इस महीने OTT पर रिलीज होगी बड़ी विवादित फिल्म, करना पड़ा था महीनों इंतजार, हीरोइन ने ही डायरेक्ट की है मूवी

Bollywood NEWS

मार्च का महीना ओटीटी के लिए गुलजार रहने वाला है। इस महीने में कई बेहतरीन सीरीज और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'इमरजेंसी' भी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

शनिवार की सुबह साल के नए महीने मार्च से शुरू हुई। मार्च का महीना सिनेमा के लिए भी काफी खास है। इस महीने ओटीटी पर कई बेहतरीन वेब सीरीज के साथ कुछ बड़ी फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं। सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए खूब विवादों से भरी रही एक फिल्म भी इस महीने ओटीटी पर दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और रिलीज से पहले महीनों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। खास बात ये है कि फिल्म की हीरोइन ने खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'इमरजेंसी' की। इसी साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब ये फिल्म 17 मार्च को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट की है फिल्म

बता दें कि इमरजेंसी फिल्म फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट की है। साथ ही कंगना ने इस फिल्म में खुद ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इसके साथ ही कंगना की इस फिल्म में  फिल्‍म में श्रेयस तलपड़े, भूमिका चावला, दिवंगत सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर और महिमा चौधरी जैसी एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 3.6 करोड़ की कमाई के साथ पहले हफ्ते 14.3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.17 करोड़ रुपये रहा था। अब फिल्म 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। 

मार्च में ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

मार्च का महीना ओटीटी के लिए काफी खास है और कई बड़ी फिल्में और सीरीज के लिए तैयार हैं। इनमें से सबसे पहले फिल्म बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड्स की है। सैफ अली  खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके बाद 7 मार्च को ही प्राइम वीडियो पर 'दोपहिया' नाम की सीरीज रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'पंचायत' की तरह ये सीरीज भी गांव की कहानी पर बनी है और ट्रेलर में लोगों का दिल जीत चुकी है। फिल्म में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्‍पर्श श्रीवास्‍तव, श‍िवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। सोनी लिव पर भी 7 मार्च को ही 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' नाम की हिस्टोरिकल सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज की कहानी जलियांवाला बाग हत्‍याकांड का दर्द बयां करती दिख रही है। अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'बी हैप्‍पी' प्राइम वीडियो पर 14 मार्च को रिलीज होगी।

बीते दिनों रिलीज हुई  'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन की काफी तारीफ हुई थी। अब इसके बाद पिता-बेटी के रिश्ते पर बनी ये दूसरी अभिषेक बच्चन की लगातार दूसरी फिल्म है। इमरजेंसी भी नेटफ्लिक्स पर 17 मार्च को रिलीज होगी। हॉटस्टार पर 21 मार्च को एक सीरीज रिलीज हो रही है जिसका थीम तो क्राइम है लेकिन क्राइम कनाडा में होता है। इस सीरीज का नाम है 'कनेडा'। सीरीज में धुआंधार एक्शन और भारतीयों का कनाडा में दबदबा दिखाया जाता है। इसके साथ ही राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस महीने रिलीज हो जाएगी।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

इस महीने OTT पर रिलीज होगी बड़ी विवादित फिल्म, करना पड़ा था महीनों इंतजार, हीरोइन ने ही डायरेक्ट की है मूवी

Bollywood NEWS

शनिवार की सुबह साल के नए महीने मार्च से शुरू हुई। मार्च का महीना सिनेमा के लिए भी काफी खास है। इस महीने ओटीटी पर कई बेहतरीन वेब सीरीज के साथ कुछ बड़ी फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं। सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए खूब विवादों से भरी रही एक फिल्म भी इस महीने ओटीटी पर दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और रिलीज से पहले महीनों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। खास बात ये है कि फिल्म की हीरोइन ने खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'इमरजेंसी' की। इसी साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब ये फिल्म 17 मार्च को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट की है फिल्म

बता दें कि इमरजेंसी फिल्म फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट की है। साथ ही कंगना ने इस फिल्म में खुद ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इसके साथ ही कंगना की इस फिल्म में  फिल्‍म में श्रेयस तलपड़े, भूमिका चावला, दिवंगत सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर और महिमा चौधरी जैसी एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 3.6 करोड़ की कमाई के साथ पहले हफ्ते 14.3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.17 करोड़ रुपये रहा था। अब फिल्म 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। 

मार्च में ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज

मार्च का महीना ओटीटी के लिए काफी खास है और कई बड़ी फिल्में और सीरीज के लिए तैयार हैं। इनमें से सबसे पहले फिल्म बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड्स की है। सैफ अली  खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके बाद 7 मार्च को ही प्राइम वीडियो पर 'दोपहिया' नाम की सीरीज रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'पंचायत' की तरह ये सीरीज भी गांव की कहानी पर बनी है और ट्रेलर में लोगों का दिल जीत चुकी है। फिल्म में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्‍पर्श श्रीवास्‍तव, श‍िवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। सोनी लिव पर भी 7 मार्च को ही 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' नाम की हिस्टोरिकल सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज की कहानी जलियांवाला बाग हत्‍याकांड का दर्द बयां करती दिख रही है। अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'बी हैप्‍पी' प्राइम वीडियो पर 14 मार्च को रिलीज होगी।

बीते दिनों रिलीज हुई  'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन की काफी तारीफ हुई थी। अब इसके बाद पिता-बेटी के रिश्ते पर बनी ये दूसरी अभिषेक बच्चन की लगातार दूसरी फिल्म है। इमरजेंसी भी नेटफ्लिक्स पर 17 मार्च को रिलीज होगी। हॉटस्टार पर 21 मार्च को एक सीरीज रिलीज हो रही है जिसका थीम तो क्राइम है लेकिन क्राइम कनाडा में होता है। इस सीरीज का नाम है 'कनेडा'। सीरीज में धुआंधार एक्शन और भारतीयों का कनाडा में दबदबा दिखाया जाता है। इसके साथ ही राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस महीने रिलीज हो जाएगी।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/this-month-a-big-controversial-film-will-be-released-on/article-12207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.