धर्मेंद्र ने भरी महफिल में संजय खान को क्यों मारा था थप्पड़? बाद में मांगनी पड़ी थी माफी

Bollywood NEWS

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र का गुस्सा पूरी इंडस्ट्री में मशहूर है. एक बार उन्होंने गुस्से में एक ऐसा काम कर दिया था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी. उन्होंने उस समय के संजय खान को थप्पड़ जड़ दिया था.

ऋतिक रोशन के एक्स ससुर और जायद खान के पिता संजय खान 70 और 80 के दशक के मशहूर एक्टर रहे हैं. इनके बड़े भाई तो इनसे भी ज्यादा फेमस थे, जिनका नाम फिरोज खान था. संजय खान आज यानी 3 जनवरी को अपना 84वां बर्थडे मना रहे हैं. चलिए इस मौके पर उनसे जुड़ा एक मशहूर किस्सा जानते हैं. वैसे तो संजय खान को लेकर कई बातें इंडस्ट्री में चर्चित रहती हैं, लेकन ये किस्सा धर्मेंद्र से जुड़ा है.

धर्मेंद्र जितने दरियादिल इंसान हैं उतने ही अपने जमाने में गुस्से वाले भी हुआ करते थे. उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में वो जगह बनाई, जिसके लिए अक्सर लोग तरसते हैं. धर्मेंद्र के बारे में ये बात भी फेमस है कि वो पार्टी बहुत किया करते थे और संजय खान से जुड़ा किस्सा भी एक पार्टी का ही है.

धर्मेंद्र ने संजय खान को क्यों मारा था थप्पड़?

1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’ में धर्मेंद्र और संजय खान ने पहली बार साथ काम किया था. इस फिल्म से कई कलाकारों ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद धर्मेंद्र ने एक पार्टी रखी थी, ताकि वो सभी से अच्छे से घुल मिल सकें. धर्मेंद्र का लोगों से मेलजोल बढ़ाने का यही अंदाज हुआ करता था और उन्हें पार्टी करने का बहाना भी मिल जाता था. इसी पार्टी में संजय खान भी इनवाइटेड थे. शूटिंग से अपनी शिफ्ट करने के बाद संजय खान पार्टी में पहुंचे तो धर्मेंद्र ने होस्ट होने के नाते संजय खान को अटेड किया और वेलकम ड्रिंक दी.

Dharmendra Sanjay Khan Incident

धर्मेंद्र के साथ संजय खान और उनकी वाइफ

इसके बाद संजय खान ने इतनी शराबी पी कि वो बहुत ज्यादा नशे में हो गए थे और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में उल्टी-सीधी बातें करने लगे थे. धर्मेंद्र ने उन्हें समझाने की कोशिश की, ताकि बात न बिगड़े, लेकिन संजय खान नशे में काफी कुछ बोल गए. मामला तब बढ़ा जब वो उस दौर के मशहूर एक्टर ओम प्रकाश को भी बुरा भला कहने लगे थे. धर्मेंद्र ओम प्रकाश की बहुत इज्जत करते थे और इसके बाद गुस्से में आए धर्मेंद्र ने संजय खान को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था.

फिरोज खान से धर्मेंद्र ने मांगी थी माफी

संजय खान पार्टी से बिना कुछ कहे चले गए थे और फिर बाद में धर्मेंद्र को अपनी गलती का एहसास हुआ था, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी. बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने अगले ही दिन फिरोज खान के घर पहुंच गए थे और कहा था कि उन्हें संजय खान से मिलना है. इसके बाद फिरोज खान ने कहा था, “उसने गलत बोला था तो उसकी सजा उसे मिल गई, आपने सही किया था, अगर मैं होता तो मैं भी यही करता”. बाद में संजय खान भी इस बात को भूलकर फिल्म की शूटिंग पूरी की और प्रीमियर पर ये दोनों मिलकर गले भी लगे थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

धर्मेंद्र ने भरी महफिल में संजय खान को क्यों मारा था थप्पड़? बाद में मांगनी पड़ी थी माफी

Bollywood NEWS

ऋतिक रोशन के एक्स ससुर और जायद खान के पिता संजय खान 70 और 80 के दशक के मशहूर एक्टर रहे हैं. इनके बड़े भाई तो इनसे भी ज्यादा फेमस थे, जिनका नाम फिरोज खान था. संजय खान आज यानी 3 जनवरी को अपना 84वां बर्थडे मना रहे हैं. चलिए इस मौके पर उनसे जुड़ा एक मशहूर किस्सा जानते हैं. वैसे तो संजय खान को लेकर कई बातें इंडस्ट्री में चर्चित रहती हैं, लेकन ये किस्सा धर्मेंद्र से जुड़ा है.

धर्मेंद्र जितने दरियादिल इंसान हैं उतने ही अपने जमाने में गुस्से वाले भी हुआ करते थे. उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में वो जगह बनाई, जिसके लिए अक्सर लोग तरसते हैं. धर्मेंद्र के बारे में ये बात भी फेमस है कि वो पार्टी बहुत किया करते थे और संजय खान से जुड़ा किस्सा भी एक पार्टी का ही है.

धर्मेंद्र ने संजय खान को क्यों मारा था थप्पड़?

1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’ में धर्मेंद्र और संजय खान ने पहली बार साथ काम किया था. इस फिल्म से कई कलाकारों ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद धर्मेंद्र ने एक पार्टी रखी थी, ताकि वो सभी से अच्छे से घुल मिल सकें. धर्मेंद्र का लोगों से मेलजोल बढ़ाने का यही अंदाज हुआ करता था और उन्हें पार्टी करने का बहाना भी मिल जाता था. इसी पार्टी में संजय खान भी इनवाइटेड थे. शूटिंग से अपनी शिफ्ट करने के बाद संजय खान पार्टी में पहुंचे तो धर्मेंद्र ने होस्ट होने के नाते संजय खान को अटेड किया और वेलकम ड्रिंक दी.

Dharmendra Sanjay Khan Incident

धर्मेंद्र के साथ संजय खान और उनकी वाइफ

इसके बाद संजय खान ने इतनी शराबी पी कि वो बहुत ज्यादा नशे में हो गए थे और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में उल्टी-सीधी बातें करने लगे थे. धर्मेंद्र ने उन्हें समझाने की कोशिश की, ताकि बात न बिगड़े, लेकिन संजय खान नशे में काफी कुछ बोल गए. मामला तब बढ़ा जब वो उस दौर के मशहूर एक्टर ओम प्रकाश को भी बुरा भला कहने लगे थे. धर्मेंद्र ओम प्रकाश की बहुत इज्जत करते थे और इसके बाद गुस्से में आए धर्मेंद्र ने संजय खान को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था.

फिरोज खान से धर्मेंद्र ने मांगी थी माफी

संजय खान पार्टी से बिना कुछ कहे चले गए थे और फिर बाद में धर्मेंद्र को अपनी गलती का एहसास हुआ था, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी. बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने अगले ही दिन फिरोज खान के घर पहुंच गए थे और कहा था कि उन्हें संजय खान से मिलना है. इसके बाद फिरोज खान ने कहा था, “उसने गलत बोला था तो उसकी सजा उसे मिल गई, आपने सही किया था, अगर मैं होता तो मैं भी यही करता”. बाद में संजय खान भी इस बात को भूलकर फिल्म की शूटिंग पूरी की और प्रीमियर पर ये दोनों मिलकर गले भी लगे थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/why-did-dharmendra-slap-sanjay-khan-in-a-crowded-gathering/article-6889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.