निवेशकों के 10.50 लाख करोड़ रुपये साफ....विदेशी निवेशकों की बिकवाली से मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में मचा हाहाकार

Business News

शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 10.54 लाख करोड़ रुपये घटकर 450.35 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है.

शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट की सुनामी के चलते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये मिनटों में साफ हो गए. सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था लेकिन विदेशी निवेशकों की तेज बिकवाली के चलते मिडकैप और स्मॉलकैप में कोहराम देखा जा रहा है निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1600 और निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स 650 अंकों तक नीचे जा लुढ़का है. बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 346 और निफ्टी 151 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. विदेशी निवेशक भारत से अपने निवेश को निकालकर चीन में लगा रहे हैं जिसके चलते वे भारतीय बाजार में पिछले छह सेशन से बिकवाली कर रहे हैं जिसके चलते बाजारों में तेज गिरावट आई है. 

चीन दे रहा भारतीय बाजारों को दर्द!

सोमवार 7 अक्टूबर की सुबह शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था. आईटी बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी थी. लेकिन बाजार खुलने के एक घंटे बाद बिकवाली लौट आई और इस बिकवाली की सबसे ज्यादा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर देखने को मिली. दिन के हाई से निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 2000 और स्मॉलकैप इंडेक्स में 800 अंकों की गिरावट आ गई. सेंसेक्स भी दिन के हाई से 1000 अंक और निफ्टी में 350 अंकों की गिरावट आ गई. हालांकि अब बाजार में रिकवरी लौटी है और सेंसेक्स निफ्टी फ्लैट ट्रेड कर रहा है.  

निवेशकों के 10.50 लाख करोड़ हवा में 

शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भारी गिरावट के चलते मार्केट कैपिटलाइजेश में तेज गिरावट देखने को मिली है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 10.54 लाख करोड़ रुपये घटकर 450.35 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबार सत्र में 460.89 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में निवेशकों को 10.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

क्यों गिर रहा भारतीय बाजार

चीन की सरकार ने हाल के दिनों में अपनी अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए आर्थिक राहत पैकेज की (Economic Stimulus Package) की घोषणा की है. ये अनुमान जताया जा रहा कि 1.4 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा और सरकार कर सकती है. इसके चलते चीनी शेयर बाजार में भारी तेजी है. पिछले एक हफ्ते में भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक बिकवाली कर चीनी शेयर बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं और ये सिलसिला जारी रहने की संभावना है जिसके चलते भारतीय बाजारों में गिरावट है. तो इजरायल-ईरान का तनाव भी शेयर बाजार को डरा रहा है. baj

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

निवेशकों के 10.50 लाख करोड़ रुपये साफ....विदेशी निवेशकों की बिकवाली से मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में मचा हाहाकार

Business News

शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट की सुनामी के चलते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये मिनटों में साफ हो गए. सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था लेकिन विदेशी निवेशकों की तेज बिकवाली के चलते मिडकैप और स्मॉलकैप में कोहराम देखा जा रहा है निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1600 और निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स 650 अंकों तक नीचे जा लुढ़का है. बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 346 और निफ्टी 151 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. विदेशी निवेशक भारत से अपने निवेश को निकालकर चीन में लगा रहे हैं जिसके चलते वे भारतीय बाजार में पिछले छह सेशन से बिकवाली कर रहे हैं जिसके चलते बाजारों में तेज गिरावट आई है. 

चीन दे रहा भारतीय बाजारों को दर्द!

सोमवार 7 अक्टूबर की सुबह शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था. आईटी बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी थी. लेकिन बाजार खुलने के एक घंटे बाद बिकवाली लौट आई और इस बिकवाली की सबसे ज्यादा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर देखने को मिली. दिन के हाई से निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 2000 और स्मॉलकैप इंडेक्स में 800 अंकों की गिरावट आ गई. सेंसेक्स भी दिन के हाई से 1000 अंक और निफ्टी में 350 अंकों की गिरावट आ गई. हालांकि अब बाजार में रिकवरी लौटी है और सेंसेक्स निफ्टी फ्लैट ट्रेड कर रहा है.  

निवेशकों के 10.50 लाख करोड़ हवा में 

शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भारी गिरावट के चलते मार्केट कैपिटलाइजेश में तेज गिरावट देखने को मिली है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 10.54 लाख करोड़ रुपये घटकर 450.35 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबार सत्र में 460.89 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के ट्रेड में निवेशकों को 10.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

क्यों गिर रहा भारतीय बाजार

चीन की सरकार ने हाल के दिनों में अपनी अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए आर्थिक राहत पैकेज की (Economic Stimulus Package) की घोषणा की है. ये अनुमान जताया जा रहा कि 1.4 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा और सरकार कर सकती है. इसके चलते चीनी शेयर बाजार में भारी तेजी है. पिछले एक हफ्ते में भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक बिकवाली कर चीनी शेयर बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं और ये सिलसिला जारी रहने की संभावना है जिसके चलते भारतीय बाजारों में गिरावट है. तो इजरायल-ईरान का तनाव भी शेयर बाजार को डरा रहा है. baj

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/670375471c905/article-788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.