रोजाना रेल में सफर करने वालों को भी नहीं पता, ट्रेन में फ्री मिलती हैं ये 5 सुविधाएं

Business News

अगर किसी यात्री को ट्रेन बदलनी हो या कुछ समय स्टेशन पर इंतजार करना हो, तो वह रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध एसी या नॉन-एसी वेटिंग हॉल का उपयोग कर सकता है. इसके लिए यात्रियों को केवल अपना वैलिड ट्रेन टिकट दिखाना होता है.

भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्कों में से एक है, जो प्रतिदिन लाखों यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाती है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई निःशुल्क सेवाएं प्रदान करती है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए दी जाती हैं.

मुफ्त बेडरोल सेवा

भारतीय रेलवे एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त बेडरोल प्रदान करती है. एसी प्रथम श्रेणी (AC1), एसी द्वितीय श्रेणी (AC2), और एसी तृतीय श्रेणी (AC3) में यात्रियों को एक कंबल, एक तकिया, दो बेडशीट और एक हैंड टॉवल दिया जाता है. हालांकि, गरीब रथ एक्सप्रेस में यह सुविधा 25 रुपये के मामूली शुल्क पर उपलब्ध होती है. कुछ ट्रेनों में स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी बेडरोल दिया जाता है. यदि कोई यात्री यह सुविधा नहीं पाता, तो वह इसकी शिकायत कर सकता है और रिफंड का दावा कर सकता है.

मुफ्त मेडिकल सहायता

ट्रेन के सफर के दौरान अगर कोई यात्री बीमार महसूस करता है, तो रेलवे उसे निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराती है. गंभीर स्थिति में रेलवे अगले स्टेशन पर उचित चिकित्सा सहायता का भी प्रबंध करती है. इसके लिए यात्री ट्रेन अधीक्षक, टिकट कलेक्टर या किसी अन्य रेलवे कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं.

मुफ्त भोजन सुविधा

अगर आप राजधानी, शताब्दी या दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर कर रहे हैं और आपकी ट्रेन दो घंटे से अधिक लेट हो जाती है, तो रेलवे यात्रियों को मुफ्त भोजन प्रदान करता है. इसके अलावा, यदि आप अपनी पसंद का खाना मंगवाना चाहते हैं, तो रेलवे की ई-कैटरिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं.

स्टेशन पर सामान रखने की सुविधा

भारतीय रेलवे प्रमुख स्टेशनों पर क्लॉकरूम और लॉकर रूम की सुविधा प्रदान करता है, जहां यात्री अपना सामान अधिकतम एक महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मामूली शुल्क देना पड़ता है.

मुफ्त वेटिंग हॉल

अगर किसी यात्री को ट्रेन बदलनी हो या कुछ समय स्टेशन पर इंतजार करना हो, तो वह रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध एसी या नॉन-एसी वेटिंग हॉल का उपयोग कर सकता है. इसके लिए यात्रियों को केवल अपना वैध ट्रेन टिकट दिखाना होता है.

भारतीय रेलवे की ये सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को सहज और आरामदायक बनाती हैं. यदि किसी यात्री को इनमें से कोई सेवा नहीं मिलती, तो वह रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकता है और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रोजाना रेल में सफर करने वालों को भी नहीं पता, ट्रेन में फ्री मिलती हैं ये 5 सुविधाएं

Business News

भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्कों में से एक है, जो प्रतिदिन लाखों यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाती है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई निःशुल्क सेवाएं प्रदान करती है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए दी जाती हैं.

मुफ्त बेडरोल सेवा

भारतीय रेलवे एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त बेडरोल प्रदान करती है. एसी प्रथम श्रेणी (AC1), एसी द्वितीय श्रेणी (AC2), और एसी तृतीय श्रेणी (AC3) में यात्रियों को एक कंबल, एक तकिया, दो बेडशीट और एक हैंड टॉवल दिया जाता है. हालांकि, गरीब रथ एक्सप्रेस में यह सुविधा 25 रुपये के मामूली शुल्क पर उपलब्ध होती है. कुछ ट्रेनों में स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी बेडरोल दिया जाता है. यदि कोई यात्री यह सुविधा नहीं पाता, तो वह इसकी शिकायत कर सकता है और रिफंड का दावा कर सकता है.

मुफ्त मेडिकल सहायता

ट्रेन के सफर के दौरान अगर कोई यात्री बीमार महसूस करता है, तो रेलवे उसे निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराती है. गंभीर स्थिति में रेलवे अगले स्टेशन पर उचित चिकित्सा सहायता का भी प्रबंध करती है. इसके लिए यात्री ट्रेन अधीक्षक, टिकट कलेक्टर या किसी अन्य रेलवे कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं.

मुफ्त भोजन सुविधा

अगर आप राजधानी, शताब्दी या दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर कर रहे हैं और आपकी ट्रेन दो घंटे से अधिक लेट हो जाती है, तो रेलवे यात्रियों को मुफ्त भोजन प्रदान करता है. इसके अलावा, यदि आप अपनी पसंद का खाना मंगवाना चाहते हैं, तो रेलवे की ई-कैटरिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं.

स्टेशन पर सामान रखने की सुविधा

भारतीय रेलवे प्रमुख स्टेशनों पर क्लॉकरूम और लॉकर रूम की सुविधा प्रदान करता है, जहां यात्री अपना सामान अधिकतम एक महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मामूली शुल्क देना पड़ता है.

मुफ्त वेटिंग हॉल

अगर किसी यात्री को ट्रेन बदलनी हो या कुछ समय स्टेशन पर इंतजार करना हो, तो वह रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध एसी या नॉन-एसी वेटिंग हॉल का उपयोग कर सकता है. इसके लिए यात्रियों को केवल अपना वैध ट्रेन टिकट दिखाना होता है.

भारतीय रेलवे की ये सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को सहज और आरामदायक बनाती हैं. यदि किसी यात्री को इनमें से कोई सेवा नहीं मिलती, तो वह रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकता है और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/those-traveling-on-the-train-every-day-do-not-know/article-13061

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.