8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों में उत्सुकता, लागू होने और एरियर की तारीख पर सवाल

Business

On

पिछले तीन आयोगों के अनुभव से कर्मचारी जानना चाहते हैं, 1 जनवरी 2026 से कितना मिलेगा एरियर और क्या सरकार समय पर लागू करेगी

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आयोग कब लागू होगा और एरियर किस तारीख से मिलेगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में संसद में स्पष्ट किया कि लागू होने की तारीख सरकार तय करेगी।

कर्मचारियों का मानना है कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है। पांचवां, छठा और सातवां वेतन आयोग समय से देरी से लागू हुए थे, लेकिन एरियर पिछली तारीख से ही दिया गया था।

पिछले आयोगों का अनुभव
  • 5वां वेतन आयोग: अप्रैल 1994 में गठन, जनवरी 1997 में रिपोर्ट, अक्टूबर 1997 में लागू – लगभग 3.5 साल लगे।

  • 6वां वेतन आयोग: अक्टूबर 2006 में गठन, मार्च 2008 में रिपोर्ट, अगस्त 2008 में लागू – लगभग 1 साल 10 महीने लगे।

  • 7वां वेतन आयोग: फरवरी 2014 में गठन, नवंबर 2015 में रिपोर्ट, जून 2016 में लागू – लगभग 2.5 साल लगे।

इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि आयोगों को लागू करने में कई बार महीनों या सालों की देरी होती रही है, लेकिन कर्मचारियों को एरियर पिछली तय तारीख से मिला।

एरियर पर सरकारी नीति

ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलॉई फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल कहते हैं कि तकनीकी रूप से एरियर 1 जनवरी 2026 से ही देना चाहिए। हालांकि, HRA पर एरियर अक्सर शामिल नहीं किया जाता, जिससे सरकार कुछ वित्तीय बचत कर सकती है।

पटेल के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹76,500 है, तो HRA पर लगभग ₹18,000 प्रति माह सरकार बचा सकती है। बाकी सैलरी और अलाउंस पर एरियर जारी रहेगा।

कर्मचारियों और संगठन की प्रतिक्रिया

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आदर्श रूप से एरियर 1 जनवरी 2026 से ही मिलना चाहिए। लेकिन आर्थिक हालात या बजट सीमाओं के आधार पर सरकार इसे आगे बढ़ा सकती है। इस दौरान सातवें वेतन आयोग की दरों पर ही वेतन, डीए और अलाउंस चलते रहेंगे।सरकार की घोषणा और एरियर की तिथि को लेकर कर्मचारी और संगठन पूरी तरह से सतर्क हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2025 By Nitin Trivedi

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों में उत्सुकता, लागू होने और एरियर की तारीख पर सवाल

Business

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आयोग कब लागू होगा और एरियर किस तारीख से मिलेगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में संसद में स्पष्ट किया कि लागू होने की तारीख सरकार तय करेगी।

कर्मचारियों का मानना है कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है। पांचवां, छठा और सातवां वेतन आयोग समय से देरी से लागू हुए थे, लेकिन एरियर पिछली तारीख से ही दिया गया था।

पिछले आयोगों का अनुभव
  • 5वां वेतन आयोग: अप्रैल 1994 में गठन, जनवरी 1997 में रिपोर्ट, अक्टूबर 1997 में लागू – लगभग 3.5 साल लगे।

  • 6वां वेतन आयोग: अक्टूबर 2006 में गठन, मार्च 2008 में रिपोर्ट, अगस्त 2008 में लागू – लगभग 1 साल 10 महीने लगे।

  • 7वां वेतन आयोग: फरवरी 2014 में गठन, नवंबर 2015 में रिपोर्ट, जून 2016 में लागू – लगभग 2.5 साल लगे।

इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि आयोगों को लागू करने में कई बार महीनों या सालों की देरी होती रही है, लेकिन कर्मचारियों को एरियर पिछली तय तारीख से मिला।

एरियर पर सरकारी नीति

ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलॉई फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल कहते हैं कि तकनीकी रूप से एरियर 1 जनवरी 2026 से ही देना चाहिए। हालांकि, HRA पर एरियर अक्सर शामिल नहीं किया जाता, जिससे सरकार कुछ वित्तीय बचत कर सकती है।

पटेल के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹76,500 है, तो HRA पर लगभग ₹18,000 प्रति माह सरकार बचा सकती है। बाकी सैलरी और अलाउंस पर एरियर जारी रहेगा।

कर्मचारियों और संगठन की प्रतिक्रिया

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आदर्श रूप से एरियर 1 जनवरी 2026 से ही मिलना चाहिए। लेकिन आर्थिक हालात या बजट सीमाओं के आधार पर सरकार इसे आगे बढ़ा सकती है। इस दौरान सातवें वेतन आयोग की दरों पर ही वेतन, डीए और अलाउंस चलते रहेंगे।सरकार की घोषणा और एरियर की तिथि को लेकर कर्मचारी और संगठन पूरी तरह से सतर्क हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/693aab804a817/article-39699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.