कैसे आगे बढ़ेगी वोडा-आइडिया, खुद बिड़ला ने बताई कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग

Business News

IMC के मंच से देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने भी कहा कि वो पावरफुल इंडिया के निर्माण के लिए समर्पित हैं.वहीं, आदित्य बिड़ला ने भी वोडा-आइडिया कैसे आगे बढ़ेगी इसपर भी कंपनी का फ्यूचर प्लान बताया है.

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने आईएमसी तथा आईटीयूडब्ल्यूटीएसए 2024 के उद्घाटन के अवसर बताया कि भारत की टेलिकॉम कंपनी वोडा-आइडिया कैसे आगे बढ़ेगी और इसकी फ्यूचर प्लानिंग क्या है? वहीं, IMC IDके मंच से देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने भी कहा कि वो पावरफुल इंडिया के निर्माण के लिए समर्पित हैं. इससे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने भी विकसित भारत के लिए AI को बड़ी जरुरत बताया था.

क्या है वोडा-आइडिया की फ्यूचर प्लानिंग?

आईएमसी तथा आईटीयूडब्ल्यूटीएसए 2024 के उद्घाटन के अवसर पर बिड़ला ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के निरंतर समर्थन से, वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि सरकार के निरंतर समर्थन से हम प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएंगे. मैं भारत के दूरसंचार क्षेत्र की परिवर्तनकारी शक्ति में दृढ़ विश्वास रखता हूं और मैं इसे अधिक जुड़े हुए, सशक्त और समृद्ध भारत के लिए एक सेतु के रूप में देखता हूं.

कैसे आगे बढ़ेगी कंपनी

बिड़ला ने कहा कि वीआईएल के धन जुटाने से कंपनी को अपना पूंजीगत व्यय चक्र शुरू करने में मदद मिली है. उन्होंने कहा, वोडाफोन-आइडिया ने पहले ही तीन वैश्विक साझेदारों नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 3.6 अरब अमेरिकी डॉलर के पूंजीगत व्यय के अगले चरण की घोषणा कर दी है. ये सभी महत्वपूर्ण कदम हैं जो वोडाफोन-आइडिया को अधिक सुरक्षित स्थिति में रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि कंपनी गतिशील व प्रतिस्पर्धी बनी रहे.

स्पैम और धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करेंगे

बिड़ला ने कहा कि पिछले एक साल में सरकार, विनियामक और उद्योग के समक्ष पेश हुए सबसे जटिल मुद्दे स्पैम नियंत्रण और धोखाधड़ी से सुरक्षा से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, जैसे-जैसे नेटवर्क बढ़ता है, जनता के लिए संभावित जोखिम खासकर फ़िशिंग योजनाओं, धोखाधड़ी वाले कॉल और स्पैम संदेशों के जरिये बढ़ता जाता है. ये संचार प्रणालियों में जनता के विश्वास को कम करते हैं और लोगों की व्यक्तिगत तथा वित्तीय सुरक्षा को भी जोखिम में डालते हैं.

बिड़ला ने कहा कि सरकार तथा विनियामक निकायों के साथ मिलकर वीआईएल इस खतरे से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा, वोडाफोन-आइडिया नए तथा अभिनव समाधान लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो स्पैम और धोखाधड़ी से मूल रूप से निपटेंगे. जन जागरूकता अभियान भी उपयोगकर्ताओं को स्पैम की पहचान करने और उनसे बचने के तरीके के बारे में शिक्षित करने में मदद कर रहे हैं.

एयरटेल पावरफुल इंडिया के निर्माण के लिए है समर्पित

दूरसंचार दिग्गज सुनील भारती मित्तल ने उपग्रह कंपनियों के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान करने के साथ-साथ अपनी दूरसंचार सेवाओं के लिए एयरवेव खरीदने की मंगलवार को वकालत की जैसा कि पुरानी कंपनियां करती हैं, ताकि समान अवसर उपलब्ध कराया जा सके. भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के प्रमुख मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा कि मौजूदा दूरसंचार कंपनियां उपग्रह सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाएंगी.

सैटेलाइट कंपनियों को चाहिए होगा लाइसेंस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में उन्होंने कहा, जो सैटेलाइट कंपनियां शहरी क्षेत्रों में आकर खुदरा ग्राहकों को सेवा देने की महत्वाकांक्षा रखती हैं, उन्हें भी बाकी लोगों की तरह दूरसंचार लाइसेंस के लिए भुगतान करना होगा. उन पर भी समान शर्ते लागू होंगी. मित्तल ने कहा, उन्हें दूरसंचार कंपनियों की तरह स्पेक्ट्रम खरीदने की जरूरत है, उन्हें दूरसंचार कंपनियों की तरह लाइसेंस के लिए भुगतान करना होगा और साथ ही दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क को सुरक्षित करना होगा.

इससे पहले अंबानी की रिलायंस जियो ने पिछले सप्ताह दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर दूरसंचार नियामक ट्राई की इस सिफारिश का विरोध किया था कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड को नीलाम न करके, आवंटित किया जाए. एलन मस्क की स्टारलिंक और अमेजन के प्रोजेक्ट कुइपर जैसी वैश्विक कंपनियां प्रशासनिक आवंटन का समर्थन करती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/670f6c77badd5/article-1402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.