। अब 'ये दिल आशिकाना' के लीड स्टार्स को ही ले लीजिए। ये दिल आशिकाना के गाने, कहानी आज भी हिट है, लेकिन कम ही लोग इसके लीड एक्टर्स के नाम जानते होंगे। ऐसे ही एक गुमनाम स्टार विक्की अरोड़ा भी हैं। विक्की अरोड़ा को फिल्म 'यलगार' के लिए जाना जाता है। फिरोज खान की फिल्म में विक्की अरोड़ा को एक गाने से ऐसी पहचान मिली कि आज भी लोग इन्हें नहीं भूले हैं। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो गाना है 'हो जाता है कैसे प्यार'। इस गाने में विक्की के साथ मनीषा कोइराला दिखाई दी थीं। तो चलिए जानते हैं विक्की अरोड़ा अब कहां हैं?

फिल्मों में कैसे हुई एंट्री?

विक्की अरोड़ा की फिल्मों में एंट्री के बारे में बात करें तो विक्की दिखने में बेहद हैंडसम थे, ऐसे में उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान विक्की को नामी-गिरामी ब्रांड के असाइनमेंट भी मिले। विक्की अरोड़ा जिस कॉलेज में पढ़ते थे, उसमें फरदीन खान की बहन और फिरोज खान की बेटी लैला खान भी पढ़ती थीं। विक्की और लैला क्लासमेट थे। उन दिनों फिरोज खान 'यलगार' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। फिरोज खान को एक हैंडसम और गुड लुकिंग लड़के की तलाश थी, जो विक्की अरोड़ा पर आकर खत्म हुई।

लैला के जरिए विक्की तक पहुंचे फिरोज खान

लैला खान ने अपने पिता फिरोज खान को विक्की अरोड़ा के बारे में बताया। विक्की को देखते ही फिरोज समझ गए कि उनकी तलाश खत्म हो गई है और उन्होंने विक्की को फिल्म में संजय दत्त से बड़ा रोल उन्हें ऑफर कर दिया। हालांकि, विक्की को फिल्म में कुछ खास पसंद नहीं किया गया। खुद फिरोज खान को भी विक्की की एक्टिंग रास नहीं आई। विक्की को यलगार के चलते काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

आलोचनाओं के बाद भी मिले ऑफर

विक्की अरोड़ा को भले ही यलगार में आलोचनाएं झेलनी पड़ीं, बावजूद इसके कई प्रोड्यूसर उनके गुड लुक्स के चलते उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहते थे। मगर विक्की, फिरोज खान के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के चलते दूसरों के साथ काम नहीं कर पाए और फिरोज को पहले ही उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई थी। धीरे-धीरे विक्की अरोड़ा बॉलीवुड से गायब होते गए। अब विक्की गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। विक्की अचानक इंडस्ट्री से क्यों गायब हो गए, इसकी कोई वजह कभी सामने नहीं आई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/this-actor-got-this-actor-in-feroz-khans-yalgar-know/article-12428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.