जब सायरा बानो पर भारी पड़ा अमीर घराने के लड़के का मजाक, 61 साल पहले ऐसे बनी थीं 'अप्रैल फूल'

Bollywood NEWS

मार्च जा चुका है और अब अप्रैल भी आ गया है। हर साल के अप्रैल की पहली तारीख को अक्सर आपके जानने-पहचानने वाले कुछ ऐसे मजाक करते हैं, जिस पर हंसी आ जाती है। ऐसे ही 61 साल पहले दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो भी अप्रैल फूल बन गई थीं। क्या है पूरा किस्सा चलिए बताते हैं।

‘अप्रैल फूल बनाया, तो उनको गुस्सा आया'… अप्रैल की पहली तारीख आते ही ये गाना दिमाग में ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। अप्रैल की पहली तारीख को अप्रैल फूल डे भी कहते हैं। इस दिन को लोग हल्के-फुल्के अंदाज में मनाते हैं। अपने जानने वालों का दिल बहलाने के लिए कुछ मजाक करते हैं और उन्हें बुद्धू बनाने की कोशिश करते हैं। 61 साल पहले सायरा बानो को भी एक अमीर घराने के एक लड़के ने जबरदस्त अप्रैल फूल बनाया था। दरअसल, लगभग 60 साल पहले सायरा बानो और बिस्वजीत स्टारर कॉमेडी-ड्रामा 'अप्रैल फूल' सिनेमाघरों में आई तो खूब पसंद की गई थी। जिसमें बिस्वजीत, सायरा बानो को अप्रैल फूल बनाते हैं।

सायरा बानो और बिस्वजीत की 'अप्रैल फूल'

अप्रैल फूल की कहानी एक मजाक पर बनी फिल्म है, जिसकी कहानी हो या कलाकार खूब पसंद किए गए थे। फिल्म के गानों को भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। ये फिल्म साल 1964 में रिलीज हुई थी जो एक रोमांटिक-कॉमेडी थी और इसका निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया था। यही नहीं फिल्म के निर्माण और कहानी भी सुबोध मुखर्जी ने लिखी थी। फिल्म में सायरा बानो और बिस्वजीत मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

खूब पॉपुलर हुआ था फिल्म का गाना

फिल्म का संगीत कर-जय किशन ने तैयार किया था और गीत लिखे थे हसरत जयपुरी ने। वैसे तो इस फिल्म के सारे ही गाने पॉपुलर हुए, लेकिन अप्रैल की पहली तारीख आते ही 'अप्रैल फूल मनाया तो, उनको गुस्सा आया' आज भी लोग गुनगुनाने लगते हैं। इसके अलावा फिल्म के'आ गले लग जा, मेरे सपने मेरे अपने', 'मेरी मोहब्बत पाक मोहब्बत' जैसे गानों को भी खूब पसंद किया गया।

अप्रैल फूल की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'अशोक' (बिस्वजीत) एक अमीर परिवार का लड़का होता है, जो आलसी और मजाकिया है। उसे मजाक करना इतना पसंद होता है कि वह अपने दोस्तों, घरवालों से हमेशा हंसी-मजाक करता रहता है। अपने पसंदीदा दिन अप्रैल फूल्स डे पर वह अपने दोस्तों से शर्त लगाता है कि वह मधू (सायरा बानो) से दोस्ती करके दिखाएगा। शर्त-शर्त में अशोक की मधु से दोस्ती हो जाती है और वह उसके प्यार में पड़ जाता है। लेकिन, उसकी ये शरारत उसके साथ-साथ मधु पर भारी पड़ जाती है। दोनों एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चक्कर में फंस जाते हैं। फिल्म में बिस्वजीत और सायरा बानो के साथ-साथ आईएस जोहर, नाजिमा, राम अवतार, सज्जन, राजन, जयंत, शिवराज और चांद उस्मानी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

जब सायरा बानो पर भारी पड़ा अमीर घराने के लड़के का मजाक, 61 साल पहले ऐसे बनी थीं 'अप्रैल फूल'

Bollywood NEWS

‘अप्रैल फूल बनाया, तो उनको गुस्सा आया'… अप्रैल की पहली तारीख आते ही ये गाना दिमाग में ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। अप्रैल की पहली तारीख को अप्रैल फूल डे भी कहते हैं। इस दिन को लोग हल्के-फुल्के अंदाज में मनाते हैं। अपने जानने वालों का दिल बहलाने के लिए कुछ मजाक करते हैं और उन्हें बुद्धू बनाने की कोशिश करते हैं। 61 साल पहले सायरा बानो को भी एक अमीर घराने के एक लड़के ने जबरदस्त अप्रैल फूल बनाया था। दरअसल, लगभग 60 साल पहले सायरा बानो और बिस्वजीत स्टारर कॉमेडी-ड्रामा 'अप्रैल फूल' सिनेमाघरों में आई तो खूब पसंद की गई थी। जिसमें बिस्वजीत, सायरा बानो को अप्रैल फूल बनाते हैं।

सायरा बानो और बिस्वजीत की 'अप्रैल फूल'

अप्रैल फूल की कहानी एक मजाक पर बनी फिल्म है, जिसकी कहानी हो या कलाकार खूब पसंद किए गए थे। फिल्म के गानों को भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। ये फिल्म साल 1964 में रिलीज हुई थी जो एक रोमांटिक-कॉमेडी थी और इसका निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया था। यही नहीं फिल्म के निर्माण और कहानी भी सुबोध मुखर्जी ने लिखी थी। फिल्म में सायरा बानो और बिस्वजीत मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

खूब पॉपुलर हुआ था फिल्म का गाना

फिल्म का संगीत कर-जय किशन ने तैयार किया था और गीत लिखे थे हसरत जयपुरी ने। वैसे तो इस फिल्म के सारे ही गाने पॉपुलर हुए, लेकिन अप्रैल की पहली तारीख आते ही 'अप्रैल फूल मनाया तो, उनको गुस्सा आया' आज भी लोग गुनगुनाने लगते हैं। इसके अलावा फिल्म के'आ गले लग जा, मेरे सपने मेरे अपने', 'मेरी मोहब्बत पाक मोहब्बत' जैसे गानों को भी खूब पसंद किया गया।

अप्रैल फूल की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'अशोक' (बिस्वजीत) एक अमीर परिवार का लड़का होता है, जो आलसी और मजाकिया है। उसे मजाक करना इतना पसंद होता है कि वह अपने दोस्तों, घरवालों से हमेशा हंसी-मजाक करता रहता है। अपने पसंदीदा दिन अप्रैल फूल्स डे पर वह अपने दोस्तों से शर्त लगाता है कि वह मधू (सायरा बानो) से दोस्ती करके दिखाएगा। शर्त-शर्त में अशोक की मधु से दोस्ती हो जाती है और वह उसके प्यार में पड़ जाता है। लेकिन, उसकी ये शरारत उसके साथ-साथ मधु पर भारी पड़ जाती है। दोनों एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चक्कर में फंस जाते हैं। फिल्म में बिस्वजीत और सायरा बानो के साथ-साथ आईएस जोहर, नाजिमा, राम अवतार, सज्जन, राजन, जयंत, शिवराज और चांद उस्मानी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/when-saira-bano-was-heavy-on-the-rich-house-the/article-16227

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.