कब होगा इंडियन आइडल 15 का ग्रैंड फिनाले? टॉप 6 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा, जानें कहां देख पाएंगे शो

Bollywood NEWS

इंडियन आइडल 15 के फिनाले एपिसोड में मीका सिंह, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी स्पेशल गेस्ट होंगे। ग्रैंड फिनाले में जबरदस्त धमाका होने वाला है। शो को इसके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' अपने धमाकेदार ग्रैंड फिनाले के साथ इस महीने खत्म होने वाला है। लगभग पांच महीने तक चले म्यूजिक कंपटीशन और कई बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद अब ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विनर का ऐलान होने वाला है। अक्टूबर 2024 में शुरू होने वाले इस शो से एक और टैलेंटेड कंटेस्टेंट का सपना हकीकत में बदलने वाला है। अब, मंच पर अंतिम मुकाबले के दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसी बीच, सोनी लिव ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देख आपकी एक्साइटमेंट भी डबल होने वाली है।

कब-कहां देखें ग्रैंड फिनाले

फिनाले एपिसोड में मशहूर सिंगर मीका सिंह, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसे खास मेहमान शामिल होंगे। 'इंडियन आइडल 15' का ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल (शनिवार) और 6 अप्रैल (रविवार) को रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर होने वाला है। इसे बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी ने जज किया है। शो के आदित्य नारायण होस्ट थे। बता दें कि पहले शो का फिनाले 30 मार्च को होने वाला था, लेकिन इसे 1 हफ्ते आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। वहीं, खास बात यह है कि ग्रैंड फिनाले में इस बार 90 के दशक का तड़का लगने वाला है।

कौन हैं टॉप 6 फाइनलिस्ट?

इंडियन आइडल सीजन 15 को इसके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इनमें सुभजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, अनिरुद्ध सुस्वरम, प्रियांशु दत्ता, मानसी घोष और चैतन्य देवधे शामिल हैं। हालांकि, स्नेहा शंकर और मानसी घोष के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक के विनर बनाने की उम्मीद की जा सकती है। अब शो की ट्रॉफी किसके सिर सजेगी ये देखना मजेदार होगा। 'इंडियन आइडल 15' की प्राइज मनी की बात करें तो इस बार भी जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ-साथ विनर को 15 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कब होगा इंडियन आइडल 15 का ग्रैंड फिनाले? टॉप 6 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा, जानें कहां देख पाएंगे शो

Bollywood NEWS

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' अपने धमाकेदार ग्रैंड फिनाले के साथ इस महीने खत्म होने वाला है। लगभग पांच महीने तक चले म्यूजिक कंपटीशन और कई बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद अब ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विनर का ऐलान होने वाला है। अक्टूबर 2024 में शुरू होने वाले इस शो से एक और टैलेंटेड कंटेस्टेंट का सपना हकीकत में बदलने वाला है। अब, मंच पर अंतिम मुकाबले के दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसी बीच, सोनी लिव ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देख आपकी एक्साइटमेंट भी डबल होने वाली है।

कब-कहां देखें ग्रैंड फिनाले

फिनाले एपिसोड में मशहूर सिंगर मीका सिंह, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसे खास मेहमान शामिल होंगे। 'इंडियन आइडल 15' का ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल (शनिवार) और 6 अप्रैल (रविवार) को रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर होने वाला है। इसे बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी ने जज किया है। शो के आदित्य नारायण होस्ट थे। बता दें कि पहले शो का फिनाले 30 मार्च को होने वाला था, लेकिन इसे 1 हफ्ते आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। वहीं, खास बात यह है कि ग्रैंड फिनाले में इस बार 90 के दशक का तड़का लगने वाला है।

कौन हैं टॉप 6 फाइनलिस्ट?

इंडियन आइडल सीजन 15 को इसके टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इनमें सुभजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, अनिरुद्ध सुस्वरम, प्रियांशु दत्ता, मानसी घोष और चैतन्य देवधे शामिल हैं। हालांकि, स्नेहा शंकर और मानसी घोष के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक के विनर बनाने की उम्मीद की जा सकती है। अब शो की ट्रॉफी किसके सिर सजेगी ये देखना मजेदार होगा। 'इंडियन आइडल 15' की प्राइज मनी की बात करें तो इस बार भी जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ-साथ विनर को 15 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/when-will-indian-idol-15-grand-finale-top-6-finalist/article-16604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.