- Hindi News
- बालीवुड
- वेटरन एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन
वेटरन एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन
Bollywood NEWS
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अच्युत पोतदार का सोमवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और ठाणे स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।
उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।
44 साल का शानदार एक्टिंग सफर
करीब चार दशकों के करियर में पोतदार ने 125 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों, 95 टीवी शोज, 26 नाटकों और 45 विज्ञापनों में काम किया। उनके चेहरे को दर्शक फिल्मों में एक भरोसेमंद प्रोफेसर, अधिकारी या सख्त पिता की भूमिका में अक्सर देखते रहे हैं।
3 इडियट्स से लेकर दबंग 2 तक
पोतदार ने ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘रंगीला’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘भूतनाथ’, ‘दबंग 2’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया।
आमिर खान स्टारर फिल्म 3 इडियट्स में प्रोफेसर का किरदार निभाकर वे आज की पीढ़ी तक यादगार बन गए। उनका डायलॉग “कहना क्या चाहते हो” आज भी सोशल मीडिया मीम्स में छाया रहता है।
आर्मी से लेकर इंडियन ऑयल तक का सफर
22 अगस्त 1934 को जबलपुर में जन्मे अच्युत पोतदार पहले प्रोफेसर रहे। बाद में भारतीय सेना में शामिल हुए और 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल में 25 साल तक नौकरी की और 1992 में रिटायरमेंट ली। इसी दौरान थिएटर से उनका रुझान फिल्मों तक पहुंचा।
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों का हिस्सा
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की लगभग हर फिल्म में अच्युत पोतदार नजर आते थे। अपने स्वाभाविक अभिनय और सौम्य व्यक्तित्व से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए