जुबीन गर्ग का अंतिम सफर: हजारों फैंस ने दी श्रद्धांजलि, पत्नी गरिमा सैकिया ने रोते हुए गले लगाया शव

Bollywood

फेमस असमिया सिंगर जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। जैसे ही काफिला गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काहिलीपारा स्थित उनके घर की ओर रवाना हुआ, हजारों फैंस अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

 सड़कें लोगों से भरी हुई थीं, हर तरफ फूल बरसाए जा रहे थे और लोग जोर-जोर से “जुबीन दा अमर रहें” के नारे लगा रहे थे।

जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने रोते हुए शव पेटी को गले लगाया। पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में रखा गया। काफिले में सिंगर की प्रिय खुली जीप भी शामिल थी, जिसमें उनका बड़ा पोर्ट्रेट लगाया गया था। गरिमा ने उन्हें असमिया गमछा अर्पित किया।

पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महांता एंबुलेंस के आगे चलकर रास्ता साफ रखते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हजारों फैंस ने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दिल्ली हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि दी।

मृत्यु का कारण और घटनाक्रम

जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को हुआ। वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने सिंगापुर गए थे। शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई, लेकिन पत्नी गरिमा ने साफ किया कि उनकी मौत दौरे पड़ने के कारण हुई।

गरिमा सैकिया ने बताया कि 19 सितंबर को जुबीन अपने 7-8 साथियों के साथ यॉट पर एक आइलैंड पर गए थे। सभी ने लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन जुबीन ने नहीं पहनी। तैरते समय उन्हें दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले भी जुबीन को दौरे पड़ चुके थे, जिन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती कर बचाया गया था।

जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनके मैनेजर और इवेंट मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। पत्नी गरिमा ने सोशल मीडिया के जरिए रोते हुए अपील की कि दर्ज शिकायत वापस ली जाए। असम सरकार ने मौत की जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी है।

जुबीन गर्ग की उपलब्धियां

जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्मों में गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी के अलावा 40 भाषाओं में 38 हजार से ज्यादा गाने गाए। जुबीन असम के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सिंगर थे।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/thousands-of-fans-paid-tribute-to-zubeen-garg-wife-garima/article-33671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.