- Hindi News
- बालीवुड
- विराट-अनुष्का के बच्चों का वीडियो वायरल, नानी ने लुटाया दुलार, फैंस बोले- "दिल छू गया पल"
विराट-अनुष्का के बच्चों का वीडियो वायरल, नानी ने लुटाया दुलार, फैंस बोले- "दिल छू गया पल"
Bollywod
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बच्चों की एक झलक सोशल मीडिया पर छा गई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में नन्हीं वामिका और हाल ही में जन्मे बेटे अकाय को देखकर फैंस भावुक हो उठे हैं।
यह वीडियो उस समय का है जब विराट-अनुष्का अपने बच्चों के साथ घर पहुंचते हैं और अनुष्का की मां उन्हें प्यार से गले लगाती हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का अपनी गोद में अकाय को लिए हुए हैं, जो सफेद टी-शर्ट और हरे रंग की पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं, वामिका सफेद फ्रॉक में अपने छोटे भाई को बेहद प्यार से निहारती दिखाई देती हैं। नानी दोनों बच्चों पर प्यार बरसाते हुए नजर आती हैं और यही दृश्य सोशल मीडिया यूज़र्स के दिल को छू गया।
फैंस का कहना है कि इस वीडियो में सिर्फ एक परिवार का मिलन नहीं, बल्कि सच्चे रिश्तों की गर्माहट झलकती है। एक यूज़र ने लिखा, "ये पल शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। विरुष्का की खुशियां हमारी खुशियां हैं।"
बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट हमेशा से अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहे हैं। उन्होंने न केवल मीडिया से बच्चों की तस्वीरें साझा न करने की अपील की है, बल्कि खुद भी अब तक दोनों बच्चों की स्पष्ट तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं। यह कपल लगातार इस नीति पर कायम है और अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने में विश्वास करता है।
परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच करियर में बदलाव
अनुष्का शर्मा जहां फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं वह जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
दूसरी ओर विराट कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया। अब वह सीमित प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं।
निजी जिंदगी में सादगी और अनुशासन
2017 में इटली में शादी करने वाले विराट और अनुष्का की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट के सबसे चर्चित कपल्स में गिनी जाती है। उनके बच्चों वामिका और अकाय को लेकर फैंस में उत्सुकता हमेशा बनी रहती है, लेकिन ये कपल अपने पारिवारिक मूल्यों और बच्चों की निजता को सबसे ऊपर रखता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए