‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज, तितलियों संग नजर आईं महाकुंभ गर्ल मोनालिसा

बालीवुड न्यूज़

On

यूके-नेपाल समेत कई लोकेशनों पर हुई शूटिंग; मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी रिलीज

महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा, अभिनेता अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी और दिनेश त्रिवेदी मौजूद रहे।

ट्रेलर में मोनालिसा एक मणिपुरी युवती के किरदार में दिखती हैं, जिसकी जिंदगी अचानक सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बदल जाती है। शुरुआती दृश्यों में उन्हें प्रकृति के बीच तितलियों के साथ खेलते, झरने के नीचे नहाते और जंगलों में घूमते हुए दिखाया गया है। कहानी आगे बढ़ने के साथ मणिपुर में दो समुदायों के बीच तनाव और हिंसा की पृष्ठभूमि सामने आती है, जो फिल्म की मुख्य धुरी बनती है।

फिल्म में मोनालिसा सेना अधिकारी की बेटी की भूमिका निभा रही हैं। कथानक में एक प्रेम कहानी के साथ-साथ सामाजिक संघर्ष और पहचान की जंग को भी जोड़ा गया है। ट्रेलर में भावनात्मक दृश्यों और संवादों के जरिए जाति, धर्म और आरक्षण जैसे मुद्दों को छूने की कोशिश की गई है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2025 में चार शेड्यूल में पूरी की गई। प्रमुख लोकेशनों में मणिपुर, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित राजा सुमेर सिंह किला और देहरादून के जंगलों में भी कुछ अहम दृश्य फिल्माए गए। करीब ढाई घंटे लंबी इस फिल्म में पांच गीत हैं और इसका अनुमानित बजट 10 करोड़ रुपये बताया गया है।

निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि वे ट्रेलर लॉन्च माघ मेला परिसर में करना चाहते थे, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने पर कार्यक्रम होटल में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म सामाजिक मुद्दों को सामने लाने का प्रयास है और इसे व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की योजना है।

मोनालिसा की यह पहली फिल्म है। ट्रेलर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और भाव-भंगिमाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रिलीज डेट अप्रैल के पहले सप्ताह तय की गई है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया से मिली पहचान के बाद यह प्रोजेक्ट उनके करियर की दिशा तय कर सकता है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/trailer-release-of-the-diary-of-manipur-mahakumbh-girl-monalisa/article-45875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.