10 साल में विकी कौशल की 5 बेस्ट परफॉर्मेंस, ऐसे ही नहीं हर तरफ छाया है एक्टिंग का कमाल

Bollywood NEWS

पिछले एक दशक में विकी कौशल देश के सबसे ट्रस्टेबल एक्टर में से एक बनकर सामने आए हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रोल्स किए हैं जिसकी वजह से एक्टर ने फैंस के दिल में खास जगह बना ली है. अब वे छावा फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं.

कोई भी एक्टर चाहें जितना प्रमोशन कर ले. चाहें जितना पैसा किसी फिल्म पर लगा दिया जाए, लेकिन अंत में सबसे ज्यादा मैटर करती है एक्टर की परफॉर्मेंस. उसी को देखने के लिए भीड़ सिनेमाघरों में जुटती है. ये भीड़ हर कलाकार से बस ये उम्मीद लगाए होती है कि उसे एक दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिले. और जब ऐसा हो जाता है तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होता है. ऐसा करने वाले कुछ कलाकार हैं भी. इन्हें मोस्ट ट्रस्टेबल आर्टिस्ट्स की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है. पिछले 10 सालों में विकी कौशल ने तो अपनी ये छवि फैंस के बीच बना ही ली है. मेकर्स के बीच भी बना ली है. तभी तो विकी कौशल के हाथ एक और पावरफुल रोल लगा और अभी शुरुआती रुझानों में तो लोगों का ऐसा मानना है कि इस टेस्ट में भी विकी कौशल पास होते नजर आ रहे हैं. आइये एक नजर डालते हैं विकी की अब तक की 5 दमदार परफॉर्मेंस की ओर.

मसान

ये विकी कौशल की पहली परफॉर्मेंस थी. इस रोमांटिक-ड्रामा में विकी ने लोगों को खासा इंप्रेस किया था. और रुला भी दिया था. उनका डायलॉग ‘ये दुख काहें नहीं खत्म होता’ अभी भी लोग इस्तेमाल करते हैं. फिल्म में उन्होंने एक सच्चे प्रेमी का रोल प्ले किया था. उनकी प्यार की मासूमियत को ग्रहण लगता है और हालात रिश्तों को तार-तार कर देते हैं. फिल्म को विकी ने अपने कंधे पर उठाया और उनकी परफॉर्मेंस का ही नतीजा था कि लोगों के दिलों में इस फिल्म का गहरा प्रभाव पड़ा. हालांकि इस फिल्म की तो हर एक चीज परफेक्ट ही थी.

Vicky Shweta

उरी

सर्जिकल स्ट्राइक पर जब ये फिल्म आई तो लोगों को शुरुआत में इसे लेकर ठीक-ठाक ही क्रेज देखने को मिला. लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है इसकी पॉपुलैरिटी भी और बढ़ती जाती है. फिल्म पूरे 2 महीने तक सिनेमाघरों में लगी रहती है. इसकी कमाई थमने का नाम ही नहीं लेती है. फिल्म वर्ल्डवाइड हिट हो जाती है. विकी ने इस फिल्म में भी अपनी परफॉर्मेंस से जान फूंक दी थी.

लव पर स्क्वायर फिट

इस फिल्म की बात करें तो ये एक आम कपल की कहानी थी जो बड़े शहर में अपने सपनों का आशियाना बनाना चाहते थे. इस क्रम में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और बाहरी हालातों से उनका सामना दिखाया गया था. फिल्म ओटीटी पर आई थी इसलिए इसकी चर्चा जरा कम हुई थी. लेकिन विकी कौशल की परफॉर्मेंस में इसका कोई असर नहीं पड़ा था.

Vicky Udham Singh

सरदार उधम सिंह

ये रोल भी विकी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. लेकिन विकी इसपर और खरे उतरे. ये उनकी पहली ऐसी परफॉर्मेंस थी जिसे दुनियाभर में खूब सराहा गया था. फिल्म कई सारे इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में दिखाई गई थी. इस फिल्म ने कई नेशनल अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे.

