सैफ अली खान पर हुआ हमला तो दूर बैठी बहन सबा ने किया ऐसा पोस्ट, बोलीं- अब्बा तुम पर नाज करेंगे भाईजान

Bollywood NEWS

सैफ अली खान पर गुरुवार की रात हमला हुआ। इसके बाद उनका इलाज लीलावती अस्पताल में जारी है। उनकी बहन सबा पटौदी ने अब इस वारदात पर अपना रिएक्शन साझा किया है। इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी एक स्टोरी पोस्ट की है।

गुरुवार की रात सैफ अली खान के लिए भारी रही। उनके घर में अज्ञात शख्स चोरी की नीयत से घुस आया और एक्टर पर अटैक कर दिया। इस हमले में सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किया गया। इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बेटे इब्राहिम उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज अभी भी जारी है। बीते दिन उनकी सर्जरी की गई है और अब वो खतरे से बाहर हैं और रिकवर कर रहे हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान घर पर करीना और बच्चे भी मौजूद थे। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। परिवार के सदस्यों का भी लगातार इस घटना पर रिएक्शन सामने आ रहा है। घर के लोग एक्टर से मिलने भी पहुंच रहे हैं। अब सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी ने भी रिएक्ट किया है और भाई के लिए दुआएं करते हुए एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 

भाई के लिए सबा ने किया खास पोस्ट

सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान अपनी छोटी बहन सबा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट में तस्वीर दोनों ही काफी छोटे लग रहे हैं, ये उनके बचपन की है। अब सबा ने भाई के साथ की इस स्पेशल तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं इस हैरान करने वाली घटना से सदमे में हूं और स्तब्ध हूं, लेकिन मुझे आप पर गर्व है भाईजान। परिवार की देखभाल करना और हमेशा खड़े रहना अब्बा को बहुत गर्व महसूस कराएगा। मैं गर्व महसूस कर रही हूं। जल्दी ठीक हो जाओ, वहां होने की कमी खल रही है। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। अपके लिए दुआएं और प्रार्थनाएं हमेशा करती रहूंगी।'

Saif Ali khan sister, Saba pataudi

                                    सैफ अली खान के लिए छोटी बहन का पोस्ट।

कौन हैं सबा पटौदी

बता दें, सैफ अली खान की छोटी बहन सबा ने शादी नहीं की है और वो अपनी मां और भाई के साथ उसी बिल्डिंग में रहती हैं, जिसमें वारदात हुआ। फिलहाल सबा परिवार से दूर कहीं बाहर हैं। उनके पास मुंबई और दिल्ली में कई और घर भी हैं। वह एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। सबा अली खान भोपाल राज्य की तत्कालीन ‘प्रिंसली स्टेट’ द्वारा शाही धर्मार्थ बंदोबस्ती के रूप में स्थापित रॉयल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी भी हैं। सबा परिवार के काफी क्लोज हैं और ज्यादा वक्त फैमिली के साथ ही बिताती हैं। सैफ के बच्चों के साथ भी उनके प्यार भरे संबंध हैं। वो करीना कपूर खान के भी काफी क्लोज हैं। सबा का इंस्टाग्राम फैमिली की तस्वीरों से भरा पड़ा है। वो परिवार में होने वाले हर उत्सव की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सैफ अली खान पर हुआ हमला तो दूर बैठी बहन सबा ने किया ऐसा पोस्ट, बोलीं- अब्बा तुम पर नाज करेंगे भाईजान

Bollywood NEWS

गुरुवार की रात सैफ अली खान के लिए भारी रही। उनके घर में अज्ञात शख्स चोरी की नीयत से घुस आया और एक्टर पर अटैक कर दिया। इस हमले में सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किया गया। इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बेटे इब्राहिम उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज अभी भी जारी है। बीते दिन उनकी सर्जरी की गई है और अब वो खतरे से बाहर हैं और रिकवर कर रहे हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान घर पर करीना और बच्चे भी मौजूद थे। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। परिवार के सदस्यों का भी लगातार इस घटना पर रिएक्शन सामने आ रहा है। घर के लोग एक्टर से मिलने भी पहुंच रहे हैं। अब सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी ने भी रिएक्ट किया है और भाई के लिए दुआएं करते हुए एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 

भाई के लिए सबा ने किया खास पोस्ट

सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान अपनी छोटी बहन सबा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट में तस्वीर दोनों ही काफी छोटे लग रहे हैं, ये उनके बचपन की है। अब सबा ने भाई के साथ की इस स्पेशल तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं इस हैरान करने वाली घटना से सदमे में हूं और स्तब्ध हूं, लेकिन मुझे आप पर गर्व है भाईजान। परिवार की देखभाल करना और हमेशा खड़े रहना अब्बा को बहुत गर्व महसूस कराएगा। मैं गर्व महसूस कर रही हूं। जल्दी ठीक हो जाओ, वहां होने की कमी खल रही है। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। अपके लिए दुआएं और प्रार्थनाएं हमेशा करती रहूंगी।'

Saif Ali khan sister, Saba pataudi

                                    सैफ अली खान के लिए छोटी बहन का पोस्ट।

कौन हैं सबा पटौदी

बता दें, सैफ अली खान की छोटी बहन सबा ने शादी नहीं की है और वो अपनी मां और भाई के साथ उसी बिल्डिंग में रहती हैं, जिसमें वारदात हुआ। फिलहाल सबा परिवार से दूर कहीं बाहर हैं। उनके पास मुंबई और दिल्ली में कई और घर भी हैं। वह एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। सबा अली खान भोपाल राज्य की तत्कालीन ‘प्रिंसली स्टेट’ द्वारा शाही धर्मार्थ बंदोबस्ती के रूप में स्थापित रॉयल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी भी हैं। सबा परिवार के काफी क्लोज हैं और ज्यादा वक्त फैमिली के साथ ही बिताती हैं। सैफ के बच्चों के साथ भी उनके प्यार भरे संबंध हैं। वो करीना कपूर खान के भी काफी क्लोज हैं। सबा का इंस्टाग्राम फैमिली की तस्वीरों से भरा पड़ा है। वो परिवार में होने वाले हर उत्सव की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/when-saif-ali-khan-was-attacked-sister-saba-who-was/article-7873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.