‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में रिलीज, विष्णु मांचू का एलान—10 हफ्ते तक नहीं आएगी OTT पर

Bollywod

साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘कन्नप्पा’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म के ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट में विष्णु मांचू ने ओटीटी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया—इस फिल्म की डिजिटल रिलीज कम से कम 10 हफ्तों बाद ही होगी। यानी दर्शकों को यह फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का ही रुख करना होगा।

ओटीटी रिलीज पर विष्णु मांचू का स्टैंड

फिल्म इंडस्ट्री में जहां रिलीज से पहले ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बिक जाती हैं, वहीं विष्णु मांचू ने पूरी तरह सिनेमाघर-केंद्रित रणनीति अपनाई है। उनका कहना है— “मेरे पास पूरी आज़ादी है। मैंने तय किया है कि 'कन्नप्पा' 10 हफ्तों तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि दर्शकों को फिल्म का असली अनुभव सिनेमाघर में मिले।”

क्या है ‘कन्नप्पा’ की कहानी?

फिल्म की कथा एक नास्तिक शिकारी थिन्नाडू पर आधारित है, जो जंगल में भगवान शिव का लिंगम खोजने के बाद उनका परम भक्त बन जाता है। यह कथा पौराणिक ग्रंथों से ली गई है, जिसमें उसे एक संत के रूप में चित्रित किया गया है।

सितारों की भरमार, कैमियो में हैं प्रभास-अक्षय

विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे सुपरस्टार्स भी कैमियो रोल में दिखेंगे।

  • प्रभास— रुद्र के किरदार में लगभग 45 मिनट के स्क्रीन टाइम में नज़र आएंगे।

  • अक्षय कुमार— भगवान शिव के रूप में

  • काजल अग्रवाल— पार्वती के रूप में

  • मोहनलाल— आदिवासी योद्धा किराता के रूप में

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में मोहन बाबू, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, अर्पित रांका, शिव बालाजी, रघु बाबू, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा जैसे कई जाने-माने चेहरे भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

काजोल की 'मां' से क्लैश

‘कन्नप्पा’ की रिलीज का सीधा टकराव आज ही रिलीज हुई काजोल की फिल्म ‘मां’ से हुआ है। अब पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया यह तय करेगी कि कौन सी फिल्म दर्शकों पर ज्यादा असर डालती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में रिलीज, विष्णु मांचू का एलान—10 हफ्ते तक नहीं आएगी OTT पर

Bollywod

ओटीटी रिलीज पर विष्णु मांचू का स्टैंड

फिल्म इंडस्ट्री में जहां रिलीज से पहले ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बिक जाती हैं, वहीं विष्णु मांचू ने पूरी तरह सिनेमाघर-केंद्रित रणनीति अपनाई है। उनका कहना है— “मेरे पास पूरी आज़ादी है। मैंने तय किया है कि 'कन्नप्पा' 10 हफ्तों तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि दर्शकों को फिल्म का असली अनुभव सिनेमाघर में मिले।”

क्या है ‘कन्नप्पा’ की कहानी?

फिल्म की कथा एक नास्तिक शिकारी थिन्नाडू पर आधारित है, जो जंगल में भगवान शिव का लिंगम खोजने के बाद उनका परम भक्त बन जाता है। यह कथा पौराणिक ग्रंथों से ली गई है, जिसमें उसे एक संत के रूप में चित्रित किया गया है।

सितारों की भरमार, कैमियो में हैं प्रभास-अक्षय

विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे सुपरस्टार्स भी कैमियो रोल में दिखेंगे।

  • प्रभास— रुद्र के किरदार में लगभग 45 मिनट के स्क्रीन टाइम में नज़र आएंगे।

  • अक्षय कुमार— भगवान शिव के रूप में

  • काजल अग्रवाल— पार्वती के रूप में

  • मोहनलाल— आदिवासी योद्धा किराता के रूप में

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में मोहन बाबू, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, अर्पित रांका, शिव बालाजी, रघु बाबू, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा जैसे कई जाने-माने चेहरे भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

काजोल की 'मां' से क्लैश

‘कन्नप्पा’ की रिलीज का सीधा टकराव आज ही रिलीज हुई काजोल की फिल्म ‘मां’ से हुआ है। अब पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया यह तय करेगी कि कौन सी फिल्म दर्शकों पर ज्यादा असर डालती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/vishnu-manchus-announcement-released-in-kannappa-cinemas-ott-will/article-25685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.