हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Business News

कंपनी के वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही टीसीएस ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को बताया कि 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।

भारत की सबसे बड़ी और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस ने आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। टीसीएस ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.99 प्रतिशत बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,342 करोड़ रुपये था। 

पिछली तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट में गिरावट

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-जून तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 12,040 करोड़ रुपये था। टीसीएस का रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.06 प्रतिशत बढ़कर 64,988 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 60,698 करोड़ रुपये था। जबकि जून तिमाही में कंपनी ने 63,575 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था। 

शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये के डिविडेंड की घोषणा

कंपनी के वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही टीसीएस ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को बताया कि 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 18 अक्टूबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में मंगलवार, 5 नवंबर को दूसरे अंतरिम डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

गुरुवार को शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

बताते चलें कि गुरुवार को टीसीएस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज कंपनी के शेयर 23.90 रुपये (0.56%) की गिरावट के साथ 4228.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। आज कारोबार के दौरान टीसीएस के शेयरों ने 4293.30 रुपये का इंट्राडे हाई और 4200.00 रुपये का इंट्राडे लो टच किया। बताते चलें कि टीसीएस के शेयरों का 52 वीक हाई 4585.90 रुपये है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 15,29,872.13 करोड़ रुपये है।download

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Business News

भारत की सबसे बड़ी और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस ने आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। टीसीएस ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.99 प्रतिशत बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,342 करोड़ रुपये था। 

पिछली तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट में गिरावट

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) की तुलना में कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-जून तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 12,040 करोड़ रुपये था। टीसीएस का रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.06 प्रतिशत बढ़कर 64,988 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 60,698 करोड़ रुपये था। जबकि जून तिमाही में कंपनी ने 63,575 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था। 

शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये के डिविडेंड की घोषणा

कंपनी के वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही टीसीएस ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने शेयर मार्केट एक्सचेंज को बताया कि 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 18 अक्टूबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में मंगलवार, 5 नवंबर को दूसरे अंतरिम डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

गुरुवार को शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

बताते चलें कि गुरुवार को टीसीएस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज कंपनी के शेयर 23.90 रुपये (0.56%) की गिरावट के साथ 4228.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। आज कारोबार के दौरान टीसीएस के शेयरों ने 4293.30 रुपये का इंट्राडे हाई और 4200.00 रुपये का इंट्राडे लो टच किया। बताते चलें कि टीसीएस के शेयरों का 52 वीक हाई 4585.90 रुपये है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 15,29,872.13 करोड़ रुपये है।download

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/6708ddff02ebb/article-1082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.