शाहरुख खान की ‘देवदास’ गोविंदा ने क्यों ठुकरा दी थी? पत्नी ने फिल्म आने के 23 साल बाद किया खुलासा

Bollywood NEWS

गोविंदा ने फिल्म देवदास में ऑफर हुए चुन्नीलाल के रोल के लिए मना कर दिया था. इसके पीछे की अलग-अलग वजह सामने आई, लेकिन अब सुनीता आहूजा ने गोविंदा के उस फैसले पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि आखिर गोविंदा ने ऑफर क्यों ठुकराया था.

साल 2002 में फिल्म देवदास आई, जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का रोल प्ले किया था, जिसे पहले गोविंदा को ऑफर किया गया था. मगर गोविंदा ने इस ऑफर को मना कर दिया था, जिसके पीछे की वजह अब एक्टर की वाइफ सुनीता आहूजा ने बताई है.

हिंदी रश को हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान सुनीता ने गोविंदा के देवदास न करने की वजह बताई और गोविंदा की तारीफ भी की.

गोविंदा ने क्यों रिजेक्ट किया था ‘देवदास’ का ऑफर?

इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा ने देवदास में मिले चुन्नीलाल के रोल को रिजेक्ट क्यों कर दिया था. उन्होंने ये भी कहा कि 80, 90 और 2000 के दशक में गोविंदा ने बतौर लीड एक्टर काम किया है और एक स्टारडम हासिल किया था. हां कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुईं लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि वो किसी फिल्म में सेकेंड्री रोल करें.

सुनीता ने कहा कि गोविंदा के उस फैसले के पीछे का इरादा सही था और उनके जैसे स्टार को कोई ऐसा रोल ऑफर कर रहा है ये जानकर भी वो हैरान थीं. लेकिन गोविंदा ने उस समय उस स्थिति का सामना शांति के साथ किया जो सराहनीय था.

फिल्म देवदास में उस रोल को जैकी श्रॉफ ने निभाया और उनके काम की सराहना भी हुई थी. संजय लीला भंसाली की देवदास 1917 में आए सरत चंद्र चट्टोपाध्याय की क्लासिक नॉवेल के आधार पर बनाई गई थी. इसके पहले ये फिल्म 1955 में बनी थी, जिसमें दिलीप कुमार ने देवदास का रोल प्ले किया था और वो फिल्म भी सुपरहिट हुई थी.

सुनीता आहूजा हमेशा करती हैं गोविंदा की तारीफ

इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री से बचपन से जुड़े थे, लेकिन कभी फिल्मों के बारे में कुछ जानते नहीं थे. गोविंदा एक स्वतंत्र इंसान रहे हैं जो जमीन से जुड़े रहते हैं और आज भी वो वैसे ही हैं. गोविंदा कभी किसी ग्रुप का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते बल्कि अपना खुद का सर्कल बनाने में विश्वास करते हैं. वो जहां जाते हैं प्यार लुटाते हैं और लोग भी उन्हें प्यार करते हैं, इसलिए ही वो हीरो नंबर 1 बन पाए. लोग भी गोविंदा को उसी रूप में अपनाते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

शाहरुख खान की ‘देवदास’ गोविंदा ने क्यों ठुकरा दी थी? पत्नी ने फिल्म आने के 23 साल बाद किया खुलासा

Bollywood NEWS

साल 2002 में फिल्म देवदास आई, जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का रोल प्ले किया था, जिसे पहले गोविंदा को ऑफर किया गया था. मगर गोविंदा ने इस ऑफर को मना कर दिया था, जिसके पीछे की वजह अब एक्टर की वाइफ सुनीता आहूजा ने बताई है.

हिंदी रश को हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान सुनीता ने गोविंदा के देवदास न करने की वजह बताई और गोविंदा की तारीफ भी की.

गोविंदा ने क्यों रिजेक्ट किया था ‘देवदास’ का ऑफर?

इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा ने देवदास में मिले चुन्नीलाल के रोल को रिजेक्ट क्यों कर दिया था. उन्होंने ये भी कहा कि 80, 90 और 2000 के दशक में गोविंदा ने बतौर लीड एक्टर काम किया है और एक स्टारडम हासिल किया था. हां कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुईं लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि वो किसी फिल्म में सेकेंड्री रोल करें.

सुनीता ने कहा कि गोविंदा के उस फैसले के पीछे का इरादा सही था और उनके जैसे स्टार को कोई ऐसा रोल ऑफर कर रहा है ये जानकर भी वो हैरान थीं. लेकिन गोविंदा ने उस समय उस स्थिति का सामना शांति के साथ किया जो सराहनीय था.

फिल्म देवदास में उस रोल को जैकी श्रॉफ ने निभाया और उनके काम की सराहना भी हुई थी. संजय लीला भंसाली की देवदास 1917 में आए सरत चंद्र चट्टोपाध्याय की क्लासिक नॉवेल के आधार पर बनाई गई थी. इसके पहले ये फिल्म 1955 में बनी थी, जिसमें दिलीप कुमार ने देवदास का रोल प्ले किया था और वो फिल्म भी सुपरहिट हुई थी.

सुनीता आहूजा हमेशा करती हैं गोविंदा की तारीफ

इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री से बचपन से जुड़े थे, लेकिन कभी फिल्मों के बारे में कुछ जानते नहीं थे. गोविंदा एक स्वतंत्र इंसान रहे हैं जो जमीन से जुड़े रहते हैं और आज भी वो वैसे ही हैं. गोविंदा कभी किसी ग्रुप का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते बल्कि अपना खुद का सर्कल बनाने में विश्वास करते हैं. वो जहां जाते हैं प्यार लुटाते हैं और लोग भी उन्हें प्यार करते हैं, इसलिए ही वो हीरो नंबर 1 बन पाए. लोग भी गोविंदा को उसी रूप में अपनाते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/why-govinda-had-rejected-shahrukh-khans-devdas-wife-revealed-23/article-7086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.