मुंबई के हाई-सिक्योरिटी जोन में ड्रोन शूटिंग पर बवाल, ‘धुरंधर 2’ की टीम पर पुलिस कार्रवाई

बालीवुड न्यूज़

On

बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का आरोप, लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR; शूटिंग के वक्त सेट पर मौजूद थे संजय दत्त

फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग को लेकर मुंबई में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में ड्रोन कैमरे से शूटिंग किए जाने के आरोप में फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मिकी के खिलाफ 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 233 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना किसी आधिकारिक अनुमति के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जो सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।

जानकारी के मुताबिक, धुरंधर 2 की शूटिंग जनवरी के अंतिम सप्ताह से फोर्ट एरिया में चल रही थी। 1 फरवरी को शूटिंग के तीसरे दिन सेट पर अभिनेता संजय दत्त समेत पूरी यूनिट मौजूद थी। इसी दौरान ड्रोन कैमरे का उपयोग किया गया, जिस पर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचित किया।

शूटिंग के लिए ऐतिहासिक किले को पाकिस्तान की पुरानी गलियों जैसा सेट डिजाइन दिया गया था। शुरुआत में लोकेशन पर भीड़ कम रही, लेकिन जिस दिन ड्रोन उड़ाया गया, उस दिन भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत शूटिंग रुकवाई और लोकेशन मैनेजर को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है, हालांकि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर फिलहाल कायम है और जांच जारी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो धुरंधर की सफलता के बाद इसका सीक्वल धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म का टीजर 3 फरवरी को जारी किया गया था, जिसे रिलीज के कुछ ही घंटों में मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टकराव केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/uproar-over-drone-shooting-in-mumbais-high-security-zone-police-action/article-45270

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.