देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का जलवा, 3 महीने में छाप दिए 17 हजार करोड़

Business News

वो कहते हैं न कि बड़ा आखिर बड़ा ही होता है. वो हर काम बड़ा ही करता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने तीसरी तिमाही ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जहां एक ओर दूसरे सरकारी बैंकों को घाटा हुआ है वहीं एसबीआई को इस दौरान एसबीआई के मुनाफे में 84% की जोरदार तेजी दर्ज की गई है.

देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साबिक कर दिया है कि वो क्यों देश का सबसे बड़ा बैंक कहलाता है. सर्विस की बात हो या गांव-गांव तक नेटवर्क की. हर जगह इस बैंक ने बाजी मारी है. अब तिमाही मुनाफे ने भी साबित कर दिया है कि बड़ा होना किसको कहते है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को तीसरी तिमाही में 84 फीसदी का जोरदार मुनाफा हुआ है.

मुनाफे में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपए हो गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 9,164 करोड़ रुपए रहा था. एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,28,467 करोड़ रुपए हो गई, जो गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,18,193 करोड़ रुपए थी. समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 1,06,734 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,17,427 करोड़ रुपए हो गई.

एनपीए में गिरावट

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने सुधार देखा और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर 2024 के अंत में 2.07 फीसदी पर आ गईं, जो पिछले दिसंबर 2023 के अंत में 2.42 प्रतिशत थीं. इसी प्रकार, शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) भी सालाना आधार पर 0.64 फीसदी से घटकर 0.53 फीसदी रह गईं. वहीं एसबीआई समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर 11,064 करोड़ रुपए से 70 फीसदी बढ़कर 18,853 करोड़ रुपए हो गया. एकीकृत कुल आय तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1,53,072 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,67,854 करोड़ रुपए हो गई.

शेयर में गिरावट

वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई पर डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 754.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान बैंक के शेयर 751.25 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गए हैं. एक दिन पहले बैंक का शेयर 766.10 रुपए पर क्लोज हुआ था और जबकि आज सुबह बैंक का शेयर 769.65 रुपए पर ओपन हुआ था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का जलवा, 3 महीने में छाप दिए 17 हजार करोड़

Business News

देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साबिक कर दिया है कि वो क्यों देश का सबसे बड़ा बैंक कहलाता है. सर्विस की बात हो या गांव-गांव तक नेटवर्क की. हर जगह इस बैंक ने बाजी मारी है. अब तिमाही मुनाफे ने भी साबित कर दिया है कि बड़ा होना किसको कहते है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को तीसरी तिमाही में 84 फीसदी का जोरदार मुनाफा हुआ है.

मुनाफे में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ रुपए हो गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 9,164 करोड़ रुपए रहा था. एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,28,467 करोड़ रुपए हो गई, जो गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,18,193 करोड़ रुपए थी. समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 1,06,734 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,17,427 करोड़ रुपए हो गई.

एनपीए में गिरावट

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने सुधार देखा और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर 2024 के अंत में 2.07 फीसदी पर आ गईं, जो पिछले दिसंबर 2023 के अंत में 2.42 प्रतिशत थीं. इसी प्रकार, शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) भी सालाना आधार पर 0.64 फीसदी से घटकर 0.53 फीसदी रह गईं. वहीं एसबीआई समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर 11,064 करोड़ रुपए से 70 फीसदी बढ़कर 18,853 करोड़ रुपए हो गया. एकीकृत कुल आय तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1,53,072 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,67,854 करोड़ रुपए हो गई.

शेयर में गिरावट

वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई पर डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 754.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान बैंक के शेयर 751.25 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गए हैं. एक दिन पहले बैंक का शेयर 766.10 रुपए पर क्लोज हुआ था और जबकि आज सुबह बैंक का शेयर 769.65 रुपए पर ओपन हुआ था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/17-thousand-crores-printed-in-the-countrys-largest-government-bank/article-9645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.