कहां गुम हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की गंगा? जानें अब कैसे गुजार रही हैं जिंदगी

Bollywood NEWS

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गंगा का रोल करने वाली शिल्पा सकलानी एक दौर में काफी पॉपुलर रही हैं. उस समय उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया और लोकप्रिय हुईं. अब शिल्पा एक्टिंग के साथ-साथ बेटी की परवरिश में व्यस्त रहती हैं.

2000 में एकता कपूर के कई टीवी सीरियल आए जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी शामिल है. जो लगभग 8 सालों तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. इस सीरियल में कई किरदार यादगार बने जिनमें से एक गंगा का रोल भी था जिसे प्ले कर के वे टीवी फेवरेट बहू बन गई थीं. इस किरदार को शिल्पा सकलानी ने निभाया था जो काफी फेमस हुई थीं.

शिल्पा सकलानी ने उस दौर में एकता कपूर के कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें लोकप्रियता ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली. शिल्पा सकलानी आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं और आइए जानते हैं कि आजकल वो क्या करती हैं?

शिल्पा सकलानी का शुरुआती करियर

20 जनवरी 1982 को शिल्पा सकलानी एक सिंधी परिवार में जन्मीं. 2004 में उन्होंने एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री से शादी की थी. इसेक बाद शिल्पा अपना नाम शिल्पा सकलानी अग्निहोत्री लिखती हैं. शिल्पा सकलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2001 में आई फिल्म तेरे लिए से की थी जो फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद शिल्पा ने ऋतिक रोशन और ईशा देओल की फिल्म ना तुम जानो ना हम में छोटा सा रोल प्ले किया था. लेकिन इसके बाद उन्होंने सिर्फ टीवी सीरियल में ही काम किया.

शिल्पा सकलानी के टीवी सीरियल

एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 2000 में शुरू हुआ था लेकिन शिल्पा सकलानी ने इस सीरियल को 2002 में ज्वाइन किया था. ‘क्योंकि.’ में शिल्पा का नाम गंगा था और वो आखिरी तक इस शो से जुड़ी रहीं. इसके साथ ही शिल्पा ने एकता कपूर के दूसरे सीरियल ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ और ‘कुसुम’ में भी काम किया. शिल्पा ‘नच बलिए 1’, ‘बिग बॉस 7’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आईं थीं. इन सबके अलावा शिल्पा सकलानी ‘विष या अमृच’ (2018), ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ (2003) जैसे सीरियल में भी नजर आईं. शिल्पा, पिछली बार ‘श्रीमद रामायण’ (2024) में नजर आई थीं. शिल्पा आज भी एक्टिंग में एक्टिव हैं, इसके साथ ही वो अपनी बेटी की परवरिश भी कर रही हैं.

शिल्पा सकलानी की फैमिली

‘परदेस’ (1997) और ‘प्यार कोई खेल नहीं’ (1999) जैसी पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री से 2004 में शिल्पा सकलानी ने शादी की थी. इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और शिल्पा का पहले से अपूर्व पर क्रश था. बाद में दोनों एक-दूसरे को डेट किया और 24 जून 2004 को देहरादून में दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के 18 साल बाद अपूर्व और शिल्पा एक बेटी के पैरेंट्स बने जिनका नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कहां गुम हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की गंगा? जानें अब कैसे गुजार रही हैं जिंदगी

Bollywood NEWS

2000 में एकता कपूर के कई टीवी सीरियल आए जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी शामिल है. जो लगभग 8 सालों तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. इस सीरियल में कई किरदार यादगार बने जिनमें से एक गंगा का रोल भी था जिसे प्ले कर के वे टीवी फेवरेट बहू बन गई थीं. इस किरदार को शिल्पा सकलानी ने निभाया था जो काफी फेमस हुई थीं.

शिल्पा सकलानी ने उस दौर में एकता कपूर के कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें लोकप्रियता ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली. शिल्पा सकलानी आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं और आइए जानते हैं कि आजकल वो क्या करती हैं?

शिल्पा सकलानी का शुरुआती करियर

20 जनवरी 1982 को शिल्पा सकलानी एक सिंधी परिवार में जन्मीं. 2004 में उन्होंने एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री से शादी की थी. इसेक बाद शिल्पा अपना नाम शिल्पा सकलानी अग्निहोत्री लिखती हैं. शिल्पा सकलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2001 में आई फिल्म तेरे लिए से की थी जो फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद शिल्पा ने ऋतिक रोशन और ईशा देओल की फिल्म ना तुम जानो ना हम में छोटा सा रोल प्ले किया था. लेकिन इसके बाद उन्होंने सिर्फ टीवी सीरियल में ही काम किया.

शिल्पा सकलानी के टीवी सीरियल

एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 2000 में शुरू हुआ था लेकिन शिल्पा सकलानी ने इस सीरियल को 2002 में ज्वाइन किया था. ‘क्योंकि.’ में शिल्पा का नाम गंगा था और वो आखिरी तक इस शो से जुड़ी रहीं. इसके साथ ही शिल्पा ने एकता कपूर के दूसरे सीरियल ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ और ‘कुसुम’ में भी काम किया. शिल्पा ‘नच बलिए 1’, ‘बिग बॉस 7’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आईं थीं. इन सबके अलावा शिल्पा सकलानी ‘विष या अमृच’ (2018), ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ (2003) जैसे सीरियल में भी नजर आईं. शिल्पा, पिछली बार ‘श्रीमद रामायण’ (2024) में नजर आई थीं. शिल्पा आज भी एक्टिंग में एक्टिव हैं, इसके साथ ही वो अपनी बेटी की परवरिश भी कर रही हैं.

शिल्पा सकलानी की फैमिली

‘परदेस’ (1997) और ‘प्यार कोई खेल नहीं’ (1999) जैसी पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री से 2004 में शिल्पा सकलानी ने शादी की थी. इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और शिल्पा का पहले से अपूर्व पर क्रश था. बाद में दोनों एक-दूसरे को डेट किया और 24 जून 2004 को देहरादून में दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के 18 साल बाद अपूर्व और शिल्पा एक बेटी के पैरेंट्स बने जिनका नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/where-is-ganga-of-kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi/article-8087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.