उदयपुर पुलिस ने मुंबई से बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट को किया गिरफ्तार ,30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला...

bollywood

On

विक्रम और पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा; आरोप है फिल्म बनाने के बहाने बड़े पैमाने पर ठगी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सोमवार देर रात मुंबई से उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उदयपुर पुलिस की विशेष टीम ने 7 दिसंबर को मुंबई के जुहू स्थित गंगाभवन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट से विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों को चित्रकूट नगर स्थित महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल में रखा गया है। गिरफ्तार होने पर भट्ट और उनकी पत्नी मीडिया के सामने चेहरा छिपाते नजर आए।

गिरफ्तारी सोमवार रात करीब 10 बजे हुई। मुंबई से उदयपुर लाते समय दोनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

 आरोप है कि विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने उदयपुर के इंदिरा ग्रुप के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया से पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर रुपए लिए। उन्होंने दावा किया कि चार फिल्मों के निर्माण में 47 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 100 से 200 करोड़ का मुनाफा होगा। इसके बाद लगभग 2.45 करोड़ रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। हालाँकि केवल दो फिल्में बनाई गई और तीसरी फिल्म 25 प्रतिशत ही पूरी हुई। चौथी फिल्म महाराणा-रण की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई, जबकि 25 करोड़ की राशि हड़पने का आरोप है।

डॉ. अजय मुर्डिया ने 16 नवंबर को मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके तहत डायरेक्टर, पत्नी, उनकी बेटी कृष्णा, को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी, फर्जी वेंडर संदीप और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ।

मुंबई से उदयपुर लाए जाने के बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ जारी जांच डीएसपी छगन सिंह राजपुरोहित देख रहे हैं। को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई, जबकि वेंडर संदीप को सशर्त जमानत मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह सदस्यीय विशेष टीम बनाई थी, जो मुंबई पहुंचकर गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही थी। सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को फ्लैट में प्रवेश करने से रोका, लेकिन टीम ने आधा घंटे इंतजार के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/udaipur-police-arrested-bollywood-director-vikram-bhatt-from-mumbai-in/article-39525

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.