किसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने नहीं तो माधुरी दीक्षित को किसने बनाया सुपरस्टार? 27 साल साथ देने के बाद...

Bollywood NEWS

माधुरी दीक्षित अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्री रही हैं। एक समय था जब इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। हर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर उनके साथ काम करना चाहता था। माधुरी के फिल्मी सफर में एक शख्स शुरू से ही उनके साथ रहा, लेकिन ये कोई हीरो, प्रोड्यूसर या डायरेक्टर नहीं था।

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में वो सफलता देखी है, जो बहुत ही कम अभिनेत्रियों के हिस्से आती है। 90 के दशक में उनकी पॉपुलैरिटी उस मुकाम पर थी, जहां पहुंचने का सपना हर एक्ट्रेस देखती है। इस दौरान वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो सुपरस्टार बन चुकी थीं, जिनके साथ हर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम करना चाहता था। माधुरी ने अपने करियर में 'तेजाब', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'खलनायक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और संजय दत्त, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया।

किसने संवारा माधुरी दीक्षित का करियर?

माधुरी के इस फिल्मी सफर में एक शख्स काफी लंबे समय तक उनके साथ रहा, जिसने उनके करियर में हमेशा उनका साथ दिया। ये शख्स माधुरी के साथ मजबूत चट्टान की तरह खड़ा रहा। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये कोई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर, फाइनैंसर या घर को कोई सदस्य नहीं बल्कि कोई और ही था। तो कौन था माधुरी के करियर में उनके साथ हर कदम पर साथ खड़ा रहने वाला ये शख्स, आईये जानते हैं।

माधुरी दीक्षित के मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ

ये शख्स थे धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ, जिन्होंने साल 10 साल नहीं बल्कि 27 साल तक एक्ट्रेस के लिए काम किया। रिक्कू ने माधुरी के करियर को आकार देने और सफलता तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया और उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्में दिलाने में मदद की। वह करीब तीन दशक उनके साथ रहे और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के गवाब बने। उन्होंने ही माधुरी को 'दिल तो पागल है' और 'तेजाब' जैसी फिल्में दिलाने में मदद की। लेकिन, माधुरी की शादी के बाद चीजें काफी बदल गईं।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित और रिक्कू राकेश नाथ।

पति श्रीराम नेने के साथ जब अमेरिका चली गईं माधुरी

शादी के बाद माधुरी पति श्रीराम नेने के साथ कुछ समय के लिए अमेरिका चली गईं और जब वे वापस लौटे तो उनके काम से जुड़े मामले उनके पति ने संभालना शुरू कर दिया। डॉक्टर नेने के मार्गदर्शन में लिए माधुरी के कुछ फैसलों ने रिक्कू को हैरान कर दिया। उन्होंने इससे बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें काफी समय लगा। रिक्कू राकेश नाथ ने सिर्फ माधुरी दीक्षित का ही नहीं, इंडस्ट्री के और भी कलाकारों का करियर संवारा है।

इन कलाकारों के साथ भी किया काम

रिक्कू राकेश नाथ ने जिन दूसरे सितारों के काम को संभाला उनमें नम्रता शिरडोकर, अनिल कपूर, सलमा आगा, अदनान सामी और रंजीता जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। नम्रता शिरोडकर फिलहाल फिल्मी दुनिया में इतनी एक्टिव नहीं हैं, महेश बाबू के साथ शादी के बाद ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं माधुरी दीक्षित अब भी एक्टिंग जगत में एक्टिव हैं। वह हाल ही में 'भूल भुलैया-3' में नजर आई थीं और कई टीवी शोज में भी नजर आती रहती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने नहीं तो माधुरी दीक्षित को किसने बनाया सुपरस्टार? 27 साल साथ देने के बाद...

Bollywood NEWS

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में वो सफलता देखी है, जो बहुत ही कम अभिनेत्रियों के हिस्से आती है। 90 के दशक में उनकी पॉपुलैरिटी उस मुकाम पर थी, जहां पहुंचने का सपना हर एक्ट्रेस देखती है। इस दौरान वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो सुपरस्टार बन चुकी थीं, जिनके साथ हर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम करना चाहता था। माधुरी ने अपने करियर में 'तेजाब', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'खलनायक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और संजय दत्त, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया।

किसने संवारा माधुरी दीक्षित का करियर?

माधुरी के इस फिल्मी सफर में एक शख्स काफी लंबे समय तक उनके साथ रहा, जिसने उनके करियर में हमेशा उनका साथ दिया। ये शख्स माधुरी के साथ मजबूत चट्टान की तरह खड़ा रहा। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये कोई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर, फाइनैंसर या घर को कोई सदस्य नहीं बल्कि कोई और ही था। तो कौन था माधुरी के करियर में उनके साथ हर कदम पर साथ खड़ा रहने वाला ये शख्स, आईये जानते हैं।

माधुरी दीक्षित के मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ

ये शख्स थे धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ, जिन्होंने साल 10 साल नहीं बल्कि 27 साल तक एक्ट्रेस के लिए काम किया। रिक्कू ने माधुरी के करियर को आकार देने और सफलता तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया और उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्में दिलाने में मदद की। वह करीब तीन दशक उनके साथ रहे और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के गवाब बने। उन्होंने ही माधुरी को 'दिल तो पागल है' और 'तेजाब' जैसी फिल्में दिलाने में मदद की। लेकिन, माधुरी की शादी के बाद चीजें काफी बदल गईं।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित और रिक्कू राकेश नाथ।

पति श्रीराम नेने के साथ जब अमेरिका चली गईं माधुरी

शादी के बाद माधुरी पति श्रीराम नेने के साथ कुछ समय के लिए अमेरिका चली गईं और जब वे वापस लौटे तो उनके काम से जुड़े मामले उनके पति ने संभालना शुरू कर दिया। डॉक्टर नेने के मार्गदर्शन में लिए माधुरी के कुछ फैसलों ने रिक्कू को हैरान कर दिया। उन्होंने इससे बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें काफी समय लगा। रिक्कू राकेश नाथ ने सिर्फ माधुरी दीक्षित का ही नहीं, इंडस्ट्री के और भी कलाकारों का करियर संवारा है।

इन कलाकारों के साथ भी किया काम

रिक्कू राकेश नाथ ने जिन दूसरे सितारों के काम को संभाला उनमें नम्रता शिरडोकर, अनिल कपूर, सलमा आगा, अदनान सामी और रंजीता जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। नम्रता शिरोडकर फिलहाल फिल्मी दुनिया में इतनी एक्टिव नहीं हैं, महेश बाबू के साथ शादी के बाद ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं माधुरी दीक्षित अब भी एक्टिंग जगत में एक्टिव हैं। वह हाल ही में 'भूल भुलैया-3' में नजर आई थीं और कई टीवी शोज में भी नजर आती रहती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/who-made-madhuri-dixit-a-superstar-after-27-years-if/article-15926

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.