सोने-चांदी के दाम में उछाल: 10 ग्राम सोना 1.50 लाख, चांदी 2.39 लाख/किलो

बिजनेस न्यूज

On

इस साल सोने की कीमत में 16,374 और चांदी में 9,063 की बढ़त; जानें निवेशकों के लिए अहम टिप्स

1 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी के बाजार में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया, जबकि एक किलो चांदी 9,348 रुपए महंगी होकर 2.39 लाख रुपए पर ट्रेड हुई। इससे पहले सोने की कीमत 1.47 लाख रुपए और चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी।

सालभर में कीमतों का उतार-चढ़ाव

2026 में सोने की कीमत अब तक 16,374 रुपए बढ़ चुकी है, जबकि चांदी में 9,063 रुपए की तेजी रही। जनवरी के अंत में सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान से युद्ध के संकेत मिलने पर सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए गिर चुकी थी।

शहरों में कीमत अलग होने के कारण

सोन-चांदी की कीमतें शहरों में अलग-अलग होती हैं। इसके प्रमुख कारण हैं:

ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: शिपमेंट में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है।

खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में अधिक खपत और बड़े ऑर्डर छूट को प्रभावित करते हैं।

लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करता है।

पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का स्टॉक मूल्य ग्राहक को बिक्री दर प्रभावित करता है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: BIS हॉलमार्क वाले सोने की खरीद सुनिश्चित करें।

कीमत क्रॉस-चेक करें: वजन और कैरेट के अनुसार कई सोर्सेज से मूल्य की पुष्टि करें।

चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।

आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघलती है।

स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती।

क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आता है।

 भारतीय घरों में सोने का भंडार

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास लगभग 34,600 टन सोना जमा है। इसकी कीमत 450 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है, जो देश की GDP (370 लाख करोड़ रुपए) से अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (लगभग 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलने पर कीमत लगभग 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम बनती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2026 By Nitin Trivedi

सोने-चांदी के दाम में उछाल: 10 ग्राम सोना 1.50 लाख, चांदी 2.39 लाख/किलो

बिजनेस न्यूज

1 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी के बाजार में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया, जबकि एक किलो चांदी 9,348 रुपए महंगी होकर 2.39 लाख रुपए पर ट्रेड हुई। इससे पहले सोने की कीमत 1.47 लाख रुपए और चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी।

सालभर में कीमतों का उतार-चढ़ाव

2026 में सोने की कीमत अब तक 16,374 रुपए बढ़ चुकी है, जबकि चांदी में 9,063 रुपए की तेजी रही। जनवरी के अंत में सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान से युद्ध के संकेत मिलने पर सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए गिर चुकी थी।

शहरों में कीमत अलग होने के कारण

सोन-चांदी की कीमतें शहरों में अलग-अलग होती हैं। इसके प्रमुख कारण हैं:

ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: शिपमेंट में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है।

खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में अधिक खपत और बड़े ऑर्डर छूट को प्रभावित करते हैं।

लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करता है।

पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का स्टॉक मूल्य ग्राहक को बिक्री दर प्रभावित करता है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: BIS हॉलमार्क वाले सोने की खरीद सुनिश्चित करें।

कीमत क्रॉस-चेक करें: वजन और कैरेट के अनुसार कई सोर्सेज से मूल्य की पुष्टि करें।

चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।

आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघलती है।

स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती।

क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आता है।

 भारतीय घरों में सोने का भंडार

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास लगभग 34,600 टन सोना जमा है। इसकी कीमत 450 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है, जो देश की GDP (370 लाख करोड़ रुपए) से अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (लगभग 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलने पर कीमत लगभग 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम बनती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/69ccd6ad14a35/article-49810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.