- Hindi News
- बालीवुड
- मनोज कुमार के निधन पर सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
मनोज कुमार के निधन पर सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Bollywood NEWS
हिंदी सिने जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार समेत हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.
देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले हिंदी सिने जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार ने बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं. इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक 'भारत कुमार' के नाम से भी जानते थे. हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार को खोने पर फैंस और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है.
अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक. RIP मनोज सर. ओम शांति.
एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाथ जोड़ने और टूटे दिल की इमोजी शेयर करते हुए सुपरस्टार मनोज कुमार की एक मुस्कुराती ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते हुए श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं.
दिवंगत सुपरस्टार मनोज कुमार की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने एक्स पर लिखा, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, महान एक्टर और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार साहब के निधन से अत्यंत दुःख हुआ. उन्हें हमेशा मिस्टर भारत के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने हमें हमेशा रोटी, कपड़ा और किसान के बारे में याद दिलाया. हमारी ईमानदारी और देशभक्ति. हमारी संस्कृति और हमारी जड़ें. आप बहुत याद आएंगे सर. शांति से विश्राम करें.
गौरतलब है कि मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना. बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावकों ने भारत में रहने का फैसला किया. इसी के साथ वह दिल्ली आ गए. मनोज कुमार ने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था. बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया. इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया.
मनोज कुमार एक्टर बनना चाहते थे और जब वह कॉलेज में थे, तो वह थिएटर ग्रुप से जुड़े. दिल्ली से उन्होंने मुंबई का सफर तय किया. मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 1957 में उनकी फिल्म 'फैशन' आई. इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म 'कांच की गुड़िया' रिलीज हुई. बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और लोग मनोज कुमार को नोटिस करने लगे. इसके बाद तो मनोज कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मनोज कुमार ने इसके बाद हिन्दी सिनेमा को 'उपकार', 'पत्थर के सनम', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'संन्यासी' और 'क्रांति' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए