- Hindi News
- बालीवुड
- करीना कपूर ने जब पहली बार अपने अफेयर का किया खुलासा, बहन करिश्मा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
करीना कपूर ने जब पहली बार अपने अफेयर का किया खुलासा, बहन करिश्मा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Bollywood NEWS
‘द कपिल शर्मा शो’ में बॉलीवुड के कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर और करीना कपूर गेस्ट बनकर पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी जिंदगी से जड़े दिलचस्प खुलासे किए. करिश्मा कपूर ने उस पल को याद किया, जब करीना कपूर ने पहली बार अपने अफेयर के बारे में उन्हें बताया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान नेटफ्लिक्स के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई दीं. करिश्मा कपूर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक दिलचस्प घटना के बारे में बताया. करिश्मा कपूर ने उस दिन को याद किया जब उनकी बहन करीना ने सैफ अली खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में पहली बार खुलकर बात की थी.
करिश्मा ने याद करते हुए कहा कि वे जब लंदन की सड़कों पर घूम रही थीं, तभी करीना ने उन्हें फोन किया. करीना ने कहा कि मुझे आपको कुछ बताना है, इसलिए आपको बैठ जाना चाहिए. इस पर करिश्मा ने कहा कि सड़क पर बैठ जाऊं क्या. करीना ने कहा कि नहीं, क्या कोई शांत जगह है? मुझे लगता है कि आपको सोफे पर बैठना चाहिए.
करिश्मा कपूर को आखिरकार एक सोफा मिला, जहां वह बैठ गईं. उन्होंने करीना से कहा कि हां जल्दी करो और मुझे बताओ, मैं खरीदारी करने निकली हूं. फिर करीना ने सैफ के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा कि बात यह है कि मैं सैफ से प्यार करती हूं और आप जानते हैं, हम साथ हैं. हम डेट कर रहे हैं. यह खबर सुनकर करिश्मा हैरान रह गईं.
दो बच्चों की मां हैं करीना कपूर
करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, एक का नाम तैमूर अली खान है और दूसरे बच्चे का नाम जेह अली खान है. तैमूर का जन्म साल 2016 और जेह का जन्म 2021 में हुआ है. सैफ ने करीना से पहले अमृता सिंह से शादी की थी. उनसे सैफ के दो बच्चे हैं, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है.
‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी करीना कपूरकरिश्मा कपूर के करियर पर नजर डालें तो वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो ‘मर्डर मुबारक’ में दिखाई दी थीं. फिलहाल वह रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को जज कर रही हैं. दूसरी ओर, करीना की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जबकि उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दीपावली पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए