पत्रकारिता करते-करते एक्टिंग में आई 'सनम तेरी कसम' की 'रूबी', 40 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, मगर...

Bollywood NEWS

'लाहौर', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं श्रद्धा दास का आज जन्मदिन है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय कौशल से ही नहीं, अपनी बेबाक अदाओं से भी तहलका मचाया है। चलिए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

'सनम तेरी कसम' की 'रूबी' आपको याद है? हां, हां वही रूबी, जिसकी फेंकी एक बोतल के साथ इंदर और सरू की कहानी शुरू होती है। सनम तेरी कसम में ये किरदार श्रद्धा दास ने निभाया था। श्रद्धा दास एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। आज सनम तेरी कसम की रूबी यानी श्रद्धा दास का जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आपको श्रद्धा दास से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं श्रद्धा दास

श्रद्धा दास साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में वह सपोर्टिंग रोल में ही नजर आई हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर वाइड रेंज रोल्स के साथ-साथ चुलबुली, तेज-तर्रार और रोमांटिक भूमिकाएं भी निभाई हैं। श्रद्धा ने 2008 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Sidhu from Srikakulam से की थी।

50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

श्रद्धा दास अब तक अलग-अलग भाषाओं में 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ, श्रद्धा दास ने सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने लिए एक जगह बनाई है। श्रद्धा दास ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग की फील्ड में कदम बढ़ाने लगीं।

श्रद्धा दास की पढ़ाई

एजुकेशन की बात की जाए तो श्रद्धा दास ने जर्नलिज्म की डिग्री ली है और पत्रकारिता करते-करते एक्टिंग का रुख कर लिया। फिल्मों की और कदम बढ़ाने से पहले श्रद्धा ने लंबे समय तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर किया और फिर एक्टिंग का रुख किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पीयूष मिश्रा, चितरंजन गिरी जैसे कई बड़े एक्टर्स से थिएटर की वर्कशॉप भी ली। फिल्मों के साथ-साथ श्रद्धा ने वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन, कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके खाते में अब तक एक भी कामयाब फिल्म नहीं आ सकी है।

श्रद्धा का बॉलीवुड डेब्यू

श्रद्धा दास के करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में दक्षिण भारतीय फिल्म Sidhu from Srikakulam से अपना डेब्यू किया था, इसके बाद 2010 में आई फिल्म 'लाहौर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह 'दिल तो बच्चा है जी', 'लकी कबूतर', 'सनम तेरी कसम', 'बाबूमोशाय बंदूकबाज', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'जिद' और 'तीन पहेलियां' जैसी फिल्मों में काम किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पत्रकारिता करते-करते एक्टिंग में आई 'सनम तेरी कसम' की 'रूबी', 40 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, मगर...

Bollywood NEWS

'सनम तेरी कसम' की 'रूबी' आपको याद है? हां, हां वही रूबी, जिसकी फेंकी एक बोतल के साथ इंदर और सरू की कहानी शुरू होती है। सनम तेरी कसम में ये किरदार श्रद्धा दास ने निभाया था। श्रद्धा दास एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। आज सनम तेरी कसम की रूबी यानी श्रद्धा दास का जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आपको श्रद्धा दास से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं श्रद्धा दास

श्रद्धा दास साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में वह सपोर्टिंग रोल में ही नजर आई हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर वाइड रेंज रोल्स के साथ-साथ चुलबुली, तेज-तर्रार और रोमांटिक भूमिकाएं भी निभाई हैं। श्रद्धा ने 2008 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। श्रद्धा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Sidhu from Srikakulam से की थी।

50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

श्रद्धा दास अब तक अलग-अलग भाषाओं में 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ, श्रद्धा दास ने सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने लिए एक जगह बनाई है। श्रद्धा दास ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग की फील्ड में कदम बढ़ाने लगीं।

श्रद्धा दास की पढ़ाई

एजुकेशन की बात की जाए तो श्रद्धा दास ने जर्नलिज्म की डिग्री ली है और पत्रकारिता करते-करते एक्टिंग का रुख कर लिया। फिल्मों की और कदम बढ़ाने से पहले श्रद्धा ने लंबे समय तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर किया और फिर एक्टिंग का रुख किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पीयूष मिश्रा, चितरंजन गिरी जैसे कई बड़े एक्टर्स से थिएटर की वर्कशॉप भी ली। फिल्मों के साथ-साथ श्रद्धा ने वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन, कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके खाते में अब तक एक भी कामयाब फिल्म नहीं आ सकी है।

श्रद्धा का बॉलीवुड डेब्यू

श्रद्धा दास के करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में दक्षिण भारतीय फिल्म Sidhu from Srikakulam से अपना डेब्यू किया था, इसके बाद 2010 में आई फिल्म 'लाहौर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह 'दिल तो बच्चा है जी', 'लकी कबूतर', 'सनम तेरी कसम', 'बाबूमोशाय बंदूकबाज', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'जिद' और 'तीन पहेलियां' जैसी फिल्मों में काम किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/while-doing-journalism-sanam-teri-kasams-ruby-worked-in-more/article-12606

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.