जब राजेश खन्ना की वजह से खत्म हो रहा था मोहम्मद रफी का करियर, तभी मिला वो गाना, जिससे छा गए सिंगर

Bollywood NEWS

दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की इस 24 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी. वैसे तो उन्होंने ढेरों सुपरहिट गाने गाए हैं, लेकिन फिल्म लोफर का एक सुपरहिट गाना कमाल कर गया था. इस गाने ने रफी साहब को एक बार फिर फेमस कर दिया था.

भारतीय सिनेमा के दिग्गज गायक मोहम्मद रफी के गानों को शायद ही कोई पसंद नहीं करता होगा. उन्होंने हर तरह के गाने गाए, जिनमें कई ऐसे गाने शामिल थे जो हमेशा याद किए जाएंगे. उनमें से एक गाना था ‘आज मौसम बड़ा बेइमान है’. इस गाने को आज भी लोग पसंद करते हैं जिसे धर्मेंद्र और मुमताज पर फिल्माया गया था.

70 का दौर जब शुरू हुआ तो किशोर कुमार का नाम खूब फेमस हुआ. कहा जाता है कि उस समय मुकेश और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों को काम मिलना काफी कम हो गया था. लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने मोहम्मद रफी को एक ऐसा गाना दिया, जिसपर उन्हें विश्वास था कि ये कमाल कर जाएगा.

‘आज मौसम..’ गाने ने लौटाई मोहम्मद रफी की पहचान

1973 में फिल्म लोफर आई जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और इस फिल्म का गाना ‘आज मौसम बड़ा बेइमान है’ ने काफी कामयाबी हासिल की. आज भी इस गाने को लोग पसंद करते हैं. इस गाने को मोहम्मद रफी ने बेहद खूबसूरती से गाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 का दशक आते-आते किशोर कुमार छाने लगे थे और सभी उन्हें ही फिल्मों के लिए साइन करते थे. उस दौर में राजेश खन्ना स्टार थे और वो अपने ज्यादातर गाने किशोर कुमार से ही गवाते थे. इस वजह से मोहम्मद रफी को दूसरे म्यूजिक डायरेक्टर ने भी साइन करना कम कर दिया था.

लेकिन जब आनंद बख्शी ने ये गाना लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को सुनाया तब उन्होंने मोहम्मद रफी से गवाने का फैसला किया. वो जानते थे कि ये गाना उनके सिवा कोई दूसरा नहीं गा सकता था. उन्होंने मोहम्मद रफी को अपने स्टूडियो में बुलाया और डायरेक्ट इसकी रिकॉर्डिंग कराई. जब ये गाना आया तो धमाल मचा गया. इस गाने के बाद मोहम्मद रफी को फिर से साइन किया जाने लगा और आखिरी समय तक उन्होंने गाने गाए.

Mohammed Rafi

दिग्गज गायक मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी

24 दिसंबर 1924 को पंजाब के अमृतसर के गांव कोटला सुल्तान सिंह में मोहम्मद रफी का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. रफी साहब ने 13 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और इनका पहला गाना ‘गोरी नी, हीरिए नी’ (1941) में आया था जो एक पंजाबी गाना था. हिंदी फिल्मों में मोहम्मद रफी ने फिल्म गांव की गोरी के लिए गाना गाया था.

मोहम्मद रफी ने 1945 में दो गानों में दिखाई भी दिए थे. इनका पहला हिट गाना फिल्म लैला मजनू (1945) का ‘तेरा जलवा जिस ने देखा’ था. इसके बाद उन्होंने ढेरों हिट गाने गाए. मोहम्मद रफी ने ‘राम जी की निकली सवारी’ और ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ जैसे कई सुपरहिट भजन भी गाए हैं. 24 दिसंबर 2024 को मोहम्मद रफी की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

जब राजेश खन्ना की वजह से खत्म हो रहा था मोहम्मद रफी का करियर, तभी मिला वो गाना, जिससे छा गए सिंगर

Bollywood NEWS

भारतीय सिनेमा के दिग्गज गायक मोहम्मद रफी के गानों को शायद ही कोई पसंद नहीं करता होगा. उन्होंने हर तरह के गाने गाए, जिनमें कई ऐसे गाने शामिल थे जो हमेशा याद किए जाएंगे. उनमें से एक गाना था ‘आज मौसम बड़ा बेइमान है’. इस गाने को आज भी लोग पसंद करते हैं जिसे धर्मेंद्र और मुमताज पर फिल्माया गया था.

70 का दौर जब शुरू हुआ तो किशोर कुमार का नाम खूब फेमस हुआ. कहा जाता है कि उस समय मुकेश और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों को काम मिलना काफी कम हो गया था. लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने मोहम्मद रफी को एक ऐसा गाना दिया, जिसपर उन्हें विश्वास था कि ये कमाल कर जाएगा.

‘आज मौसम..’ गाने ने लौटाई मोहम्मद रफी की पहचान

1973 में फिल्म लोफर आई जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और इस फिल्म का गाना ‘आज मौसम बड़ा बेइमान है’ ने काफी कामयाबी हासिल की. आज भी इस गाने को लोग पसंद करते हैं. इस गाने को मोहम्मद रफी ने बेहद खूबसूरती से गाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 का दशक आते-आते किशोर कुमार छाने लगे थे और सभी उन्हें ही फिल्मों के लिए साइन करते थे. उस दौर में राजेश खन्ना स्टार थे और वो अपने ज्यादातर गाने किशोर कुमार से ही गवाते थे. इस वजह से मोहम्मद रफी को दूसरे म्यूजिक डायरेक्टर ने भी साइन करना कम कर दिया था.

लेकिन जब आनंद बख्शी ने ये गाना लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को सुनाया तब उन्होंने मोहम्मद रफी से गवाने का फैसला किया. वो जानते थे कि ये गाना उनके सिवा कोई दूसरा नहीं गा सकता था. उन्होंने मोहम्मद रफी को अपने स्टूडियो में बुलाया और डायरेक्ट इसकी रिकॉर्डिंग कराई. जब ये गाना आया तो धमाल मचा गया. इस गाने के बाद मोहम्मद रफी को फिर से साइन किया जाने लगा और आखिरी समय तक उन्होंने गाने गाए.

Mohammed Rafi

दिग्गज गायक मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी

24 दिसंबर 1924 को पंजाब के अमृतसर के गांव कोटला सुल्तान सिंह में मोहम्मद रफी का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. रफी साहब ने 13 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और इनका पहला गाना ‘गोरी नी, हीरिए नी’ (1941) में आया था जो एक पंजाबी गाना था. हिंदी फिल्मों में मोहम्मद रफी ने फिल्म गांव की गोरी के लिए गाना गाया था.

मोहम्मद रफी ने 1945 में दो गानों में दिखाई भी दिए थे. इनका पहला हिट गाना फिल्म लैला मजनू (1945) का ‘तेरा जलवा जिस ने देखा’ था. इसके बाद उन्होंने ढेरों हिट गाने गाए. मोहम्मद रफी ने ‘राम जी की निकली सवारी’ और ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ जैसे कई सुपरहिट भजन भी गाए हैं. 24 दिसंबर 2024 को मोहम्मद रफी की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/when-mohammed-rafis-career-was-ending-because-of-rajesh-khanna/article-6173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.