सैम बहादुर

ये हाल-फिलहाल में आई विकी कौशल की बेस्ट फिल्मों में से एक रही है. देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के रोल में उन्होंने ऐसा कमाल किया कि लोग स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा सके. मानों विकी कौशल ने सैम बहादुर की रूह ओढ़ ली हो. वे हर एक सीन में एकदम परफेक्ट थे. फिल्म ने भले ही उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की थी लेकिन विकी का गुणगान तो हर तरफ हुआ था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

10 साल में विकी कौशल की 5 बेस्ट परफॉर्मेंस, ऐसे ही नहीं हर तरफ छाया है एक्टिंग का कमाल

Bollywood NEWS

कोई भी एक्टर चाहें जितना प्रमोशन कर ले. चाहें जितना पैसा किसी फिल्म पर लगा दिया जाए, लेकिन अंत में सबसे ज्यादा मैटर करती है एक्टर की परफॉर्मेंस. उसी को देखने के लिए भीड़ सिनेमाघरों में जुटती है. ये भीड़ हर कलाकार से बस ये उम्मीद लगाए होती है कि उसे एक दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिले. और जब ऐसा हो जाता है तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होता है. ऐसा करने वाले कुछ कलाकार हैं भी. इन्हें मोस्ट ट्रस्टेबल आर्टिस्ट्स की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है. पिछले 10 सालों में विकी कौशल ने तो अपनी ये छवि फैंस के बीच बना ही ली है. मेकर्स के बीच भी बना ली है. तभी तो विकी कौशल के हाथ एक और पावरफुल रोल लगा और अभी शुरुआती रुझानों में तो लोगों का ऐसा मानना है कि इस टेस्ट में भी विकी कौशल पास होते नजर आ रहे हैं. आइये एक नजर डालते हैं विकी की अब तक की 5 दमदार परफॉर्मेंस की ओर.

मसान

ये विकी कौशल की पहली परफॉर्मेंस थी. इस रोमांटिक-ड्रामा में विकी ने लोगों को खासा इंप्रेस किया था. और रुला भी दिया था. उनका डायलॉग ‘ये दुख काहें नहीं खत्म होता’ अभी भी लोग इस्तेमाल करते हैं. फिल्म में उन्होंने एक सच्चे प्रेमी का रोल प्ले किया था. उनकी प्यार की मासूमियत को ग्रहण लगता है और हालात रिश्तों को तार-तार कर देते हैं. फिल्म को विकी ने अपने कंधे पर उठाया और उनकी परफॉर्मेंस का ही नतीजा था कि लोगों के दिलों में इस फिल्म का गहरा प्रभाव पड़ा. हालांकि इस फिल्म की तो हर एक चीज परफेक्ट ही थी.

Vicky Shweta

उरी

सर्जिकल स्ट्राइक पर जब ये फिल्म आई तो लोगों को शुरुआत में इसे लेकर ठीक-ठाक ही क्रेज देखने को मिला. लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है इसकी पॉपुलैरिटी भी और बढ़ती जाती है. फिल्म पूरे 2 महीने तक सिनेमाघरों में लगी रहती है. इसकी कमाई थमने का नाम ही नहीं लेती है. फिल्म वर्ल्डवाइड हिट हो जाती है. विकी ने इस फिल्म में भी अपनी परफॉर्मेंस से जान फूंक दी थी.

लव पर स्क्वायर फिट

इस फिल्म की बात करें तो ये एक आम कपल की कहानी थी जो बड़े शहर में अपने सपनों का आशियाना बनाना चाहते थे. इस क्रम में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और बाहरी हालातों से उनका सामना दिखाया गया था. फिल्म ओटीटी पर आई थी इसलिए इसकी चर्चा जरा कम हुई थी. लेकिन विकी कौशल की परफॉर्मेंस में इसका कोई असर नहीं पड़ा था.

Vicky Udham Singh

सरदार उधम सिंह

ये रोल भी विकी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. लेकिन विकी इसपर और खरे उतरे. ये उनकी पहली ऐसी परफॉर्मेंस थी जिसे दुनियाभर में खूब सराहा गया था. फिल्म कई सारे इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में दिखाई गई थी. इस फिल्म ने कई नेशनल अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे.

सैम बहादुर

ये हाल-फिलहाल में आई विकी कौशल की बेस्ट फिल्मों में से एक रही है. देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के रोल में उन्होंने ऐसा कमाल किया कि लोग स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा सके. मानों विकी कौशल ने सैम बहादुर की रूह ओढ़ ली हो. वे हर एक सीन में एकदम परफेक्ट थे. फिल्म ने भले ही उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की थी लेकिन विकी का गुणगान तो हर तरफ हुआ था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/vicky-kaushals-5-best-performance-in-10-years-is-not/article-10334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.