दिशा पटानी के रिटायर्ड पुलिस पिता को किसने और कैसे लगाया 25 लाख रुपये का चूना

Bollywood News

पिता रिटायर्ड पुलिस और बहन एक्स आर्मी ऑफिसर, फिर भी लगा दिशा पटानी की फैमिली को 25 लाख रुपये का चूना. जानें कैसे

दिशा पटानी के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पटानी एक बड़े फ्रॉड का शिकार हुए हैं. दिशा के पिता को एक फ्रॉड के जरिए 25 लाख रुपये का चूना लगा है. दरअसल, दिशा के पिता से सरकारी आयोग में हाई पोस्ट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे गए हैं. इस मामले में एक्ट्रेस के पिता ने बीते शुक्रवार की शाम को बरेली पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

वहीं, बरेली पुलिस स्टेशन के प्रभारी डीके शर्मा ने इस पूरे मामले पर बताया, ' दिवाकर गर्ग, शिवेंद्र प्रताप सिंह, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग समेत एक अज्ञात शख्स पर आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप लगा है. वहीं, पुलिस इन सभी की जांच में जुट गई है. आपको बता दें, दिशा पटानी की फैमिली बरेली के सिविल लाइंस इलाके में रहती है. वहीं, एक्ट्रेस के पिता की रिपोर्ट के अनुसार वह शिवेंद्र प्रताप को जानते हैं. शिवेंद्र के जरिए ही वह जयप्रकाश और दिवाकर गर्ग से मिले थे.

कैसे लगा दिशा पटानी के पिता को 25 लाख रुपये का चूना?

दिशा पटानी के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि शिवेंद्र के पॉलिटिकल कनेक्शन बहुत आगे तक हैं. ऐसे में शिवेंद्र ने दिशा के पिता को सरकारी आयोग में बड़ा पद दिलाने का लालच दिया था. वहीं, जब दिशा पटानी के पिता को उनपर भरोसा होने लगा तो उनसे 5 लोगों के एक ग्रुप ने 25 लाख रुपये लिए. इसमें 5 लाख रुपये तो नकद लिए और 20 लाख रुपये तीन बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए.

वहीं, जब पैसे दिए 3 महीने गुजर गए, इन सभी आरोपियों ने कहा था कि अगर काम नहीं हुआ तो, वह ब्याज समेत पैसे लौटा देंगे. वहीं, जगदीश ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने पैसों की मांग की तो उन्हें आरोपी धमकी देने लगे. गौरतलब है कि दिशा पटानी के पिता यूपी पुलिस से सीओ पद स रिटायर्ड हुए हैं. वहीं, दिशा की बहन आर्मी में हैं और दिशा एक एक्ट्रस हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

दिशा पटानी के रिटायर्ड पुलिस पिता को किसने और कैसे लगाया 25 लाख रुपये का चूना

Bollywood News

दिशा पटानी के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पटानी एक बड़े फ्रॉड का शिकार हुए हैं. दिशा के पिता को एक फ्रॉड के जरिए 25 लाख रुपये का चूना लगा है. दरअसल, दिशा के पिता से सरकारी आयोग में हाई पोस्ट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे गए हैं. इस मामले में एक्ट्रेस के पिता ने बीते शुक्रवार की शाम को बरेली पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

वहीं, बरेली पुलिस स्टेशन के प्रभारी डीके शर्मा ने इस पूरे मामले पर बताया, ' दिवाकर गर्ग, शिवेंद्र प्रताप सिंह, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग समेत एक अज्ञात शख्स पर आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप लगा है. वहीं, पुलिस इन सभी की जांच में जुट गई है. आपको बता दें, दिशा पटानी की फैमिली बरेली के सिविल लाइंस इलाके में रहती है. वहीं, एक्ट्रेस के पिता की रिपोर्ट के अनुसार वह शिवेंद्र प्रताप को जानते हैं. शिवेंद्र के जरिए ही वह जयप्रकाश और दिवाकर गर्ग से मिले थे.

कैसे लगा दिशा पटानी के पिता को 25 लाख रुपये का चूना?

दिशा पटानी के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि शिवेंद्र के पॉलिटिकल कनेक्शन बहुत आगे तक हैं. ऐसे में शिवेंद्र ने दिशा के पिता को सरकारी आयोग में बड़ा पद दिलाने का लालच दिया था. वहीं, जब दिशा पटानी के पिता को उनपर भरोसा होने लगा तो उनसे 5 लोगों के एक ग्रुप ने 25 लाख रुपये लिए. इसमें 5 लाख रुपये तो नकद लिए और 20 लाख रुपये तीन बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए.

वहीं, जब पैसे दिए 3 महीने गुजर गए, इन सभी आरोपियों ने कहा था कि अगर काम नहीं हुआ तो, वह ब्याज समेत पैसे लौटा देंगे. वहीं, जगदीश ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने पैसों की मांग की तो उन्हें आरोपी धमकी देने लगे. गौरतलब है कि दिशा पटानी के पिता यूपी पुलिस से सीओ पद स रिटायर्ड हुए हैं. वहीं, दिशा की बहन आर्मी में हैं और दिशा एक एक्ट्रस हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/who-and-how-defrauded-disha-patanis-retired-police-father-of/article-3568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.