जब एक्ट्रेस को भरे सेट में गाली देने लगे आदित्य पंचोली, बदतमीजी पर हीरोइन ने आधी रात उठाया था ये कदम

Bollywood NEWS

शीबा आकाशदीप ने हाल ही में आदित्य पंचोली को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे अभिनेता ने 1995 की फिल्म सुरक्षा के सेट पर उनके साथ शुरू कर दी। यह घटना देर रात हुई, जिसके कारण शीबा को सेट छोड़ना पड़ा और फिर कभी वापस नहीं लौटीं।

एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने एक्टिंग करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। शीबा ने हाल ही में इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे चमक-दमक से भरी इंडस्ट्री पर्दे के पीछे पूरी तरह से अलग है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां फीमेल एक्टर्स के लिए काम करना बेहद मुश्किल है। इसी दौरान शीबा ने आदित्य पंचोली को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने 1995 की फिल्म 'सुरक्षा' के सेट पर आदित्य पंचोली के साथ हुई अपनी लड़ाई के बारे में बताया, जब अभिनेता उन्हें भरे सेट पर गाली देने लगे।

जब दो शिफ्ट के बाद सेट पर पहुंचीं शीबा

शीबा ने पिंकविला के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया और कहा- 'मैं थकी हुई थी और आधी रात का समय था। मैं दो शिफ्ट निपटाने के बाद सेट पर पहुंची थी। मैं अपनी कार में सो रही थी। सेट पर पहुंची तो शूट के लिए कार से निकली, उस वक्त वहां कोई वैन नहीं थी। डायरेक्टर शॉट समझाने वाले थे और उसने मुड़ कर कुछ बोला कि 'ये ऐसे करो' और ऐसा ही कुछ। मैं इतनी नींद में थी, मैंने बोला- आप अपना काम करो ना। वो इतना ट्रिगर हो गया, उस टाइम वो बहुत जल्दी ट्रिगर हो जाता था। बहुत गाली-गलोच, चिल्लम-चिल्ली हो गई उस टाइम, बीच सड़क पे आधी रात को।'

आदित्य पंचोली को देख जब डर गई थीं शीबा

उस मोमेंट को याद करते हुए शीबा ने आगे कहा- 'मैं बुरी तरह डर गई, मैं रोने लगी और प्रोड्यूसर की तरफ देखा, जो मेरी तरफ देख भी नहीं रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि जब हीरो और हीरोइन सेट के बीच लड़ने लगें तो क्या करना है।  मैं अपनी कार में जाकर बैठ गई, दरवाजा बंद किया और सेट से चली गई। ये पहली बार था जब मैं इस तरह सेट छोड़कर गई थी। मैंने कहा, मैं अब काम नहीं करूंगी, मैं नहीं कर सकती। उसने मुझे गाली दी और आपने कुछ नहीं कहा। मैं अब सेट पर कभी नहीं आऊंगी।'

फिर कभी सेट पर नहीं लौटीं शीबा

शीबा ने खुलासा किया कि वह फिल्म पर अपना काम पूरा करने के लिए कभी वापस नहीं लौटीं। 'सुरक्षा' राजू मवानी द्वारा निर्देशित 1995 की हिंदी एक्शन-कॉमेडी है, जिसमें आदित्य पंचोली, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, दिव्या दत्ता, शीबा और मोनिका बेदी शामिल हैं। कहानी छोटे-मोटे अपराधियों सूरज और राजा की है, जो एक किरण से एक महंगी हीरे की अंगूठी चुराने की साजिश में फंस जाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

जब एक्ट्रेस को भरे सेट में गाली देने लगे आदित्य पंचोली, बदतमीजी पर हीरोइन ने आधी रात उठाया था ये कदम

Bollywood NEWS

एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने एक्टिंग करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। शीबा ने हाल ही में इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे चमक-दमक से भरी इंडस्ट्री पर्दे के पीछे पूरी तरह से अलग है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां फीमेल एक्टर्स के लिए काम करना बेहद मुश्किल है। इसी दौरान शीबा ने आदित्य पंचोली को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने 1995 की फिल्म 'सुरक्षा' के सेट पर आदित्य पंचोली के साथ हुई अपनी लड़ाई के बारे में बताया, जब अभिनेता उन्हें भरे सेट पर गाली देने लगे।

जब दो शिफ्ट के बाद सेट पर पहुंचीं शीबा

शीबा ने पिंकविला के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया और कहा- 'मैं थकी हुई थी और आधी रात का समय था। मैं दो शिफ्ट निपटाने के बाद सेट पर पहुंची थी। मैं अपनी कार में सो रही थी। सेट पर पहुंची तो शूट के लिए कार से निकली, उस वक्त वहां कोई वैन नहीं थी। डायरेक्टर शॉट समझाने वाले थे और उसने मुड़ कर कुछ बोला कि 'ये ऐसे करो' और ऐसा ही कुछ। मैं इतनी नींद में थी, मैंने बोला- आप अपना काम करो ना। वो इतना ट्रिगर हो गया, उस टाइम वो बहुत जल्दी ट्रिगर हो जाता था। बहुत गाली-गलोच, चिल्लम-चिल्ली हो गई उस टाइम, बीच सड़क पे आधी रात को।'

आदित्य पंचोली को देख जब डर गई थीं शीबा

उस मोमेंट को याद करते हुए शीबा ने आगे कहा- 'मैं बुरी तरह डर गई, मैं रोने लगी और प्रोड्यूसर की तरफ देखा, जो मेरी तरफ देख भी नहीं रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि जब हीरो और हीरोइन सेट के बीच लड़ने लगें तो क्या करना है।  मैं अपनी कार में जाकर बैठ गई, दरवाजा बंद किया और सेट से चली गई। ये पहली बार था जब मैं इस तरह सेट छोड़कर गई थी। मैंने कहा, मैं अब काम नहीं करूंगी, मैं नहीं कर सकती। उसने मुझे गाली दी और आपने कुछ नहीं कहा। मैं अब सेट पर कभी नहीं आऊंगी।'

फिर कभी सेट पर नहीं लौटीं शीबा

शीबा ने खुलासा किया कि वह फिल्म पर अपना काम पूरा करने के लिए कभी वापस नहीं लौटीं। 'सुरक्षा' राजू मवानी द्वारा निर्देशित 1995 की हिंदी एक्शन-कॉमेडी है, जिसमें आदित्य पंचोली, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, दिव्या दत्ता, शीबा और मोनिका बेदी शामिल हैं। कहानी छोटे-मोटे अपराधियों सूरज और राजा की है, जो एक किरण से एक महंगी हीरे की अंगूठी चुराने की साजिश में फंस जाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/when-aditya-pancholi-started-abusing-the-actress-in-a-filled/article-10346

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.