- Hindi News
- बिजनेस
- 25 साल का लोन बोझ नहीं, 10 साल में करें खत्म: अपनाएं ये स्मार्ट रणनीति
25 साल का लोन बोझ नहीं, 10 साल में करें खत्म: अपनाएं ये स्मार्ट रणनीति
Business news
अपना घर हर किसी का सपना होता है, लेकिन होम लोन की लंबी अवधि और भारी EMI लोगों की नींद उड़ा देती है। आमतौर पर बैंक 20-25 साल के लिए होम लोन देते हैं, जिससे लाखों रुपये अतिरिक्त ब्याज चुकाना पड़ता है। हालांकि, कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप 25 साल का लोन महज 10 साल में पूरा कर सकते हैं और ब्याज में भी भारी बचत कर सकते हैं।
उदाहरण
मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए 8.5% ब्याज दर पर लिया। ऐसे में आपकी मासिक EMI करीब 40,000 रुपये होगी। शुरुआत में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में चला जाता है और मूलधन धीरे-धीरे कम होता है। इस वजह से लोन महंगा और लंबा खिंच जाता है।
लोन जल्दी खत्म करने के 3 आसान तरीके
1. हर साल एक अतिरिक्त EMI भरें
अगर आप साल में एक अतिरिक्त EMI जमा करते हैं, तो यह सीधे आपके लोन के मूलधन को घटाएगी। इससे लोन की अवधि कम होगी और ब्याज पर भी बचत होगी।
2. EMI को हर साल बढ़ाएं
इनकम बढ़ने के साथ-साथ EMI भी हर साल लगभग 7-10% तक बढ़ाते रहें। इससे लोन का टेन्योर 25 साल से घटकर करीब 12 साल रह सकता है।
3. दोनों तरीकों का मिश्रण अपनाएं
अगर आप साल में एक अतिरिक्त EMI भी भरें और EMI को हर साल बढ़ाते भी रहें, तो आपका 25 साल का लोन सिर्फ 10 साल में खत्म हो सकता है। यह सबसे प्रभावी तरीका है।
फायदे
-
लाखों रुपये ब्याज की बचत
-
लोन जल्दी खत्म होने से वित्तीय आज़ादी
-
भविष्य के निवेश और बचत के लिए ज्यादा अवसर
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए