- Hindi News
- बालीवुड
- मुंबई में सेलिब्रिटी नाम का फायदा उठाकर कंपनी से 1.41 करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार
मुंबई में सेलिब्रिटी नाम का फायदा उठाकर कंपनी से 1.41 करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार
बालीवुड न्यूज़
आथिया शेट्टी, क्रिकेटर केएल राहुल और अरशद वारसी के नाम का किया दुरुपयोग, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बड़े नामों का इस्तेमाल करके अपनी कंपनी से करोड़ों की ठगी की। पुलिस के अनुसार, यह मामला न केवल वित्तीय धोखाधड़ी का है, बल्कि कंपनी की आंतरिक प्रक्रियाओं में भी सेंध लगाने का प्रयास था।
पुलिस ने बताया कि ठगी में शामिल तीनों कर्मचारियों ने आथिया शेट्टी, केएल राहुल और अरशद वारसी के नाम और फर्जी हस्ताक्षरों का सहारा लिया। आरोपी फर्जी प्रोजेक्ट और इनवॉइस बनाकर कंपनी से कुल 1.41 करोड़ रुपए की राशि हड़पने में सफल रहे।
जांच में पता चला कि ऋषभ सुरेका, यश नागरकोटी और आशय शास्त्री ने मिलकर यह घोटाला रचा। आरोपी ऋषभ सुरेका कंपनी में लंबे समय से वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और ब्रांडिंग व सेलिब्रिटी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालते थे। उनके अनुभव और भरोसे का फायदा उठाकर उन्होंने फर्जी ईमेल, नकली दस्तावेज और जाली हस्ताक्षरों के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि ऋषभ ने कंपनी के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर नकली प्रोजेक्ट दिखाए और रकम वसूली। इन प्रोजेक्ट्स में आथिया शेट्टी, केएल राहुल और अरशद वारसी का नाम फर्जी तौर पर इस्तेमाल किया गया।
घोटाले का पर्दाफाश प्रोडक्शन हाउस की मदद से हुआ। उन्होंने कंपनी को वास्तविक और फर्जी प्रोजेक्ट के बीच अंतर दिखाया, जिससे मामला सामने आया। मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया।
कंपनी से कुल 1.41 करोड़ रुपए की ठगी हुई। पुलिस ने बताया कि इस जांच में आरोपी के ईमेल और फर्जी दस्तावेज सबसे अहम सबूत साबित हुए हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं अन्य कंपनियों में भी आरोपियों ने इसी तरह की धोखाधड़ी की तो नहीं।
मुंबई पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और कंपनी के अन्य रिकॉर्ड की भी समीक्षा कर रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी हस्ताक्षर और सेलिब्रिटी नाम का इस्तेमाल करने वाले कोई भी व्यक्ति कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता।
-------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए