'हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है...' दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया पोस्ट, टूटा फैंस का दिल

Bollywood NEWS

दिलजीत दोसांझ पिछले दिनों अपने दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में रहे और अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म एक बायोपिक है, जिसकी रिलीज पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों अभिनेता अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में रहे, जिसके बीच काफी विवाद भी देखने को मिले। अब दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट को लेकर अभिनेता ने नया अपडेट शेयर किया है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'पंजाब 95' अभी रिलीज नहीं हो रही है।

दिलजीत दोसांझ का पोस्ट

दिलजीत दोसांझ ने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा- 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। कुछ परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।' दिलजीत के इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया था, क्योंकि अभिनेता के फैन बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इतंजार कर रहे थे।

यूट्यूब से हटाया गया ट्रेलर

बता दें, ठीक एक हफ्ते पहले ही दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रोमांचक ट्रेलर जारी किया था, जिसके साथ सिंगर ने फैंस को बताया कि 'पंजाब 95' दुनिया भर में 7 फरवरी को रिलीज होगी। एक पोस्ट में, उन्होंने यह भी लिखा- "पूरी मूवी, कोई कट नहीं," जिसने फैंस को खुश कर दिया। हालांकि, बाद में ट्रेलर को भारत में यूट्यूब से हटा दिया गया, यूजर्स को बताया गया कि "इस वीडियो को आपके देश में उपलब्ध नहीं कराया है।" ट्रेलर को 20 घंटों के भीतर 300,000 से अधिक बार देखा जाने के बावजूद, इस कदम ने सेंसरशिप को लेकर फिल्म के विवादों को और बढ़ा दिया।

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है 'पंजाब 95'

बता दें, फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिसमें दिलजीत दोसांझ जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म सेंसरशिप को लेकर चल रहे संघर्ष का सामना कर रही है, जिसके कारण फिल्म की रिलीज डेट भी टल गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

'हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है...' दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया पोस्ट, टूटा फैंस का दिल

Bollywood NEWS

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों अभिनेता अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में रहे, जिसके बीच काफी विवाद भी देखने को मिले। अब दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट को लेकर अभिनेता ने नया अपडेट शेयर किया है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'पंजाब 95' अभी रिलीज नहीं हो रही है।

दिलजीत दोसांझ का पोस्ट

दिलजीत दोसांझ ने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा- 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। कुछ परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।' दिलजीत के इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया था, क्योंकि अभिनेता के फैन बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इतंजार कर रहे थे।

यूट्यूब से हटाया गया ट्रेलर

बता दें, ठीक एक हफ्ते पहले ही दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रोमांचक ट्रेलर जारी किया था, जिसके साथ सिंगर ने फैंस को बताया कि 'पंजाब 95' दुनिया भर में 7 फरवरी को रिलीज होगी। एक पोस्ट में, उन्होंने यह भी लिखा- "पूरी मूवी, कोई कट नहीं," जिसने फैंस को खुश कर दिया। हालांकि, बाद में ट्रेलर को भारत में यूट्यूब से हटा दिया गया, यूजर्स को बताया गया कि "इस वीडियो को आपके देश में उपलब्ध नहीं कराया है।" ट्रेलर को 20 घंटों के भीतर 300,000 से अधिक बार देखा जाने के बावजूद, इस कदम ने सेंसरशिप को लेकर फिल्म के विवादों को और बढ़ा दिया।

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है 'पंजाब 95'

बता दें, फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिसमें दिलजीत दोसांझ जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म सेंसरशिप को लेकर चल रहे संघर्ष का सामना कर रही है, जिसके कारण फिल्म की रिलीज डेट भी टल गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/we-are-sad-to-tell-you-that-diljit-dosanjh-shared/article-8190

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.