LPG, ATM, UPI समेत 7 बड़े बदलाव आज से लागू, जेब और रोजमर्रा जीवन पर पड़ेगा बड़ा असर

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

1 मई 2026 से LPG, ATM, UPI, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू। जानें इन सरकारी अपडेट का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

आज 1 मई है और आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है। हालांकि नए महीने की शुरुआत के साथ नए वित्तीय बदलाव भी होते हैं। एक तरह से कहें तो ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं और इनके बदलने से आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही बैंकिंग आदतों पर भी असर पड़ता है। इन बदलावों से आपकी रसोई से लेकर यात्रा तक पर असर पड़ेगा।

बढ़ गईं LPG सिलेंडर की कीमतें

आज सबसे बड़ा असर एलपीजी उपभोक्ताओं पर पड़ा है। कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगभग 993 रुपये का इजाफा कर दिया है। वैसे घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम को नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से बाहर के खान-पान भी महंगा हो सकता है।

गैस डिलीवरी के लिए OTP जरूरी

आज के बाद गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। चोरी और कालाबाजारी रोकने के मकसद से अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) जरूरी कर दिया गया है। आज के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डिलीवरी बॉय को दिखाना पड़ेगा और इसको दिखाए बिना आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा।

ATM से जुड़े नए नियम

RBI के  इंटरचेंज फीस बढ़ाने के बाद बैंकों ने ATM इस्तेमाल से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। HDFC और बंधन जैसे बैंकों ने UPI के माध्यम से कैश निकालने को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर लिया है। अब तय ट्रांजैक्शन सीमा (जो कि 5 है) के बाद अतिरिक्त ट्रांजैक्शन करने पर 23 रुपये की फीस लगेगी।

UPI ट्रांजेक्शन को लेकर नियम सख्त

अब डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए UPI लेनदेन में नियमों को सख्त किया जा रहा है। 1 मई से इसमें टू-स्टेप वेरिफिकेशन सुविधा दी जा रही है। एक तरह से कहें तो अब सिर्फ PIN डालना से काम नहीं चलेगा, बल्कि बायोमेट्रिक या किसी एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। इसकी वजह से ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोक सकेंगे।

जेट फ्यूल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी

सरकार  की तरफ से हवाई ईंधन (ATF) के निर्यात पर 33 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी तय की गई है। वैसे घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। दरअसल तेल कंपनियां खुद ही बढ़ी लागत खर्चा उठाएंगी। जाहिर है कि इससे हवाई किराया बढ़े।

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम में बदलाव

आज के बाद SBI समेत कई बड़े बैंकों द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिल पेमेंट के नियमों बदलाव किया जा रहा है। दरअसल अब रेंट पेमेंट या बिजली बिल के भुगतान पर दिए जानें वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को कम कर दिया गया है या उनपर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज लगा दिया गया है।

ऑनलाइन गेमिंग के लिए रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

आज यानी 1 मई से ऑनलाइन गेमिंग को लेकर भी नए नियम लागू किए जाएंगे। अब से गेमिंग मनी गेम्स, सोशल गेम्स और -स्पोर्ट्स तीन कैटेगरी में बंटेगा। अब जिन गेम्स में पैसा लगेगा, उनका रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। साथ ही इनपर निगरानी रखी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By Rohit.P

LPG, ATM, UPI समेत 7 बड़े बदलाव आज से लागू, जेब और रोजमर्रा जीवन पर पड़ेगा बड़ा असर

बिजनेस डेस्क

आज 1 मई है और आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है। हालांकि नए महीने की शुरुआत के साथ नए वित्तीय बदलाव भी होते हैं। एक तरह से कहें तो ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं और इनके बदलने से आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही बैंकिंग आदतों पर भी असर पड़ता है। इन बदलावों से आपकी रसोई से लेकर यात्रा तक पर असर पड़ेगा।

बढ़ गईं LPG सिलेंडर की कीमतें

आज सबसे बड़ा असर एलपीजी उपभोक्ताओं पर पड़ा है। कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगभग 993 रुपये का इजाफा कर दिया है। वैसे घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम को नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से बाहर के खान-पान भी महंगा हो सकता है।

गैस डिलीवरी के लिए OTP जरूरी

आज के बाद गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। चोरी और कालाबाजारी रोकने के मकसद से अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) जरूरी कर दिया गया है। आज के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डिलीवरी बॉय को दिखाना पड़ेगा और इसको दिखाए बिना आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा।

ATM से जुड़े नए नियम

RBI के  इंटरचेंज फीस बढ़ाने के बाद बैंकों ने ATM इस्तेमाल से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। HDFC और बंधन जैसे बैंकों ने UPI के माध्यम से कैश निकालने को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर लिया है। अब तय ट्रांजैक्शन सीमा (जो कि 5 है) के बाद अतिरिक्त ट्रांजैक्शन करने पर 23 रुपये की फीस लगेगी।

UPI ट्रांजेक्शन को लेकर नियम सख्त

अब डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए UPI लेनदेन में नियमों को सख्त किया जा रहा है। 1 मई से इसमें टू-स्टेप वेरिफिकेशन सुविधा दी जा रही है। एक तरह से कहें तो अब सिर्फ PIN डालना से काम नहीं चलेगा, बल्कि बायोमेट्रिक या किसी एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। इसकी वजह से ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोक सकेंगे।

जेट फ्यूल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी

सरकार  की तरफ से हवाई ईंधन (ATF) के निर्यात पर 33 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी तय की गई है। वैसे घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। दरअसल तेल कंपनियां खुद ही बढ़ी लागत खर्चा उठाएंगी। जाहिर है कि इससे हवाई किराया बढ़े।

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम में बदलाव

आज के बाद SBI समेत कई बड़े बैंकों द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिल पेमेंट के नियमों बदलाव किया जा रहा है। दरअसल अब रेंट पेमेंट या बिजली बिल के भुगतान पर दिए जानें वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को कम कर दिया गया है या उनपर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज लगा दिया गया है।

ऑनलाइन गेमिंग के लिए रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

आज यानी 1 मई से ऑनलाइन गेमिंग को लेकर भी नए नियम लागू किए जाएंगे। अब से गेमिंग मनी गेम्स, सोशल गेम्स और -स्पोर्ट्स तीन कैटेगरी में बंटेगा। अब जिन गेम्स में पैसा लगेगा, उनका रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। साथ ही इनपर निगरानी रखी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/7-big-changes-including-lpg-atm-upi-implemented-from-today/article-52462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.