सोने-चांदी के दाम में तेजी, सोना 1.58 लाख और चांदी 2.65 लाख प्रति किलो पर

बिजनेस न्यूज

On

10 ग्राम सोना 3,362 और एक किलो चांदी 15,236 महंगी, एक्सपर्ट्स का अनुमान और बढ़ोतरी का

आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,362 बढ़कर ₹1,58,428 हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹15,236 बढ़कर ₹2,65,550 हो गई।

इस साल सोने और चांदी में जबरदस्त बढ़ोतरी

विशेषज्ञों के अनुसार, 2026 में सोने का भाव अब तक ₹25,000 और चांदी ₹35,000 बढ़ चुका है। जनवरी में सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था।

पिछले साल का रिकॉर्ड

2025 में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,000 था, जो साल के अंत तक ₹1.33 लाख तक पहुँच गया। चांदी की कीमत भी 31 दिसंबर 2024 के ₹86,000 प्रति किलो से बढ़कर साल के अंत तक ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई, यानी 167% की वृद्धि।

2026 में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार, सोने की मांग में तेजी जारी है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था और अब अनुमान है कि 2026 में यह बढ़कर 950 टन तक पहुँच सकता है। इसके साथ ही गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है।

UBS की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के मध्य तक सोने की कीमत $6,200 प्रति औंस के उच्च स्तर तक जा सकती है। अगर रुपए में हिसाब करें तो 10 ग्राम सोने का भाव ₹1.80 लाख तक पहुँच सकता है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही लें। हॉलमार्क से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और दिन की कीमत IBJA वेबसाइट या भरोसेमंद सोर्सेज से जरूर चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट के सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तेजी का फायदा निवेशक गोल्ड ईटीएफ या फिजिकल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। ज्वेलर्स के लिए भी यह समय मांग बढ़ने और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/699c12021a49c/article-46994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.