CM योगी की लाइफ को बड़े पर्दे पर ला रहा ये हीरो, अब आएगी संन्यासी के सत्ता संभालने की अनसुनी कहानी

Bollywood NEWS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सत्ता संभालने का सफर आसान नहीं रहा। एक योगी से मुख्यमंत्री बनने के सफर में उन्होंने कई तप किए। अब उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवन गाथा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इसमें इमोशन, मसाला और सत्ता तक पहुंचने का संघर्ष है। इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। 'अजय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी'- इसी नाम से सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनाई जा रही है और इसका पहला लुक भी जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों को योगी आदित्यनाथ के जीवन के संघर्षों की झलक दिखाने के साथ उनके प्रेरक सफर की अनदेखी और अनसुनी कहानी दिखाएगी। इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले निर्णायक क्षणों को दिखाया गया है, जिसमें उनका शुरुआती जीवन, नाथपंथी योगी बनने का उनका फैसला और एक राजनेता के रूप में सत्ता संभालने का सफर दिखाया गया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित है और यह ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का एक सम्मोहक मिश्रण पेश करेगी। अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, गरिमा सिंह और राजेश खट्टर जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म के मोशन पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'उसने सब त्याग दिया, पर जनता ने उसे अपना बना लिया।'

यहां देखें वीडियो 

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित 'अजय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का उद्देश्य आध्यात्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से योगी आदित्यनाथ के परिवर्तन को प्रदर्शित करना है। फिल्म की निर्माता रितु मेंगी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों से भरा है। यह फिल्म उनके सफर को नाटकीय तरीके से पेश करती है। साल 2025 में इसकी कई भाषाओं में रिलीज की योजना बनाई गई है। यह फिल्म दृढ़ संकल्प और नेतृत्व की कहानी के साथ युवा दर्शकों को प्रेरित करने के लिए बनाई जा रही है। 

नाटकीय तरीके से पेश की जाएगी कहानी

लेटेस्टली की एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए सम्राट सिनेमैटिक्स की निर्माता रितु मेंगी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों, लचीलेपन और परिवर्तन से भरा है। हमारी फिल्म उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है, जो उन्हें आकार देने वाली घटनाओं को जीवंत करती है। कलाकारों की एक बेहतरीन टोली और एक मनोरंजक कहानी के साथ हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

CM योगी की लाइफ को बड़े पर्दे पर ला रहा ये हीरो, अब आएगी संन्यासी के सत्ता संभालने की अनसुनी कहानी

Bollywood NEWS

सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवन गाथा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इसमें इमोशन, मसाला और सत्ता तक पहुंचने का संघर्ष है। इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। 'अजय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी'- इसी नाम से सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनाई जा रही है और इसका पहला लुक भी जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों को योगी आदित्यनाथ के जीवन के संघर्षों की झलक दिखाने के साथ उनके प्रेरक सफर की अनदेखी और अनसुनी कहानी दिखाएगी। इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले निर्णायक क्षणों को दिखाया गया है, जिसमें उनका शुरुआती जीवन, नाथपंथी योगी बनने का उनका फैसला और एक राजनेता के रूप में सत्ता संभालने का सफर दिखाया गया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित है और यह ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का एक सम्मोहक मिश्रण पेश करेगी। अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, गरिमा सिंह और राजेश खट्टर जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म के मोशन पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'उसने सब त्याग दिया, पर जनता ने उसे अपना बना लिया।'

यहां देखें वीडियो 

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित 'अजय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का उद्देश्य आध्यात्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से योगी आदित्यनाथ के परिवर्तन को प्रदर्शित करना है। फिल्म की निर्माता रितु मेंगी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों से भरा है। यह फिल्म उनके सफर को नाटकीय तरीके से पेश करती है। साल 2025 में इसकी कई भाषाओं में रिलीज की योजना बनाई गई है। यह फिल्म दृढ़ संकल्प और नेतृत्व की कहानी के साथ युवा दर्शकों को प्रेरित करने के लिए बनाई जा रही है। 

नाटकीय तरीके से पेश की जाएगी कहानी

लेटेस्टली की एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए सम्राट सिनेमैटिक्स की निर्माता रितु मेंगी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों, लचीलेपन और परिवर्तन से भरा है। हमारी फिल्म उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है, जो उन्हें आकार देने वाली घटनाओं को जीवंत करती है। कलाकारों की एक बेहतरीन टोली और एक मनोरंजक कहानी के साथ हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।'

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/this-hero-is-bringing-cm-yogis-life-on-the-big/article-15588

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.